Live Updates
21:04 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हमने पूरी तैयारी कर ली है- विजय चौधरी

19:34 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीनगर में एक रिहायशी घर में लगी आग

---विज्ञापन---

18:35 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयंत सिंह ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

17:48 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास पर पहुंचे

---विज्ञापन---

17:28 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: FSSAI ने जुनिपर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किए हैं

17:01 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भागलपुर में तटबंध की मरम्मत के दौरान मज़दूरों से भरी एक नाव पलट गई

---विज्ञापन---

16:21 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

15:37 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

---विज्ञापन---

15:14 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना के सूर्यपेट में हुए दुखद हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना के सूर्यपेट में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने अपने एक पोस्ट में कहा, ‘तेलंगाना के सूर्यपेट में हुए दुखद हादसे के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा लगा है. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.’

14:49 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वंदे मातरम विवाद पर मंत्री राजेश धरमानी क्या बोले?

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिमला : वंदे मातरम विवाद पर हिमाचल प्रदेश के मंत्री राजेश धरमानी ने कहा, “मुख्यमंत्री ने सच कहा. जैसे ही राष्ट्रगान गाने का आदेश दिया गया, सभी लोग सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए, लेकिन राष्ट्रगान गाने से ठीक पहले और बाद में, बीजेपी के वरिष्ठ सदस्यों ने अचानक कहा कि सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान के बजाय राष्ट्रगीत से होनी चाहिए. वे गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना का हवाला दे रहे थे… ऐसी तुलना क्यों? हमारे लिए, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों ही सम्मान के प्रतीक हैं… स्पीकर ने स्पष्ट किया है कि हमने अपनी परंपरा के अनुसार कदम उठाए हैं… लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सब कुछ किया जा रहा है…”

---विज्ञापन---

14:35 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्रः विपक्षी सांसद आज CM फडणवीस से करेंगे मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के सभी विपक्षी सांसद आज दोपहर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने वाले हैं. यह बैठक सह्याद्री अतिथिगृह में होगी. सांसद सुप्रिया सुले भी बैठक में मौजूद रहेंगी. बैठक में राज्य में अलग-अलग मुद्दों, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर सांसद मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे.

13:44 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'जो विमान उड़ रहा उसमें बम है', लखनऊ से बेंगलुरू तक मच गया कोहराम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E231 को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अंतिम अप्रोच के दौरान क्रू को विमान में बम होने की धमकी के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद पायलट और क्रू ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कदम उठाए.

फ्लाइट ने सुबह करीब 9:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की. विमान के सुरक्षित उतरने के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को बम की धमकी के बारे में जानकारी दी गई. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान की जांच शुरू कर दी.

---विज्ञापन---

13:30 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज 3 अहम योजनाएं शुरू की हैं- सम्राट चौधरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “आज 3 अहम योजनाएं शुरू की जा रही हैं। इसके साथ ही, कल भी कई अहम योजनाएं शुरू की गई थीं। बिहार की बहनें कैसे बिहार की किस्मत बदल सकती हैं और बिहार की खुशहाली का प्रतीक बन सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाना चाहते हैं। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशहाल बिहार का सपना देखा है। पंचायतों से लेकर प्रशासन तक महिलाओं की भागीदारी बिहार के बदलते समाज की तस्वीर है। नारी शक्ति की पूरी भागीदारी से खुशहाल बिहार और विकसित भारत का संकल्प और मजबूत होगा।”

12:48 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तानः इस्लामाबाद के PIMS में आग, 15 शिशुओं की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (Pims) के गायनेकोलॉजी वार्ड में आज तड़के लगी भीषण आग में 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई. टीवी पर दिखाए गए फुटेज में बचावकर्मी सीढ़ियों का इस्तेमाल करते और टूटी हुई खिड़कियों से प्रभावित इलाके में जाते हुए दिखाई दिए.

---विज्ञापन---

12:26 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मोहन भागवत जवाब दें कि पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया था- पवन खेड़ा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NYC मेयर जोहरान मम्दानी द्वारा RSS प्रमुख के कार्यक्रम का विरोध करने पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, “उन्हें अपने विरोध से खुद निपटने दें. मोहन भागवत से भी कोई फर्क नहीं पड़ता. मोहन भागवत जवाब दें कि पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया था; हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है हम जवाब मान लेंगे.”

GIVA द्वारा अभिनेत्री कृति सेनन वाले रक्षाबंधन के विज्ञापन को हटाने पर वे कहते हैं, “जो भी डर या दबाव है, उससे उन्हें ही निपटना है. चाहे कंपनी जवाब दे या कोई और. सवाल वही है- पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया था?…”

12:24 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: GIVA ने वापस लिया कृति सेनन का राखी वाला ऐड

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जूलरी ब्रांड GIVA ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का राखी वाला ऐड वापस ले लिया है. ट्रोलिंग के बाद कंपनी ने बयान जारी कर कहा, “हम भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों का पूरा सम्मान करते हैं. एक ब्रांड के तौर पर हम हमेशा अपने पूरे परिवार के साथ ऐसे उत्साहवर्धक माहौल का जश्न मनाते हैं और इस मौके पर हम अपने पालतू पशुओं के लिए भी प्यार और जश्न का इजहार करना चाहते थे. अगर हमारे विज्ञापन से समाज के किसी भी वर्ग की भावनाओं को कोई चोट पहुंची हो तो यह हमारा ऐसा कोई मकसद न हो. इसी सम्मान का ध्यान रखते हुए हम सभी मीडिया से अपना ऐड वापस ले रहे हैं.”

---विज्ञापन---

12:01 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अब रोहिंग्या या कोई भी जबरदस्ती नहीं बसेगाः BJP सांसद चंदोलिया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘भारत कोई धर्मशाला नहीं है’ वाले बयान पर BJP सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “यह बिल्कुल सही बात है. अब पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद रोहिंग्याओं के आने की तो बात नहीं, अब उन्हें वापस भेजने का काम जरूर गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. यह जब तक धर्मशाला थी, तब तक थी. अब कोई भी रोहिंग्या या कोई भी आदमी हिंदुस्तान में आकर जबरदस्ती बसने का काम नहीं करेगा वरना उनको बाहर निकालकर फेंका जाएगा.”

11:03 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बुजुर्ग माता-पिता पर अत्याचार करने वाली संतान होगी संपत्ति से बेदखल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी में देखभाल न करने वाले या अत्याचार करने वाले बच्चों को अब वृद्ध माता-पिता अपनी संपत्ति से आसानी से बेदखल कर सकेंगे. प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानजनक जीवन और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ‘उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014’ में संशोधन करते हुए नियम 22 में नियम 22-क, 22-ख और 22-ग जोड़ने का फैसला किया है.

---विज्ञापन---

10:48 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: द्वारका एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई. चलते ट्रक से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन को नियंत्रित किया और सड़क किनारे रोक दिया. आग तेजी से फैलती देख चालक और उसका साथी समय रहते ट्रक से बाहर निकल गए. कुछ ही देर में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलने पर सेक्टर-37 दमकल केंद्र से टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

10:47 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कूरियर से कनाडा भेजी जा रही थी अफीम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग और हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि भारत से कूरियर के जरिए कनाडा अफीम भेजी जा रही थी और इसके बदले में खालिस्तानी आतंकी गतिविधियों के लिए हथियार मंगाए जा रहे थे।

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गोवा के पत्रादेवी में नवनिर्मित हुतात्मा स्मृति स्मारक का उद्घाटन किया.

वहीं, दिल्ली में ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को आज स्वीकृति पत्र वितरित किए गए. योजना के तहत 1 सितंबर से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,500 रुपये की राशि सीधे भेजी जाएगी.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का औपचारिक शुभारंभ किया.

चंडीगढ़ में कांग्रेस कमेटी की ओर से आज चीनी का लंगर लगाया गया. सुबह 11 बजे सेक्टर-35 स्थित चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को मुफ्त चीनी वितरित की गई.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---