Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पूरा देश गमगीन है और गुस्से से उनका खून खौल रहा है। आतंकी हमले में 27 मासूम लोगों की जान चली गई और 17 से ज्यादा घायल हैं। पूरे देश में आक्रोश है, और हर कोई चाहता है कि इस आतंकी हमले की निंदा की जाए और कोई ऐसा कदम उठाया जाए जिसे आतंकियों को पालने वाले देश को सबक सिखाया जाए। इसी बीत बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का गुस्सा फूटा है और उन्होंने पहलगाम में जो घटना हुई उसे इस सदी की सबसे निंदनीय घटना बताया है। भद्राचार्य ने तो 27 का बदला 2700 लाशों से लेने की बात कह दी।
सदी की सबसे निंदनीय घटना है
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कठोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में ये जो कुछ भी हुआ है वो घातक हुआ है। पहलगाम में जो घटना हुई इस सदी की सबसे निंदनीय घटना है। उन लोगों ने ये भी नहीं पूछा कि ब्राह्मण हो, छत्रिय हो वैश्य हो और न ही ये पूछा कि तुम एससी हो या एसटी हो बस गोली मार दी। उन लोगों को इस बात से भी कोई मतलब नहीं था कि लोग तमिल बोलते हैं, मराठी बोलते हैं या पंजाबी बोलते हैं। घरवालों के सामने ही उनके चाहने वालों को गोली मार दी।
यह भी पढ़ें: पहचाने गए पहलगाम के गुनहगार, अब होगा 27 जान गंवाने वालों का इंसाफ, जारी की गई आतंकियों की तस्वीर
कौन कहता है आतंकियों का मजहब नहीं होता…
बाबा बागेश्वर ने सवाल उठाया कि कौन कहता है आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता, जरा देख लो पहलगाम में क्या हुआ। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब हिंदुस्तान में हिंदू खतरे में हैं, वो भी उस देश में जहां हिंदू 80 प्रतिशत हैं। इस आतंकी हमले में किसी का संसार बसने से पहले ही उजड़ गया और किसी के पिता को उसी की आंखों के सामने मार दिया। अगर हिन्दू अब नहीं जागेगा तो कब जागेगा, ईंट का जबाब पत्थर से दें, इसका समय आ गया है। उन्होंने कहा कि क्या बीत रही होगी उन परिवार पर भगवान बालाजी उन्हें दुख सहने की शक्ति दें।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस हमले पर सर्जिकल स्ट्राइक होनी चाहिए। घर में घुसकर बेईमानों को मारना चाहिए। उन्होंने सीधे-सीधे पाकिस्तान पर हमला बोला है और कहा कि इस घटना में पाकिस्तान की साजिश है सब पाकिस्तान करवा रहा है। इन्होंने हिंदुओं को चुन चुन और गिन गिन कर मारा है जब तक इनके यहां से 27 की जगह 2700 लाशें नहीं जाएंगी हमे संतोष नहीं होगा। रामभद्राचार्य ने उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे की भी मांग की है।
यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद वायरल हुए ये 4 वीडियो, दर्द समझने को एक तस्वीर काफी
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
3 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
6 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines