केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय गोवा दौरा आज से शुरू होगा. इस दौरान वे पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. कल रविवार को वे गृह मंत्रालय के विभिन्न विभागों से जुड़े गोवा के मामलों की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे.इसके बाद नशीले पदार्थों से संबंधित मुद्दों पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यालय भवन अटल भवन का उद्घाटन करेंगे. राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे.
केरल के त्रिशूर में नेशनल हाईवे-66 पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 8 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है. उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ गई. 7 घायलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं एक घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. हादसा रात करीब 11.40 बजे कैपमंगलम के पास पनमपिक्कुन्नू में हुआ. मद्रास (मदुरै) रजिस्ट्रेशन वाली कार गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर जा रही थी. लेकिन सड़क पर निर्माण कार्य के कारण कार उसी दिशा में खड़ी लॉरी से जोरदार तरीके से टकरा गई. मृतकों के तमिलनाडु के छात्र होने का अनुमान है. मौके से डिंडीगुल के पीएसएनए इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र का पहचान पत्र बरामद हुआ है.
---विज्ञापन---
मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते जबलपुर स्थित बरगी बांध के 13 गेट खोल दिए गए थे, जिससे नर्मदा नदी में उफान आ गया और गौरीघाट में शुक्रवार शाम को होमगार्ड जवानों भरी पेट्रोलिंग मोटरबोट पलट गई. हादसे के समय मोटरबोट में 15 लोग सवार थे, जबकि मोटरबोट की क्षमता 4 से 5 लोगों की होती है. तेज बहाव के कारण इंजन फेल होने से मोटरबोट अनियंत्रित हो गई और पलट गई. कुछ होमगार्ड जवान तैरकर बाहर आए और बाकी को स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने अपनी नावों की मदद से सुरक्षित निकाला.
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज शिक्षक दिवस है और आज के दिन 5 सितंबर 1888 को महान शिक्षाविद और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था, इस उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है. इस मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे.
इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से गोवा के 3 दिवसीय दौरे पर जाएंगे, जहां वे पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. उधर आज जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता से मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन आज उनकी गिरफ्तारी हो सकती. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---