Live Updates
17:14 (IST) 02 Aug 2025
बिहार के बाद बंगाल में SIR शुरू

बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में SIR शुरू हो गया है। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। CEO कार्यालय से दिशानिर्देश जारी हो गए हैं, जिसके तहत BLO द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म बांटे जाएंगे। आदेश है कि अगर घर पर कोई न मिले तो फॉर्म दीवार पर चिपका दिया जाए।

14:55 (IST) 02 Aug 2025
'अर्बन नक्सलियों की तरह व्यवहार करेंगे,तो कर लिया जाएगा गिरफ्तार', राज ठाकरे के बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक 2024 पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमें किसे गिरफ्तार करना चाहिए? यह कानून उनके (राज ठाकरे) लिए नहीं बनाया गया है। अगर आप अर्बन नक्सलियों की तरह व्यवहार करेंगे तो आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगर आप अर्बन नक्सलियों की तरह काम नहीं करते हैं तो आपको गिरफ्तार करने का कोई कारण नहीं है। यह कानून उन लोगों के लिए है जो कानून के खिलाफ काम करते हैं। यह प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कानून नहीं है। सभी को सरकार के खिलाफ बोलने की पूरी आजादी है। इस तरह की टिप्पणियां केवल इसलिए आती हैं क्योंकि लोगों ने कानून नहीं पढ़ा है।

---विज्ञापन---

13:16 (IST) 02 Aug 2025
राहुल गांधी के पास एटम बम तो फोड़े', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ठीक से अपना कम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा है कि मेरे पास ऐसे सबूत हैं कि जो एटम बम की तरह है। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर उनके पास एटम बम है तो उसे फोड़ें।

12:06 (IST) 02 Aug 2025
कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति को 12 साल की नजरबंदी की सजा

कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति उरीबे को गवाहों से छेड़छाड़ के आरोप में 12 साल की नजरबंदी की सजा सुनाई गई।

---विज्ञापन---

12:03 (IST) 02 Aug 2025
'ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह मेरी पहली काशी यात्रा', वाराणसी में बोले पीएम मोदी

11:21 (IST) 02 Aug 2025
पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

---विज्ञापन---

11:07 (IST) 02 Aug 2025
वाराणसी में CM योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया स्वागत

10:57 (IST) 02 Aug 2025
फिर से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा

केदारनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक का पैदल मार्ग शुरू हो गया है। हालांकि वाहन मार्ग अभी भी बंद है।

---विज्ञापन---

10:33 (IST) 02 Aug 2025
आज 'किसान उत्सव दिवस' है, PM मोदी 10 करोड़ किसानों को देंगे 20,000 करोड़ रुपये- कृषि मंत्री

10:31 (IST) 02 Aug 2025
जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाला गिरफ्तार

NCP नेता जीशान सिद्दीकी को धमकी भरा ईमेल भेजने वाले आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है

---विज्ञापन---

10:01 (IST) 02 Aug 2025
झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन घायल, दिल्ली लाने की तैयारी

09:59 (IST) 02 Aug 2025
आज वाराणसी के जाएंगे पीएम मोदी

---विज्ञापन---

09:31 (IST) 02 Aug 2025
मुंबई के मलाड में FDA का बड़ा एक्शन, करोड़ों की दवाइयां जब्त

मुंबई के मलाड में FDA का बड़ा एक्शन हुआ है। करोड़ों की दवाइयां जब्त की गई हैं।

09:13 (IST) 02 Aug 2025
मंडी में फिर भूस्खलन, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद

हिमाचल प्रदेश के मंडी में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-3) पंडोह बांध के पास सुबह-सुबह हुए एक और भूस्खलन के बाद अवरुद्ध हो गया। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर गिर गया, जिससे राजमार्ग का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सतह पर दरारें दिखाई देने लगीं।

watch | Mandi, Himachal Pradesh: Chandigarh-Manali National Highway (NH-3) blocked near the Pandoh Dam in Mandi district after a fresh landslide struck the area early morning. The incident occurred around 4 AM, when large boulders and debris fell onto the road, severely damaging… pic.twitter.com/KwJfcVEiyL

— ANI (@ANI) August 2, 2025

---विज्ञापन---

09:11 (IST) 02 Aug 2025
भारतीय दूतावास ने आयरलैंड में भारतीय नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने आयरलैंड में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए उचित सावधानी बरतें तथा सुनसान क्षेत्रों में जाने से बचें।

07:54 (IST) 02 Aug 2025
क्रिकेटर उमेश यादव ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए

---विज्ञापन---

07:03 (IST) 02 Aug 2025
हिमाचल प्रदेश में आज कहां-कहां होगी बारिश?

पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। चंबा जिले के चुवाड़ी क्षेत्र में भारी से भारी तो वहीं कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर में मध्यम बारिश हुई। 2 और 3 अगस्त को बिलासपुर, मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों में बारिश की उम्मीद है। 4 और 5 अगस्त को बारिश की गतिविधि फिर से तेज होने की संभावना है, जिससे पूरे राज्य में बारिश होने की उम्मीद है।

07:01 (IST) 02 Aug 2025
अरुणाचल प्रदेश के केई पन्योर में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया

---विज्ञापन---

नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वह कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने वाले हैं। भारत का अरुणाचल प्रदेश सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांप उठा है।अरुणाचल प्रदेश के केई पन्योर क्षेत्र में शनिवार सुबह 3.2 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप 2 अगस्त को सुबह 5:35 बजे आया। किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

---विज्ञापन---

पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। चंबा जिले के चुवाड़ी क्षेत्र में भारी से भारी बारिश दर्ज की गई। कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर में मध्यम बारिश हुई। 2 और 3 अगस्त को बिलासपुर, मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों में बारिश की उम्मीद है। 4 और 5 अगस्त को बारिश की गतिविधि फिर से तेज होने की संभावना है, जिससे पूरे राज्य में बारिश होने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---