Live Updates
10:04 (IST) 02 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फरीदाबाद में 11वीं की छात्रा ने सुसाइड किया

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के डबुआ-गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. घायल छात्रा को पहले प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां के डॉक्टरों ने उसे पहली जांच के बाद ही मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान डबुआ निवासी जान्हवी के रूप में हुई.

09:12 (IST) 02 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्रेनिंग के दौरान नाव का इंजन फेल होने से 2 कमांडो लापता

हरियाणा के यमुनानगर में पैरा कमांडो स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. हथिनीकुंड बैराज पर कमांडो अभ्यास के दौरान नदी में नाव का इंजन फेल होने से 2 पैरा कमांडो लापता हो गए हैं. हथिनीकुंड बैराज के 8 नंबर गेट के नीचे पैरा कमांडो की नाव फंस गई थी, जिस वजह से हादसा हुआ.

---विज्ञापन---

08:38 (IST) 02 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाली यात्रियों से भरी प्राइवेट बस का एक्सीडेंट

हरिद्वार से अयोध्या जा रही 60 नेपाली यात्रियों से भरी निजी बस का एक्सीडेंट हो गया है. क्योंकि बस मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर कांठ में मंगलवार रात करीब 10 बजे सड़क किनारे खड़ी मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस से भिड़ गई. हादसे में बस में सवार 31 से ज्यादा नेपाली श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. 10 यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. नेपाली श्रद्धालुओं ने महराजगंज से देश के मंदिरों के दर्शन करने के लिए बस बुक की थी. वे प्रयागराज, मथुरा, उज्जैन में दर्शन कर चुके थे., लेकिन हरिद्वार से अयोध्या जाते हुए हादसे का शिकार हो गए.

07:50 (IST) 02 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित

उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. अब प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को भी स्वाइन फ्लू हो गया है. किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायलॉजी विभाग में हुए टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 685 पहुंच गई है. ज्यादातर मामले गौतमबुद्ध नगर, मेरठ और गाजियाबाद के हैं. मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री जयवीर सिंह को पिछले कई दिन से बुखार था और वे फिरोजाबाद में थे. उन्होंने लखनऊ आकर टेस्ट कराया तो मलेरिया की रिपोर्ट नेगेटिव निकली, लेकिन एच1एन1 यानि स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई, जिसके बाद वे क्वारंटीन हो गए.

---विज्ञापन---

Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज राहुल गांधी महाराष्ट्र के नासिक में कांग्रेस के सांगठनिक प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे और नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे. अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज दोपहर मणिराम दास छावनी में होगी, जिसमें CEO समेत अन्य पदों पर फैसला लिया जा सकता है. इधर, PM मोदी आज नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…