नई दिल्ली: दिल्ली के AAP विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) को एसीबी ने शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। अमानतुल्लाह खान पर वक्फ बोर्ड के बैंक खातों में ‘वित्तीय गड़बड़ी’, वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में किरायेदारी का निर्माण, वाहनों की खरीद में ‘भ्रष्टाचार’ और दिल्ली वक्फ बोर्ड में सेवा नियमों में उल्लंघन करते हुए 33 लोगों की ‘अवैध नियुक्ति’ के आरोप हैं। इस संबंध में ACB ने जनवरी 2020 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया था। शुक्रवार को विधायक के यहां छापेमारी की गई थी।
मिला अवैध हथियार
एसीबी ने अमानतुल्लाह खान के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। रेड के दौरान एसीबी की टीम को हथियार मिले। बताया जा रहा है कि ये हथियार अमानतुल्लाह के बिजनेस पार्टनर हामिद अली के घर से मिले है और ये लाइसेंसी नहीं हैं। एसीबी की टीम ने जामिया, ओखला, गफूर नगर में रेड की। इसके पहले आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट कर लिखा “वक़्फ़ बोर्ड का नया दफ़्तर बनवाया है, हमें #ACB ने बुलाया है, चलो फिर बुलावा आया है!” बता दें कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं।
अभी पढ़ें – चीतों के भारत से विलुप्त होने से लेकर नामीबिया से वापिस आने तक, यहां जानें A से Z तक सब कुछ
भारी मात्रा में मिला कैश
ACB के मुताबिक अमानतुल्लाह खान के मामले में साउथ दिल्ली की एक नई लोकेशन पर छापेमारी की गई जहां पर भारी मात्रा में कैश की बरामदगी हुई है। इससे पहले एंटी करप्शन ब्रांच के मुताबिक जिस हामिद अली के घर से पिस्टल बरामद हुई है उसके खिलाफ साउथ ईस्ट जिले में ही मामला दर्ज कराया जा रहा है। वहीं एक लोकेशन पर सर्च करने के दौरान एंटी करप्शन ब्रांच के एक एसीपी के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी हुई है जिसके एक मामला दर्ज किया जा रहा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
6 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
8 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
9 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
9 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
10 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
11 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
12 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines