लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी सदन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के ट्रस्ट और कमेटियों में दलित और पिछड़े हिंदुओं को आरक्षण देने के लिए बिल लाइये, हम इसका समर्थन करेंगे। साथ ही संजय सिंह ने आरएसएस पर भी सवाल उठाए।
आप नेता और सांसद संजय सिंह ने वक्फ संशोधन बिल पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान कहा कि चलिए, समाज से छुआछूत की बीमारी को खत्म करने के लिए कदम उठाते हैं और अगले सत्र में बिल लाइए। जितने भी हिंदुओं के ट्रस्ट, बोर्ड और कमेटियां हैं, उसमें 80 प्रतिशत दलित, आदिवासी और पिछड़े हिंदुओं को आरक्षण दीजिए। मैं आपका समर्थन करूंगा, आपको माला पहनाऊंगा।
यह भी पढ़ें : ‘मैं इतिहास बताने लगा तो महाराष्ट्र छोड़ना पड़ेगा’, प्रफुल्ल पटेल के तंज पर संजय राउत का पलटवार
संजय सिंह ने RSS पर भी उठाए सवाल
संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप पिछड़े और दलितों की भलाई करने की बात करते हैं। आपकी मातृ संस्था आरएसएस है, लेकिन 100 वर्षों में आजतक आपने एक भी दलित, पिछड़ा, आदिवासी और महिला को आरएसएस का प्रमुख नहीं बनाया।
आप नेता ने केंद्र सरकार को घेरा
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोले हुए कहा कि वक्फ संशोधन बिल के जरिए धार्मिक प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की कोशिश है और फिर इस जमीन को ये अपने बिजनेसमैन को दे देंगे। ये वक्फ की बात कर रहे हैं, लेकिन मंदिर, गुरुद्वारों और चर्चों का नंबर कब आएगा। सरकार कह रही है कि इस विधेयक से मुस्लिमों का भला होगा, तो क्यों न छुआछूत हटाने के लिए भी एक बिल लेकर आते हैं।
यह भी पढ़ें : वक्फ संशोधन विधेयक पर कांग्रेस का अगला स्टैंड क्या? जयराम रमेश ने दिया ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
6 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
7 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
8 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
10 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
10 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
11 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines