Live Updates
07:34 (IST) 12 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में आज से 18वां ब्रिक्स लीडर्स समिट

दिल्ली में आज से 18वां ब्रिक्स लीडर्स समिट शुरू हो रहा है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और उनके साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन समेत सदस्य और साझेदार देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर 12:35 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 5:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी. वहीं, शाम 7:30 बजे भारत मंडपम में BRICS समिट में शामिल राष्ट्राध्यक्षों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी इसकी मेजबानी करेंगे.

06:48 (IST) 12 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर आया भूकंप

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर लगातार दूसरे दिन भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी गहराई 376 किलोमीटर थी. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, डीप-फोकस भूकंप था, लेकिन इससे किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. एक दिन पहले शुक्रवार को इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप के पास बांदा सागर में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था. वह भूकंप 143 किलोमीटर (89 मील) की गहराई पर आया था.

---विज्ञापन---

Today Breaking News in Hindi: आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 2 दिवसीय ब्रिक्स समिट शुरू हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुटेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान नजर आएंगे. वहीं आज चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी. इधर तमिलनाडु के चेन्नई में स्टालिन और करुणानिधि के खिलाफ मुख्यमंत्री विजय के बयानों के विरोध में DMK प्रदेशस्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी.

उधर, TMC के दोनों गुट आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेंगे. ऋतब्रत गुट की बैठक सुबह 11 बजे होगी, जबकि ममता गुट दोपहर 12 बजे मुलाकात करेगा. वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत आज नागौर जिले के गोटन स्थित एलके सिंघानिया शिक्षा केंद्र के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे. आज के दिन 1897 में सारागढ़ी युद्ध में 21 सिख सैनिक शहीद हुए थे, इसलिए आज के दिन उनकी बहादुरी को याद करते हुए आज सारागढ़ी दिवस मनाया जाता है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---