Live Updates
23:22 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से बातचीत की

20:28 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा में ब्राह्मणी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात से 130 से ज़्यादा गांव प्रभावित

---विज्ञापन---

19:44 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP की नई टीम की पहली बैठक 22 अगस्त को दिल्ली में होगी

19:08 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्विशा शर्मा मर्डर केस में AIIMS के पांच सदस्यों वाले मेडिकल बोर्ड ने CBI को एक सीलबंद लिफाफे में अपनी फाइनल फोरेंसिक राय सौंपी है

---विज्ञापन---

18:35 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ NTA की बैठक

एनटीए को लेकर शिक्षा मंत्री की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव मौजूद रहे. एनटीए ने परीक्षा में सुधारों की जानकारी दी. एनटीए ने बताया कि10 नए पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी है और साथ ही एनटीए से 50 से ज्यादा कर्मचारी हटाए गए हैं.

17:56 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडियन आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल के मानद पद से नवाजा गया

इंडियन आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल के मानद पद से सम्मानित किया गया.

---विज्ञापन---

17:39 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छात्रों के जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट बिल्डिंग में अपने कैबिनेट सहयोगियों की बैठक बुलाई

16:47 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की

---विज्ञापन---

16:27 (IST) 17 Aug 2026
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर नियुक्ति के लिए विनोद तावड़े को बधाई दी

15:00 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं भी दिमागी नक्सल हूं और मुझे इस पर गर्व है- अरविंद केजरीवाल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर सियासी संग्राम छिड़ गया है. कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, हां मैं दिमागी नक्सल हूं क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस पर गर्व है.

---विज्ञापन---

14:36 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NTA में अधिकारियों पर फिर गिर सकती है गाज, अधिकारियो की हो सकती है छुट्टी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NTA में अधिकारियों पर फिर गिर सकती है गाज, अधिकारियो की हो सकती है छुट्टी. इससे पहले 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाया गया था. सवाल पूछा गया कि बार बार ऐसा क्यों हो रहा है? NTA में क्या गड़बड़ी आ रही है ? इसके जवाब में NTA के एक अधिकारी का कहना है ‘यह सफाई बहुत जरूरी है, बिल्कुल ऐसे जैसे दीवाली की सफाई की जाती है NTA में भी सफाई की जा रही है.’

उन्होंने कहा, ‘हमें UGC-NET के English, Commerce और Sociology के पेपर में कई गलतियों और गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थी. इन शिकायतों की जांच के लिए NTA ने एक कमेटी बनाई. कमेटी ने तीनों विषयों के पेपर में गड़बड़ियां पाईं. कमेटी ने निष्पक्ष और गलती रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए English, Commerce और Sociology के पेपर दोबारा कराने की सिफारिश की.’

14:31 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में SIT की स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की गई.

---विज्ञापन---

13:34 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची में JSSC कार्यालय पर CID की रेड

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची में जारी छात्र आंदोलन के बीच सीआईडी ने JSSC कार्यालय पर छापेमारी की है. जांच एजेंसी JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ कर रही है.

13:33 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस ने हमारे तिरंगे, हमारे राष्ट्रगीत का अपमान किया- दिल्ली CM

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी जो किसी समय में आजादी को अपनी अचिवमेंट मानती थी आज उस आजादी के मायने पूरी तरह से भूल चुके हैं. कांग्रेस ने हमारे तिरंगे, हमारे राष्ट्रगीत का अपमान किया है और हर भारतीय इसे अपने अपमान की तरह ले रहा है और उन्हें पूरे देश से मांफी मांगनी चाहिए.’

---विज्ञापन---

13:26 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्विशा शर्मा मामले में CBI ने पेश की 636 पन्नों की चार्जशीट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CBI ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI कोर्ट में 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ BNS की धाराओं 80(2), 85, 108, 3(5) और दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

13:25 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लेटर-लेटर खेलना बंद करें राहुल और सोरेन- BJP

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राहुल गांधी और हेमंत सोरेन को लेटर-लेटर खेलना बंद करना चाहिए. राहुल को छात्रों की गूंज प्रयागराज में सुनाई देती है. अगला कार्यक्रम करने पुणे जा रहे हैं लेकिन रांची नहीं आएंगे बल्कि मुख्यमंत्री को एक लेटर लिख देते हैं.

---विज्ञापन---

13:17 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एअर इंडिया के 2 और पायलट प्रारंभिक ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. दोनों पायलटों के फाइनल टेस्ट रिजल्ट का इंतजार है. फाइनल रिपोर्ट आने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी/फ्लाइट रोस्टर से हटा दिया गया है. एअर इंडिया ने अपने सभी पायलटों का ड्रग टेस्ट कराने का आदेश दिया था.

12:54 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनिया गांधी को राष्ट्रीय गीत का अपमान करने के लिए मांफी मांगनी चाहिए- रामदास अठावले

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नागपुर, महाराष्ट्र : कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर हुए विवाद पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा, ‘कुछ लोग वंदे मातरम का विरोध करते हैं. मुझे लगता है कि वंदे मातरम ने आजादी की लड़ाई के दौरान लोगों में जबरदस्त जोश और संकल्प भरा; इसने लड़ने की ताकत दी. युवा कार्यकर्ता विरोधियों से लड़ने के लिए ‘वंदे मातरम’ का नारा लगाते हुए मैदान में उतरते थे. इसलिए, वंदे मातरम का विरोध करना सही नहीं है और न ही कांग्रेस पार्टी के लिए वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत के तौर पर मिली कानूनी मान्यता का विरोध करना उचित है. यह राष्ट्रीय गीत का अपमान है और सोनिया गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.’

---विज्ञापन---

12:34 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उज्जैन के चंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश: उज्जैन के महाकालेश्वर नाथ चंद्रेश्वर मंदिर में भक्तों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बनने से कुछ लोग घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की मां मीनू ने बताया, “यह घटना हरसिद्धि चौराहे पर हुई। वह नाथ चंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी बैरिकेड के नीचे दब गए। वहां भगदड़ मच गई थी। किसी ने उनकी मदद नहीं की। बस एक व्यक्ति उन्हें यहां लेकर आया…”

12:31 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर राहुल ने CM सोरेन को लिखा पत्र

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रांची में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने सुझाव दिया है कि वे खुद प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलें ताकि झारखंड सरकार की ओर से उनकी चिंताओं को दूर करने के संकल्प को और मजबूत किया जा सके.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ आज समाप्त हो रहा है. वहीं, कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर तमिलनाडु की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ करेगी.

थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ आज से 19 अगस्त तक नेपाल के आधिकारिक दौरे पर हैं. यात्रा के दौरान भारत-नेपाल रक्षा सहयोग को बढ़ाने और दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी.

---विज्ञापन---

JPSC-JSSC विवाद को लेकर झारखंड सरकार ने आज दोपहर 2 बजे आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ वार्ता की. सरकार ने छात्रों को उनके कानूनी सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का भी प्रस्ताव दिया था.

जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी आज नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. BJP का आरोप है कि सरकार अपने चुनावी वादे पूरे करने में नाकाम रही है और प्रशासनिक स्तर पर भी विफल साबित हुई है.

---विज्ञापन---

वहीं, ट्विशा शर्मा डेथ केस में आज भोपाल की अदालत में सुनवाई हुई.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---