Live Updates
22:41 (IST) 22 Aug 2026
PM मोदी के जन्मदिन को 'अन्नपूर्णा दिवस' के रूप में मनाएगा पश्चिम बंगाल: CM

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पूरे प्रदेश में ‘अन्नपूर्णा दिवस’ मनाएगी. मुख्यमंत्री ने यह घोषणा अपने सरकार के कामकाज और उपलब्धियों का ब्योरा पेश करते हुए की.

यह ऐलान ऐसे समय में आया है जब राज्य के कई हिस्सों में महिलाएं अन्नपूर्णा योजना का सीधा लाभ न मिलने का आरोप लगाकर सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं. भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में योजना से जुड़े एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इन विरोध प्रदर्शनों को सीधे तौर पर विपक्ष की राजनीतिक साजिश करार दिया.

22:11 (IST) 22 Aug 2026
CM सैनी की सुरक्षा में चूक पर दो DCP को नोटिस, नौ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. सीएम के काफिले को रोकने की कोशिश को गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. इस मामले में दो पुलिस उपायुक्तों (DCP) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि इससे पहले थाना प्रभारी समेत 18 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम के दौरे पर थे. इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाए और रास्ता रोकने का प्रयास किया. वीआईपी सुरक्षा में हुई इस चूक के बाद पुलिस हरकत में आई और शनिवार को नौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, बाद में इन सभी कार्यकर्ताओं को जमानत पर छोड़ दिया गया.

---विज्ञापन---

21:04 (IST) 22 Aug 2026
रांची में पुलिस-छात्रों के बीच हिंसक झड़प, 14 नामजद और 200 लोगों पर 3 FIR दर्ज

झारखंड की राजधानी रांची में नौकरी की मांग कर रहे अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में शनिवार को 14 नामजद और 200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ कम से कम तीन अलग-अलग प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये सभी एफआईआर सरकारी कामकाज में बाधा डालने, निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने और पुलिसकर्मियों के साथ झड़प करने के आरोप में दर्ज की गई हैं. मामला रांची के कोतवाली थाने से जुड़ा है, जहां शुक्रवार को हुई घटना के बाद यह कानूनी कार्रवाई की गई.

20:14 (IST) 22 Aug 2026
गुजरात के कच्छ में फटा वाहन का डीजल टैंक, 2 मासूम बच्चों समेत 4 की मौत

गुजरात के कच्छ जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. शनिवार दोपहर नखत्राणा इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में छोटे कमर्शियल वाहन का डीजल टैंक अचानक फट गया. यह धमाका इतना भीषण था कि एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों सहित चार लोगों की मौके पर ही जान चली गई. जानकारी के अनुसार, गोदाम में गाड़ी से कबाड़ उतारने का काम चल रहा था. इसी दौरान वाहन के ईंधन टैंक में जोरदार विस्फोट हो गया. धमाके की चपेट में वहां काम कर रहे दो युवकों के साथ-साथ पास ही मौजूद दो छोटे बच्चे भी आ गए, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई.

---विज्ञापन---

19:49 (IST) 22 Aug 2026
BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने सदाशिव रेड्डी के आरोपों को किया खारिज

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने सह अध्यक्ष वाई आर सदाशिव रेड्डी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. मनन मिश्रा ने कहा कि वकीलों के बीच इन आरोपों का कोई महत्व नहीं है और वह हमेशा ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा से काम करते रहे हैं. सह-अध्यक्ष सदाशिव रेड्डी ने एक पत्र लिखकर मिश्रा से 15 दिनों के भीतर पद से इस्तीफा देने, बीसीआई की विशेष बैठक बुलाने और बीसीआई खातों सहित ‘पर्ल-फर्स्ट’ ट्रस्ट का स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग की थी.

17:55 (IST) 22 Aug 2026
झारखंड: रामगढ़ में इस्पात के कारखाने में आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले में इस्पात के कारखाने में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया. रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे कम से कम चार कर्मचारियों में से तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. बरकाकाना थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान रांची निवासी संजीव कुमार केसरी (50), बोकारो के रहने वाले विनीत महतो (25) और गढ़वा जिले के अभिषेक पांडे (24) के रूप में हुई है.

---विज्ञापन---

16:34 (IST) 22 Aug 2026
उत्तर प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं, आम नागरिक परेशान न हों : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है इसलिए लोगों को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है. एक आधिकारिक बयान में CM योगी ने कहा कि प्रदेश की चीनी मिलों में वर्तमान में 179.38 लाख कुंतल चीनी का भंडार उपलब्ध है. चीनी मिलों ने जून और जुलाई में 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री की है. मुख्यमंत्री ने एक समीक्षा बैठक में कहा कि सहकारी चीनी मिलों में 23.60 लाख कुंतल, निगम की चीनी मिलों में 5.28 लाख कुंतल और निजी चीनी मिलों में 150.50 लाख कुंतल चीनी उपलब्ध है.

16:22 (IST) 22 Aug 2026
छत्तीसगढ: कृषि विश्वविद्यालय प्रश्न पत्र लीक मामले में निजी कॉलेज के प्रोफेसर, पांच छात्र गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में पुलिस ने दुर्ग जिले के एक निजी कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 20 अगस्त को होने वाली एंटोमोलॉजी (कीटशास्त्र) विषय की परीक्षा का प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक होने के बाद रद्द कर दिया गया था।

---विज्ञापन---

15:50 (IST) 22 Aug 2026
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए पुणे पहुंचे राहुल गांधी

14:58 (IST) 22 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: साकेत भवन ढहने के मामले में चार्जशीट दायर

साकेत भवन ढहने के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र का संज्ञान साकेत न्यायालय ने लिया है. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई अन्य अपराधों के लिए आरोपपत्र दाखिल किया है. न्यायालय ने आरोपपत्र की प्रतियां आरोपियों के वकील को सौंप दीं और मामले को आगे की कार्यवाही के लिए सत्र न्यायालय को भेज दिया. मामले की अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी.

---विज्ञापन---

14:20 (IST) 22 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भगवंत मान की पत्नी ने पूर्व जज रंजीत सिंह को भेजा नोटिस

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस रंजीत सिंह को लीगल नोटिस भेजा है. जस्टिस रंजीत सिंह ने आरोप लगाया था कि गुरप्रीत कौर ने रेप केस को रफा-दफा करने के लिए 5 करोड़ की रिश्वत मांगी थी.

13:41 (IST) 22 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वंदे मातरम को लेकर देशव्यापी अभियान चलाएगी भाजपा

‘वंदे मातरम’ के इतिहास, महत्व और विरासत से भाजपा देशवासियों को अवगत कराएगी. इसके लिए भाजपा एक देशव्यापी अभियान चलाएगी. जिसमें युवा पीढ़ी को जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

---विज्ञापन---

13:00 (IST) 22 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश के बैतूल में कार और ट्रक की टक्कर

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी है. जिससे कार सवार 3 लोगों की मौत है गई है. वहीं हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

12:08 (IST) 22 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड में मसूरी-देहरादून रोड पर भूस्खलन

उत्तराखंड में भूस्खलन से मसूरी-देहरादून रोड ब्लॉक हो गया है. इस सड़क से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. PWD के असिस्टेंट इंजीनियर अरविंद सतवारिया की देखरेख में मरम्मत का काम चल रहा है. भारी बारिश के कारण 20 अगस्त को सड़क धंस गई थी. 25-30 लोग मरम्मत के काम में लगे हैं. सड़क हल्के वाहनों के लिए खुली है, लेकिन भारी वाहनों के लिए बंद है.

---विज्ञापन---

11:16 (IST) 22 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तकनीकी खराबी के बाद इंडिगो फ्लाइट की त्रिची एयरपोर्ट पर लैंडिंग

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों की सांसें अटक गईं. फ्लाइट त्रिची से सिंगापुर जा रही थी कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हवा में विमान के अंदर तकनीकी समस्या आ गई. 127 यात्रियों को लेकर सफर पर निकले इस विमान को आपात स्थिति में वापस त्रिची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया. लेकिन लैंडिंग से पहले विमान को करीब ढाई घंटे तक आसमान में चक्कर काटने पड़े.

10:42 (IST) 22 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नितिन नबीन की नई टीम के साथ पहली मीटिंग जारी

आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपनी नई टीम के साथ 3 बैठकें करेंगे. पहली बैठक जारी है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए गए बीजेपी नेता सतीश पूनिया और स्मृति ईरानी मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

09:54 (IST) 22 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में पत्नी और बेटी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पति ने पत्नी और बेटी की हत्या की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

09:15 (IST) 22 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा मामले में भाजपा सांसद का बयान

रेवंत रेड्डी को अमेरिका यात्रा के लिए पॉलिटिकल क्लीयरेंस न दिए जाने पर निजामाबाद के लोक सभा सांसद और BJP सदस्य अरविंद धर्मपुरी ने कहा कि उनका अमेरिका में सोरोस फंडिड संस्थानों में जाने का कार्यक्रम है. इसके अलावा एंटी इंडिया के संस्थानों में भी कार्यक्रम है, जो CAA के खिलाफ प्रदर्शन को फंड कर रही थी और धारा 370 को खत्म किए जाने के भी खिलाफ थी.

---विज्ञापन---

08:43 (IST) 22 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उफान पर बह रही है चित्रकूट कि बरदहा नदी

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में लगातार बारिश के चलते नदियां उफान पर बह रही हैं. इसी तरह मानिकपुर पाठा क्षेत्र में बहने वाली बरदहा नदी उफान पर है, जिस वजह से करीब 6 गांवों का संपर्क एक दूसरे से कट गया है और शहर से भी कट गया है, इस वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

08:21 (IST) 22 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बड़े अस्पताल में छात्रा का सुसाइड

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कल रात हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है. जान देने वाली 19 वर्षीय बीएससी नर्सिंग की तीसरे वर्ष की छात्रा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

---विज्ञापन---

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 22 अगस्त को होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की बात करें तो आज पुणे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम होगा, जिससे करने के लिए 30 शर्तों के साथ मंजूरी मिली है. इस कार्यक्रम में वे शिक्षा और करियर पर संवाद करेंगे. वहीं नई टीम का ऐलान होने के बाद आज BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन राष्ट्रीय मुख्यालय में 3 अहम बैठकें करेंगे, जिनमें पार्टी संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन होगा.

इधर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा से संबंधित बैठक लेंगे. उधर जाति जनगणना में OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) का अलग कॉलम जोड़ने की मांग कांग्रेस ने की है, जिसे लेकर आज से उत्तर प्रदेश से राज्यव्यापी अभियान शुरू होगा. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---