दिल्ली के आईटीओ की रेड लाइट के पास सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी के 2 विधायक अनिल झा और अभय पटेल घायल हो गए, उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. उनकी कार डिवाईडर से टकरा गई.
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 24-25 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में होने वाली ‘राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन’ में शामिल होंगे. 9वां राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिजिकल और वर्चुअल दोनों तरीकों का इस्तेमाल होगा. देश भर की अलग-अलग सुरक्षा और पुलिस बलों के 850 से ज्यादा अधिकारी इन दो दिनों के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े समकालीन मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे.
---विज्ञापन---
चीनी की बढ़ती कीमतों पर रिएक्ट करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल में कहा, ‘चीनी देश के लिए कड़वी हो गई है. जो देश कभी दुनिया भर में चीनी का निर्यात करता था, वो अब चीनी आयात करने की कगार पर है. सरकार ने ये अंदाजा नहीं लगाया था कि इथेनॉल के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से खपत के लिए अवेलेबल चीनी की क्वांटिटी पर असर पड़ सकता है.’
DCP नई दिल्ली ने ट्वीट किया, ’23 अगस्त को जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधारों के मुद्दे पर भारी भीड़ के साथ विरोध-प्रदर्शन के बारे में जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो झूठा और गुमराह करने वाला है. 23 अगस्त को जंतर-मंतर पर इस तरह के किसी भी कार्यक्रम के लिए किसी को कोई इजाजत नहीं दी गई है. साथ ही ये भी क्लियर किया जाता है कि जंतर-मंतर पर ऐसा कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं हो रहा है और नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 (पहले की CrPC धारा 144) के तहत निषेधाज्ञा लागू है. इसके तहत विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पूरी तरह से रोक है. नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वो किसी भी अनवेरिफाइड कंटेंट को न फैलाएं, न ही आगे भेजें या शेयर करें. फर्जी खबरें बनाने या फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.’
---विज्ञापन---
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, ‘सत्ताधारी पार्टी ने मौका गंवा दिया है, सिर्फ Gen Z के मामले में ही नहीं, बल्कि Gen Alpha के मामले में भी. Gen Z ने बदलाव के लिए विरोध किया है और हर जगह सवाल उठा रही है. कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि हम अपनी सरकारों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे.’
जम्मू के रेजिडेंसी रोड इलाके में रात भर हुई भारी बारिश के बाद एक पुरानी रिहायशी इमारत ढह गई. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. बिल्डिंग के गिरने से इलाके में बिजली के कुछ खंभों को भी नुकसान पहुंचा है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कनाडा भेजे जा रहे खाने-पीने के सामान के पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी अफीम, जांच में अरशद उर्फ अरश दल्ला के नेटवर्क से जुड़ाव का दावा किया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुरुग्राम के व्यस्त इलाके में शनिवार रात पौने दस बजे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सेक्टर 14 मार्केट स्थित बर्गर किंग रेस्टोरेंट के एसी का कंप्रेसर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ब्लास्ट जैसी आवाज आई और रेस्टोरेंट के शीशे चकनाचूर हो गए। अचानक हुई इस घटना से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एक्सप्रेस वे पर रुटीन चेकिंग के लिए गुजरती पुलिस वैन और उसमें सवार कुछ जवान. ओवरटेक की कोशिश में तेजी से गुजरती ब्रेजा कार से टक्कर और उसके बाद कार से निकला 15.39 करोड़ का सोना. सुनने में यह कहानी फिल्मी लग रही हो, लेकिन ऐसा हुआ हकीकत में है. मामला यूपी के कन्नौज से सामने आया है. जहां पुलिस ने एक ब्रेजा कार से 24 कैरेट का 10 सोना जब्त किया है. मामले में पुलिस ने कार सवार दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है. जो नेपाल के रास्ते सोना तस्करी करने वाले गिरोह में शामिल थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: शहर में बारिश के बाद द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, 21 अगस्त को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस स्टेशन की दीवार पर ग्रैफिटी बनाकर उसे खराब करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. ‘दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट’ के तहत FIR दर्ज की गई थी. पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई क्योंकि FIR में जमानत मिलने योग्य अपराध शामिल थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस की आउटर जिला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई की है. पिछले 48 घंटे के दौरान पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में चेकिंग और कार्रवाई करते हुए 2,922 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की. इस दौरान दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत कुल 44 मामले दर्ज किए गए और 44 लोगों को पकड़ा गया.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में H 1N 1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां अब तक 2000 के करीब मामले सामने आ चुके हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका में गुरुवार रात टेनेसी के जैक्सन में शराब की एक दुकान पर 56 साल के एक गुजराती व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि जब हमलावर ने गोली चलाई तो पीड़ित की 19 साल की बेटी उनके बगल में ही खड़ी थी. एक नकाबपोश पैसे लूटने के इरादे से दुकान में घुसा था. जैक्सन पुलिस विभाग ने पीड़ित की पहचान सुरेश पटेल के तौर पर की है. उनकी हत्या रिजक्रेस्ट रोड पर हुई. पुलिस ने बताया कि एक हथियारबंद लुटेरा दुकान में घुसा और कैश की मांग की. संदिग्ध ने पैसे लिए और फिर दुकान के अंदर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें पटेल को गोली लग गई.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भूलेश्वर में गणपति प्रतिमा गिरने से हुए हादसे के मामले में वीपी रोड पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल में इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब रेल कनेक्टिविटी को हरी झंडी दिखाई.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी में पानी बढ़ने, तेज बहाव और कटाव के कारण तटवर्ती गांवों पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए तेजस्वी यादव ने जलसंसाधन मंत्री को लेटर लिखा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजधानी के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि वर्कशॉप में खड़े नौ वाहन जलकर राख हो गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. हालांकि, अग्निशमन विभाग और पुलिस की जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा. घटना में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन अभी नहीं किया गया है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके के मुकुंदपुर स्थित जनता विहार में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया. बिना कागजात मिली बाइक को पुलिस थाने ले जाने से नाराज बाइक मालिक और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया. आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसवालों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और ईंट-पत्थर व डंडों से हमला किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंफाल, मणिपुर: खुराई अपुनबा क्लब की महिलाओं ने लमलोंग बाजार में मशाल रैली निकाली. वे मांग कर रही थीं कि आने वाली जनगणना से पहले नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) को लागू और अपडेट किया जाए. प्रदर्शनकारियों ने इस प्रक्रिया में ज्यादा पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की और अधिकारियों से कहा कि वे जनगणना शुरू होने से पहले उनकी चिंताओं पर ध्यान दें.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की. बीजेपी मुख्यालय में सुबह 10 बजे हुई इस बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और संबंधित प्रभारियों ने हिस्सा लिया.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 23 और 24 अगस्त को हरियाणा के फरीदाबाद पहुंचेंगे. वे यहां ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
---विज्ञापन---
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर सभागार में आयोजित ‘पीएम पोषण रसोइया सम्मान समारोह’ में शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता की.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार को दो दिवसीय रूस दौरे पर मॉस्को रवाना हुए. इस दौरान वह रूसी नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश सहित कई अहम विषयों पर बातचीत करेंगे. जयशंकर रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता भी करेंगे. बैठक में व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.
---विज्ञापन---
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में मौसम को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है. विभाग ने क्षेत्र में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---