हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बजरंग पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन

Today News Headlines: सीताराम येचुरी की हालत नाजुक है। सतलुज एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। भाजपा जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने को CEC में मंथन कर रही है।

विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक चंदन वर्मा ने हत्याकांड को अंजाम देने से पहले व्हाट्स ऐप स्टेटस लगाया था, जिसमें मर्डर की बात की थी।

Live Updates

21:55 (IST) 06 Sept 2024

बजरंग पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें किसान कांग्रेस वर्किंग चेयरमैन बनाया गया है। बता दें इससे पहले आज दिन में महिला पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हुए थे। बता दें फिलहाल विनेश हरियाणा की किस विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी इसका ऐलान नहीं किया गया है।

21:17 (IST) 06 Sept 2024

मणिपुर के पूर्व CM के घर रॉकेट बम से हमला

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के घर शुक्रवार दोपहर उग्रवादियों ने रॉकेट बम से हमला किया है। जानकारी के अनुसार इस हमले में 1 की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हुए हैं। बता दें कोइरेंग कांग्रेस पार्टी से 1963 से 1967 में मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका 27 दिसंबर 1994 को निधन हुआ था।

18:32 (IST) 06 Sept 2024

किडनैपिंग कर हत्या के केस में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत 2 को आजीवन कारावास

इटावा कोर्ट ने हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पेश मामले में 2015 में पड़ोसी युवक को घर से ले जा कर पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष शिव प्रताप राजपूत ने अपने साथी दीपू शर्मा के साथ उसकी गोली मार हत्या कर दी थी।

18:13 (IST) 06 Sept 2024

तेलंगाना पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को तेलंगाना पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सचिवालय में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। बता दें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्से बाढ़ में बाढ़ कहर है। केंद्रीय मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करनें इन राज्यों में गए हैं।

16:54 (IST) 06 Sept 2024

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हेलीकॉप्टर से किया बुदमेरु धाम में आई दरार का निरीक्षण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार शाम हेलीकॉप्टर के जरिए बुदमेरु धाम में आई दरार का हवाई सर्वेक्षण किया। बता दें इससे पहले सीएम रेलवे के पुल पर खड़े होकर बाढ़ का मुआयना कर रहे थे, इस दौरान उनके करीब से एक तेज रफ्तार ट्रेन गुजर गई थी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

16:09 (IST) 06 Sept 2024

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के बाहर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के इस एक्शन का विरोध किया।

14:31 (IST) 06 Sept 2024

महाराष्ट्र कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेनिथला और नाना पटोल के नेतृत्व में आज दादर में तिलक भवन में मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद रमेश चेनिथला ने कहा कि हमने राज्य की कुल 288 सीटो में से 172 विधानसभा के सीटो का रिव्यू कर लिया है। बाकी बची विधानसभा सीटों का रिव्यू 25 सितंबर तक कर लिया जाएगा। इस दौरान चेनिथला ने दावा किया कि महाराष्ट्र में परिवर्तन की लहर है। हम दो तिहाई मैजोरिटी के साथ सरकार बनाएंगे। नाना पटोले ने कहा कि हमारे गठबंधन में सीटों का बंटवारा अच्छे से हो जाएगा।

14:15 (IST) 06 Sept 2024

CM नीतीश ने नड्डा के सामने कर दिया सबकुछ क्लियर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। इस मीटिंग के बाद एक कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने जेपी नड्डा के सामने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम दो बार उन लोगों (RJD) के साथ चले गए। गलती हुई थी। अब कभी नहीं होगी। अब फिर कभी नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार ने बिहार में बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड ने मिलकर सारा काम किया है।

13:29 (IST) 06 Sept 2024

चंदा कोचर और दीपक कोचर के मामले की सुनवाई

ICICI बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत के खिलाफ CBI की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने चन्दा कोचर ,दीपक कोचर और महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने वीडियोकॉन लोन फ्रॉड केस में चंदा कोचर और उनके पति की गिरफ्तारी को सत्ता का दुरुपयोग और गैरकानूनी करार देते हुए ज़मानत दे दी थी। इस आदेश को CBI ने SC में चुनौती दी है। इसी मामले की सुनवाई चल रही है।

12:56 (IST) 06 Sept 2024

संदीप घोष को सुप्रीम कोर्ट ने झटका दिया

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की याचिका खारिज कर दी है। संदीप घोष ने SC में याचिका दायर करके कहा था कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ करप्शन केस में CBI जांच का आदेश देते वक्त उनके पक्ष को नहीं सुना। साथ ही संदीप घोष ने इस मामले में ख़ुद को पक्षकार बनाने की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने संदीप घोष को पक्षकार बनाने से इंकार कर दिया है। SC ने कलकत्ता हाईकोर्ट की टिप्पणी को डिलीट करने से भी इंकार किया है। संदीप घोष ने करप्शन के आरोपों को हॉस्पिटल परिसर में हुई रेप की घटना के साथ जोड़े जाने से जुड़ी हाईकोर्ट की टिप्पणियों को हटाने की मांग भी की थी।

12:07 (IST) 06 Sept 2024

AAP के पूर्व मंत्री ने जॉइन की कांग्रेस

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव और पार्टी नेता पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

11:21 (IST) 06 Sept 2024

बिहार में आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

जातीय गणना के बाद बिहार मे आरक्षण कोटा बढ़ाकर 65% किए जाने पर पटना हाईकोर्ट के रोक के फैसले के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार, केन्द्र सरकार और पटना हाईकोर्ट में मूल याचिकाकर्ता को नोटिस भेजकर तलब किया है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया है। वहीं नई याचिका को बिहार सरकार की याचिका के साथ टैग किया। दोनों याचिकाओ की एक साथ सुनवाई होगी। बिहार सरकार की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट नोटिस जारी कर चुका है।

10:38 (IST) 06 Sept 2024

विनेश और बजरंग आज जॉइन करेंगे कांग्रेस

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम होगा। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से एक मैसेज जारी करके जानकारी दी गई है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी कार्यक्रम में होंगे। विनेश फोगाट विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। जींद के जुलाना या दादरी से चुनाव टिकट तय है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विनेश 11 सितंबर को नामांकन करेंगी।बजरंग पूनिया को उनके प्रचार का जिम्मा मिला है। वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि बजरंग झज्जर की बादली सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स का टिकट काटने से इनकार कर दिया।

09:42 (IST) 06 Sept 2024

बुलंदशहर में ड्रिंक ड्राइव एंड हिट का मामला

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ड्रिंक ड्राइव एंड हिट का मामला सामने आया है। गुलावठी में टहलने निकले बुआ भतीजी को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। शराब के नशे में धुत चालक को पुलिस ने गिरफ्तार करके कार को कब्जे में लिया है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार में शराब और पानी की खाली बोतलें, खाली ग्लास मिले हैं। गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर हादसा हुआ।

08:59 (IST) 06 Sept 2024

मुंबई की 7 मंजिला इमारत टाइम्स टावर में लगी आग

मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित टाइम्स टावर में आज सुबह करीब 6:30 बजे भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। अभी तक अग्निकांड में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। वहीं आग लगने के कारण भी पता नहीं चल पाए हैं, लेकिन आग में जलकर काफी सामान राख हो गया है।
08:03 (IST) 06 Sept 2024

राजस्थान में 108 IAS के तबादले

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 108 IAS बदले गए हैं, जिनमें से 96 का ट्रांसफर हुआ और 10 को फिर से पोस्टिंग मिली है। जयपुर सहित 12 जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। यह तबादले प्रशासनिक पुनर्गठन और विभागों की बेहतर कार्यप्रणाली के उद्देश्य से की गई है।

07:35 (IST) 06 Sept 2024

केशव मौर्य का परिवार हादसे का शिकार

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव मौर्य का परिवार हादसे का शिकार हुआ है। उनके बेटे की कार का एक्सीडेंट हुआ। वह अपनी ससुराल से वापस प्रयागराज लौट रहे थे कि रास्ते में अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें लगी, लेकिन उनकी जान बाल-बाल बच गई। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

06:43 (IST) 06 Sept 2024

पंजाब में ट्रेन पर पथराव

फिरोजपुर से चंडीगढ़ जा रही सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ है। लुधियाना जिले में बद्दोवाल स्टेशन के पास शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पत्थर लगने से 3 बच्चों के सिर फूट गए, जिन्हें रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पथराव करने की वजह जानने के लिए GRP और RPF ने जांच शुरू कर दी है। फिरोजपुर डिवीजन के सीनियर DSC ऋषिपाल ने घटना की पुष्टि की।

Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया है, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। CPM नेता सीताराम येचुरी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें AIIMS में वेंटिलेटर पर रखा गया है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू कश्मीर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ..

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola