Live Updates
10:11 (IST) 13 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की नामदेव गली में युवक की मौत

दिल्ली के नामदेव गली में 30 साल का युवक छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं. साक्ष्या जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

09:41 (IST) 13 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की महिला की हत्या

कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की 38 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आरोप 22 साल के भारतीय युवक पर लगे हैं, जिसके बारे में पता चला है कि वह पिछले कई महीनों से महिला का पीछा कर रहा था और मौका मिले ही उसने हत्या कर दी. वारदात सैक्रामेंटो के शॉपिंग सेंटर में अंजाम दी गई. आरोपी रोहित को पुलिस ने घेरा तो उसने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया.

---विज्ञापन---

09:08 (IST) 13 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जहरीली शराब कांड मामले में सागर पुलिस का बड़ा एक्शन

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई हुई है. रवि लखेरा के बाद 30000 के इनामी आरोपी शिवांजय को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस और शिवांजय के बीच कठुआ नाला जंगल में मुठभेड़ हुई थी. शिवांजय ने पुलिस टीम पर 3 राउंड फायर किए. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शिवांजय के पैर में लगी. आरोपी से 315 बोर का कट्टा, 3 जिंदा और 3 खाली कारतूस बरामद हुए हैं.

Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवंजय राजपूत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. 30000 के इनामी आरोपी के पैर में गोली लगी है. वहीं आज ब्रिक्स समिट का दूसरा और अंतिम दिन है और आज प्रधानमंत्री मोदी 7 देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इधर बिहार में पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश आज शपथ ग्रहण करेंगे.

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई के 2 दिवसीय दौरे पर जाएंगे. उधर उत्तराखंड में आज पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन है. आज मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम चेन्नई के दौरे पर जाएंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा के दौरे पर रहेंगे और खटिक गर्जना सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---