---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनरत छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए बड़ा ऐलान किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों की मांगों के साथ वे पहले भी सड़क पर उतरे हैं और आगे भी जरूरत पड़ी तो पूरी पार्टी के साथ सड़क पर उतरेंगे. उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर बैठे छात्रों की एक-एक मांग का वे समर्थन करते हैं. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समय पर परीक्षाएं कराई जानी चाहिए और अगर किसी परीक्षा में गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच होनी चाहिए. सरकार को छात्रों और जनता की बात माननी पड़ेगी, नहीं तो सरकार को जाना होगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलियाई वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत पॉल मर्फी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को पूरी तरह ‘दोतरफा’ और परस्पर पूरक बताया है. पॉल मर्फी के अनुसार, भारत सौर पैनलों के निर्माण में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है और ऑस्ट्रेलिया इस आपूर्ति श्रृंखला का प्रमुख भागीदार बनना चाहता है. इसके साथ ही, दुनिया में लिथियम का सबसे बड़ा स्रोत होने के नाते ऑस्ट्रेलिया भारत के ऑटोमोटिव क्षेत्र को इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान हुए ऊर्जा साझेदारी समझौते का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया अपने कुल परिष्कृत ईंधन का 10% भारत से आयात करता है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया भारत को कोयले का निर्यात करता है और भविष्य में यूरेनियम निर्यात करने की योजना पर भी काम कर रहा है. यह साझेदारी दोनों देशों की आर्थिक प्राथमिकताओं को मजबूती प्रदान करती है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट खुद कमेटी बना रहा है, उसके बाद राहुल गांधी थाना पहुंचते हैं, डीसीपी ऑफिस पहुंचते हैं नौटंकी करने के लिए, यह देश के लोग जानते हैं. राहुल गांधी सिर्फ नौटंकी ही कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को मानहानि से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले को रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने याचिका खारिज की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘हमने ममता बनर्जी से BSF को जमीन देने की लगातार अपील की, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. मैंने उनके ऑफिस जाकर उन्हें यह भी समझाया था कि यह जमीन BSF के लिए है, BJP के लिए नहीं.’
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के DCP ऑफिस में मौजूद हैं. उनके साथ साहिल लोचव भी हैं, जो पिछले महीने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हो गए थे. राहुल गांधी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोचव की लिखित पुलिस शिकायत पर FIR दर्ज की जाए. पार्टी सांसद कुमारी शैलजा भी उनके साथ वहां मौजूद हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने JPSC की सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग को आज स्वीकार कर लिया है. मामला सोमवार के लिए लिस्ट किया गया है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा, “आज बीजेपी के पाप का घड़ा भर चुका है. हम यहां जनता के मुद्दों को बाहर लेकर आए हैं. हम यहां विधानसभा में उन मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन ये केवल इस प्रकार की बात करते हैं कि वंदे मातरम् गाया या नहीं गाया. ये प्रदेश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं. आज हम स्कूल, अस्पताल और सड़कों की स्थिति जानना चाहते हैं. ये क्यों भागना चाहते हैं.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पेलेट गन मामले में शिकायत दर्ज कराने संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं. साथ ही मामले की जांच की प्रगति को लेकर भी जानकारी हासिल करेंगे.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रॉबर्ट वाड्रा जमीन सौदे में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकोहपुर जमीन सौदे में DLF की भूमिका से जुड़ी चल रही जांच पर एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है. इसमें कहा गया है कि जांच पूरी करने के लिए कुछ और समय की जरूरत है. इस बीच, ED ने आरोपियों को जरूरी दस्तावेज सौंप दिए हैं. ED ने दस्तावेजों की सूची देने के लिए 3 हफ्ते का समय मांगा क्योंकि जांच अभी चल रही है. कोर्ट ने समय दे दिया है और मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को तय की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर के एक गांव में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की टीम पर हमला: कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने कहा, ‘वे सभी के साथ ऐसा ही करते हैं. उन्होंने संसद में बयान जारी करके आवाजें दबाईं. कल उन्होंने कांग्रेस को दबाने की कोशिश की. अगर CJP या किसी और के साथ ऐसा किया जाता है, तो देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. देश का हर छात्र अपने भविष्य और देश के लिए लड़ रहा है.’
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मोहाली, पंजाब : कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा बुलाए गए पंजाब बंद के कारण सनी एन्क्लेव के पास खरड़-मोहाली फ्लाईओवर पर ट्रैफिक बाधित है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के जंतर मंतर पर जातीय आरक्षण हटाओ आंदोलन का आह्वान किया गया है. हालांकि उन्हें आंदोलन करने की अनुमति नहीं मिली है. प्रदर्शनकारियों की पुलिस से बातचीत चल रही है. उन्हें रामलीला जाकर के लिए प्रदर्शन करने को कहा जा रहा है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मथुरा में वृंदावन ओमेक्स कोर्टयार्ड माल निर्माण के दौरान हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई. ढलाई के दौरान यह हादसा हो गया. हादसे में 1 मजदूर भी घायल हुआ है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के करोल बाग इलाके में चोरों ने 2 करोड़ रुपए से ज्यादा के गहने चोरी हो गए हैं. एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 3 बैग और एक सूटकेस चोरी की गई. कन्हैया लाल का SKG Kundan Crafts नाम से ज्वेलरी का कारोबार है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं और आज उनके कार्यक्रम का दूसरा दिन है. वह सिलीगुड़ी स्थित एसएसबी फ्रंटियर मुख्यालय जाएंगे और जवानों के साथ ‘बड़ा खाना’ (सामूहिक भोज) में शामिल होंगे. इसके बाद कावाखाली मैदान में भारतीय न्याय संहिता प्रदर्शनी से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ बैठक भी करेंगे.
जाति जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस 22 अगस्त से उत्तर प्रदेश में अभियान शुरू करने जा रही है. अभियान की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अहम बैठक की गई, जिसमें जिला और शहर अध्यक्षों से सुझाव और फीडबैक लिया गया.
---विज्ञापन---
पंजाब में कौमी इंसाफ मोर्चा ने आज बंद का आह्वान किया है. यह बंद बंदी सिखों की रिहाई, जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने और 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर पंजाब गवर्नर हाउस की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुलाया गया है.
झारखंड के सभी 24 जिलों में आज पूर्व में आंदोलन कर चुके छात्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करेंगे. वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से सुबह 11 बजे ‘मॉस्किटो टर्मिनेटर’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी.
---विज्ञापन---
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---