दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र के बाकनेर गांव में जिम के बाहर प्रमोद नामक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी गई है. प्रमोद हर रोज की तरह जिम पहुंचा था. लेकिर आज जैसे ही वह जिम पहुंचा, गेट पर ही हमलावरों ने प्रमोद को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. प्रमोद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं, जिसमें पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. स्थानीय समय के अनुसार बीते दिन मिनियापोलिस शहर के बीचों-बीच एक इमारत में फायरिंग हुई, जिसमें कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और 3 पुलिस अधिकारी घायल हो गए. हमलावर के मारे जाने की खबर भी है.
---विज्ञापन---
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के आंदोलनरत मनोज जारांगे पाटिल ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. BJP विधायक प्रसाद लाड ने पानी पिलाकर मनोज की भूख हड़ताल खत्म कराई.
प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर हटाने के मामले में मुंबई की चतुर्शिंगी पुलिस ने मनसे कार्यकर्ता आशीष साबले को गिरफ्तार किया है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और साबले भी इसी मामले में नामजद हैं.
---विज्ञापन---
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस बैठक में भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित रामपुर मनिहारान में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) द्वारा ‘स्वाभिमान रैली’ का आयोजन किया जाएगा.
---विज्ञापन---
Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित रामपुर मनिहारान में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) द्वारा ‘स्वाभिमान रैली’ होगी. वहीं आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा और फर्रुखाबाद के 2 दिवसीय दौरे पर जाएंगे. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और वैश्विक क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी. उधर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे और यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रिय सिबिहा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…