Live Updates
09:16 (IST) 19 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुरुग्राम में 18 स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी

हरियाणा के गुरुगाम शहर के सेक्टर 90 में बने एक मॉल में रेड ऑपरेशन चलाया गया और 18 स्पा सेंटर में छापेमारी की गई. हरियाणा महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस ने मिलकर रेड की. इस दौरान सेंटरों के अंदर से कई आपत्तिजनक चीजें और संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं.

08:38 (IST) 19 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में नेशनल हाईवे 44 पर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. हाईवे पर पलामाकुला गांव के पास हादसा हुआ. गणेश विसर्जन के बाद महबूबनगर जिले के नवाबपेट मंडल में अपने गांव मेट्टुगड्डा थंडा से शमशाबाद जा रहे लोग हादसे का शिकार हुए हैं.

---विज्ञापन---

08:03 (IST) 19 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंदौर में आज राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिसमें वे प्रदेश के युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे.

07:37 (IST) 19 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: DUSU चुनाव परिणाम आज घोषित होंगे

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव परिणाम में ABVP ने कई कॉलेजों में प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की. वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणामों के लिए आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी. ABVP उम्मीदवारों ने अदिति महाविद्यालय, श्री अरबिंदो कॉलेज (मॉर्निंग) और शिवाजी कॉलेज में क्लीन स्वीप किया.  शुक्रवार को चुनाव मतदान हुआ था, जिसमें 52 मतदान केंद्रों पर 40.46 प्रतिशत वोटिंग हुई. 

---विज्ञापन---

Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे, जिसमें बीते दिन 40 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम है, जिसमें वे युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे. इधर प्रधानमंत्री मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 20वां रोजगार मेला जॉन करेंगे और 51000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. उधर आज चुनाव चिह्न जब्त करने के फैसले के खिलाफ दायर ममता बनर्जी की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है. बीते दिन चुनाव आयोग ने TMC और बागी गुट को नए सिंबल अलॉट किए.

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू होगा

वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यावरण और जलवायु गतिकी का भविष्य विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और पर्यावरण से जुड़ी गंभीर चुनौतियों पर चर्चा करेंगे. भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो सकता है. दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए 27 अप्रैल को समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इधर केंद्रीय वित्त मंत्रालय में आज राज्यों और विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों और वित्त सचिवों के साथ विकसित भारत की ओर यात्रा के लिए वित्त-पोषण विषय पर सम्मेलन होगा. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और घटनाक्रम के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---