सांसद राघव चड्ढा ने वित्त मंत्री को दिया जवाब, समझाया- कैसे टैक्स छूट से मिडिल क्लास को किया गुमराह?

Raghav Chaddha On Nirmala Sitharaman : केंद्र की मोदी सरकार ने बजट में 12 लाख तक की कमाई पर टैक्स छूट देने का ऐलान किया। इसे लेकर आप सांसद राघव चड्ढा ने वित्त मंत्री को जवाब देते हुए कहा कि कैसे टैक्स छूट से मिडिल क्लास को गुमराह किया गया?

Raghav Chaddha-Nirmala Sitharaman

Raghav Chaddha-Nirmala Sitharaman

विज्ञापन

Raghav Chaddha On Nirmala Sitharaman : संसद में एक फरवरी को देश का आम बजट पेश किया गया था। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 का लेखाजोखा पेश किया। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को वीडियो संदेश से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जवाब दिया।

आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि वित्त मंत्री तकनीकी बातों में उलझाकर मध्यम वर्ग को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि अगर किसी की इनकम 12 लाख रुपये से अधिक हो जाती है तो टैक्स पूरी आय पर देना होगा, सिर्फ अतिरिक्त आय पर नहीं। यानी 12 लाख रुपये तक टैक्स छूट (Rebate) है, टैक्स से पूरी तरह छूट (exemption) नहीं है। अगर 12 लाख रुपये से अधिक आय है तो पूरी इनकम पर टैक्स लगेगा।

विज्ञापन

12 लाख से अधिक की कमाई पर पूरी रकम पर लगेगा टैक्स : राघव चड्ढा

उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी व्यक्ति की सालाना आय 12.76 लाख रुपये है तो टैक्स पूरे 12.76 लाख रुपये पर लगेगा। ऐसा नहीं है कि 12 लाख से अधिक यानी सिर्फ 76,000 रुपये पर टैक्स नहीं लगेगा। सांसद राघव चड्ढा ने आगे कहा कि उम्मीद है कि अगली बार से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण निजी हमले करने से बचेंगी।

वित्त मंत्री के कटाक्ष पर आप नेता ने दिया जवाब

राघव चड्ढा ने कहा कि वित्त मंत्री ने राज्यसभा में बजट पर भाषण देते हुए उनके बयान पर काफी कटाक्ष किया। निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि उन्होंने (राघव चड्ढा ने) हाउस को मिस्लीड करने की कोशिश की। जब उन्होंने वित्त मंत्री के सवालों का जवाब देने के लिए समय मांगा तो उन्हें अनुमति नहीं मिली, इसलिए सोचा कि इस वीडियो के माध्यम से सीधे वित्त मंत्री से बात करते हैं।

विज्ञापन

राघव चड्ढा ने संसद में बजट पर उठाए थे सवाल

बजट 2025-26 को लेकर आप सांसद ने संसद में कई सवाल उठाए थे। उन्होंने रेल यात्रियों से जुड़ी समस्याएं, मिडिल क्लास की फाइनेंशियल चुनौती, डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए जा रहे टैरिफ और गिरते हुए रुपये की बात की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ