Live Updates
23:04 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM हेमंत सोरेन पर रघुबर दास का निशाना

झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रघुबर दास ने कहा, ‘पिछले करीब 7 सालों से झारखंड के CM हेमंत सोरेन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. उन्हें छात्रों की आड़ में ओछी राजनीति करना बंद करना चाहिए. कल, गड़बड़ियों, भ्रष्टाचार और नौकरियों की बिक्री से ध्यान भटकाने के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 2014 से अब तक की अवधि की जांच की जाएगी. मैं मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत करता हूं.’

20:10 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड JPSC मामले में गिरफ्तारी

झारखंड में JPSC में गड़बड़ी के मामले में आरोपी मनोज कुमार, रोशन केरकेट्टा और उमाकांत उरांव को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. आरोपी अक्षय कुमार तिवारी और सुषमा कुमारी को भी अब गिरफ्तार कर लिया गया है.

---विज्ञापन---

18:33 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: POK में हिंसा पर MEA का बयान

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘वहां कई लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में लोग हताहत और घायल हुए हैं. जरूरी चीजों और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं. हालात ऐसे हैं कि वहां के लोगों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहानुभूति और सपोर्ट की जरूरत है और वो इसके हकदार भी हैं.’

17:54 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वोटर लिस्ट सही कराने पर सुप्रिया सुले का बयान

वोटर लिस्ट के बारे में NCP (SCP) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ‘पहली बार समय सीमा बढ़ाई गई है. जिन लोगों के नाम छूट गए थे, उन्हें 2 महीने का समय दिया गया है. आप नाम जुड़वाने या किसी भी गलती को ठीक करवाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं. सभी को अगले 2 महीनों में मिलकर कोशिश करनी चाहिए. बारामती लोकसभा क्षेत्र में मेरे तजुर्बे से पता चला है कि कई नाम 2 जगहों पर हैं और कुछ मामलों में गड़बड़ियां भी हैं. एनसीपी (शरद पवार गुट) आने वाले 2 महीनों में इस काम पर ध्यान देगा.’

---विज्ञापन---

16:15 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमृता फडणवीस का कांग्रेस पर निशाना

कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ के सिर्फ शुरुआती 2 छंद गाए जाने पर सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा, ‘कांग्रेस हर कदम पर अपने लिए एक नया संविधान बनाना चाहती है; ये उसी का एक उदाहरण है. सिर्फ कुछ नया करने के लिए संसद में पास हुए बिल का विरोध करना. अगर वो ऐसा करना चाहते हैं, तो मुझे लगता है कि हमारे अपने लोग ही इस पर आपत्ति जताएंगे और उन्हें इसका सामना करना पड़ेगा.’

16:01 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दीपके का 'स्कूल ठीक करो' अभियान

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन चला रहे हैं, इसको लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके कहते हैं, ‘यहां के स्कूल प्रिंसिपल नशे की हालत में स्कूल आते थे. हम प्रिंसिपल को हटाने की मांग को लेकर विरोध कर रहे थे. मुझे जानकारी मिली है कि प्रिंसिपल को उनके पद से हटा दिया गया है. हम 2 और टीचरों की भर्ती की भी मांग कर रहे हैं. यहां के ग्रामीण तब तक विरोध जारी रखेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती.’

---विज्ञापन---

15:57 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा

उत्तराखंड के ऋषिकेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है. राज्य के ऊपरी इलाकों में लगातार नदी में उफान देखा जा रहा और अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से वक्त रहते निपटा जा सके.

15:56 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा

उत्तराखंड के ऋषिकेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है. राज्य के ऊपरी इलाकों में लगातार नदी में उफान देखा जा रहा और अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से वक्त रहते निपटा जा सके.

---विज्ञापन---

15:00 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जब से BJP दिल्ली में आई है तब से कानून व्यवस्था चरमरा गई है- AAP राष्ट्रीय प्रवक्ता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “यह हैरान करने वाली बात है कि दिन-दहाड़े हत्या हो जाती है और पूरी घटना CCTV में कैद होने के बावजूद पुलिस कातिल को पकड़ने में नाकाम रहती है। वहीं, हमारे MLA, जो लगातार कातिल की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे, उन्हें उठा लिया गया और अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर वे एक MLA के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं, तो सोचिए आम नागरिक के साथ क्या करते होंगे। जब से BJP सत्ता में आई है, दिल्ली में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है; हर जगह सिस्टम फेल हो रहा है…”

14:48 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटनाः टीआरई-4 अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार की राजधानी पटना में एकल परीक्षा के साथ-साथ टीआरई-4 अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग को लेकर सैकड़ों टीआरई-4 अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग विरोध स्थल पर 3 दिवसीय भूख हड़ताल शुरू कर दी है.

---विज्ञापन---

14:43 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फांसी देकर मृत्युदंड देने से जुड़ी याचिका SC से खारिज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें मृत्युदंड के मामलों में दोषी को फांसी पर लटकाकर मौत देने की मौजूदा व्यवस्था को खत्म कर दिया जाए और उसकी जगह कम पीड़ादायक तरीकों, जैसे नस के जरिए घातक इंजेक्शन देने को अपनाने का अनुरोध किया गया था. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि उसका फैसला केंद्र सरकार को इस बात की व्यापक समीक्षा करने से नहीं रोकता कि वर्तमान में मृत्युदंड देने की जो व्यवस्था है, उसके स्थान पर कोई वैकल्पिक तरीका अपनाया जा सकता है या नहीं. केंद्र किसी विशेषज्ञ समिति का गठन कर सकता है.

14:43 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैंने वही वंदे मातरम गाया जो अटल गाया करते थेः खरगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “मैंने वही वंदे मातरम गाया जिसे महात्मा गांधी और नेहरू ने गाया. अगर मैंने गुनाह किया है तो गांधी जी भी गुनाहगार हैं. अटल बिहारी वाजपेयी भी यह हिस्सा गाते थे. जो बीजेपी कहेगी वो नहीं होगा.”

---विज्ञापन---

13:44 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंडः अभय तिवारी के भाई के घर पहुंची पुलिस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में सीआईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए अभियुक्त और TDPL एजेंसी के पूर्व मार्केटिंग मैनेजर रहे अभय तिवारी के भाई अक्षय तिवारी के घर पुलिस पहुंची है. अभय के भाई अक्षय तिवारी और उसकी पत्नी दोनों को उसके घर से गिरिडीह पुलिस के द्वारा थाना लाया है. अभी दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि इस मामले पर पुलिस अभी विशेष कुछ विशेष बता नहीं रही है.

13:12 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की 17 अगस्त को एंजियोप्लास्टी हुई. वे अभी स्थिर हैं और एम्स, नई दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

---विज्ञापन---

13:07 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड के आरोपी सचिन अंदुरे को मिली जमानत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र: बॉम्बे हाई कोर्ट ने डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड के आरोपी सचिन अंदुरे को जमानत दे दी है. डॉ. दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में सुबह की सैर के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

पुणे की सेशंस कोर्ट ने इस मामले में शरद कालस्कर और सचिन अंदुरे को दोषी ठहराया था और 2024 में दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

13:05 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कंगना ने पाकिस्तान से की कांग्रेस की तुलना

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस की तुलना पाकिस्तान से की है. वंदे मातरम विवाद पर कंगना ने कहा कि पाकिस्तान के लोग भी इतना नहीं तड़पते होंगे. उन्होंने कहा, “मैं एक कलाकार हूं. कला को अच्छी तरह समझती हूं. इतनी नफरत है इनके अंदर कि इन्होंने कैमरे की भी परवाह नहीं की. पाकिस्तान के लोग भी शायद इतना नहीं तड़पते होंगे. वंदे मातरम को लेकर जिस तरह का रवैया कांग्रेस ने अपनाया, उससे पूरे देश में कांग्रेस हंसी का पात्र बन गई. BJP का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देश विरोधी भी बन चुकी है.”

---विज्ञापन---

11:03 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने नियुक्त किए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।

उत्तर प्रदेश: विनोद तावड़े प्रभारी नियुक्त; जगदीश ईश्वरभाई पटेल सह-प्रभारी नियुक्त

पंजाब: सतीश पूनिया प्रभारी नियुक्त।

गुजरात: तरुण चुघ प्रभारी नियुक्त

10:59 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एन. चंद्रशेखरन टाटा संस की AGM बैठक के लिए बॉम्बे हाउस पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई, महाराष्ट्र: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन आज टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) के लिए बॉम्बे हाउस पहुंचे.

---विज्ञापन---

10:33 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नौकरी से जुड़े घोटाला मामले में ED की कार्रवाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) नौकरी से जुड़े घोटाले के मामले में कर्नाटक में कई जगहों पर तलाशी ले रहा है.

10:32 (IST) 18 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस हमेशा छात्रों के साथः उदित राज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड छात्र आंदोलन पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “हेमंत सोरेन ने कड़ा कदम उठाया है. 2014 के बाद की अनियमितताओं की जांच होगी. कल ही राहुल गांधी ने पत्र लिखा था. कांग्रेस हमेशा छात्रों के साथ खड़ी रही है. वहां की सरकार ने उचित फैसला लिया है.”

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की बैठक की अध्यक्षता की.

वहीं, नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आज ‘अमित शाह यूथ ब्रिगेड’ का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में एक अहम कार्यक्रम में हिस्सा लिया. वह केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ ‘UP-Japan Investment Meet 2026’ में शामिल हुए. इस दौरान जापानी प्रतिनिधिमंडल और निवेशकों के साथ निवेश और कारोबारी संभावनाओं को लेकर संवाद किया गया.

मुंबई में BEST बसों के वेट लीज कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर BEST Workers Union ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है. यूनियन के महासचिव शशांक राव ने आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है. कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनियन का यह कदम प्रशासन पर दबाव बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---