Live Updates
22:08 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छात्रों की गूंज को लेकर बोले राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहते हैं, ‘आपने ‘छात्राओं की गूंज’ प्रोग्राम के बारे में सुना होगा, जो सिर्फ महिलाओं के लिए है. इस प्रोग्राम के लिए कुछ मटीरियल और प्रेजेंटेशन तैयार करते समय, मैंने अपनी टीम की महिलाओं से पूछा कि एक भारतीय महिला होने के बारे में उनकी क्या सोच है. हमने एक छोटी सी एक्टिविटी की, जिसमें उनमें से हर एक ने 20, 30 या 40 मिनट तक बताया कि एक भारतीय महिला होने पर उन्हें कैसा लगता है, समाज उनके साथ कैसा बर्ताव करता है, और अच्छी और बुरी बातें क्या हैं. मुझे लगा कि ये बहुत काम की एक्टिविटी थी क्योंकि इससे मुझे कुछ हद तक ये समझने में मदद मिली कि आप कैसा महसूस करती हैं. मेरी टीम ने सोचा कि क्यों न इसे सबके लिए ओपन कर दिया जाए और इसे सबके लिए अवेलेबल कराया जाए? आइए, इस प्रोग्राम में शामिल होने वाली और इसे देखने वाली महिलाओं से पूछें कि एक भारतीय महिला होने के बारे में वे कैसा महसूस करती हैं.’

20:03 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लद्दाख में बनेगा HC का बेंच

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट के जरिए ऐलान किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में यूनियन कैबिनेट ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की एक बेंच बनाने का फैसला लिया है.’

---विज्ञापन---

18:45 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड HC के फैसले पर बोलीं JMM सांसद

झारखंड हाईकोर्ट की तरफ राज्य सरकार के 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, ‘छात्रों के साथ शुरुआती बातचीत में CM ने उनकी कई मांगें मान ली थीं. वो एक मांग इसलिए नहीं मानना ​​चाहते थे क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं ऐसा न हो जाए कि दूसरों के साथ अन्याय हो रहा हो. शायद उन्हें यही डर था. और शायद इसीलिए (फैसला लेने में) देरी हुई. लेकिन बहुत ज्यादा दबाव था और कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे थे; वो चीजों को समझने की कोशिश नहीं कर रहे थे. यह सच है कि जो लोग पहले से नौकरी में हैं, उन्हें लग सकता है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है. देखते हैं अब क्या होता है.’

18:40 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'दिल्ली मास्टर प्लान 2047' पर सीएम का बयान

‘दिल्ली मास्टर प्लान 2047’ पर CM रेखा गुप्ता ने कहा, ‘1,484 सक्वायर किल किलोमीटर के दायरे में सिमटी दिल्ली की अपनी लिमिट्स हैं. फिर भी, उन सीमाओं को ध्यान में रखते हुए, पूरे शहर के व्यापक विकास-जिसमें ग्रामीण इलाके, अनधिकृत कॉलोनियां और नियोजित क्षेत्र शामिल हैं, इनको प्राथमिकता दी गई है. शहरी विकास की योजना बनाते समय दिल्ली में बढ़ते ट्रांसपोर्ट-जनित प्रदूषण को भी ध्यान में रखा गया है. इस मास्टर प्लान की एक बड़ी खासियत समाज के सभी वर्गों के लिए आवास की व्यवस्था है. कमर्शियल एक्टिविटीज को लेकर भी एक अहम फैसला लिया गया है: अब दिल्ली में 30 मीटर चौड़ी सड़कों के किनारे बनी इमारतों के ग्राउंड फ्लोर पर कमर्शियल कामकाज की इजाज़त होगी.’

---विज्ञापन---

17:44 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह के बयान पर इमरान मसूद ने दिया जवाब

वंदे मातरम पर कांग्रेस वर्किंग कमेट के प्रस्ताव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की ‘राष्ट्र-विरोधी फैसले’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, ‘क्या रवींद्रनाथ टैगोर राष्ट्र-विरोधी थे? क्या सरदार पटेल राष्ट्र-विरोधी थे? क्या उस वक्त के सभी नेता राष्ट्र-विरोधी थे?. क्या रवींद्रनाथ टैगोर राष्ट्र-विरोधी थे? उन्हीं की सलाह पर यह प्रस्ताव रखा गया था. सुभाष चंद्र बोस के कहने पर रवींद्रनाथ टैगोर ने सलाह दी थी कि 2 छंद रखे जाएं क्योंकि भारत एक ऐसा देश होगा जिसमें सभी को शामिल किया जाएगा.’

16:20 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड सरकार के आदेश पर HC ने लगाई रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने 11वें और 13वें JPSC एग्जाम और अपॉइंटमेंट्स को कैंसिल करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है. सरकार के फैसले के खिलाफ कामयाब कैंडिडेट्स ने अदालत का रुख किया था.

---विज्ञापन---

14:06 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के रोहिणी इलाके में फर्जी CBI रेड की कोशिश

दिल्ली के रोहिणी इलाके में फर्जी CBI रेड डालने की कोशिश की गई. 8 से 10 लोग खुद को CBI अधिकारी बताकर कारोबारी के घर पहुंचे और जांच के नाम पर घर में दाखिल होने की कोशिश की. क्योंकि कारोबारी की पत्नी ने गेट खोलने से इनकार कर दिया था, इसलिए आरोपी अंदर नहीं घुस सके. संदिग्धों ने CBI लोगों वाले कपड़े और कथित पहचान पत्र भी दिखाए.

12:57 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात सरकार के 2 कर्मचारी भ्रष्टाचार मामले से बरी

गुजरात सरकार के 2 कर्मचारियों को 1996 में दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में बरी कर दिया गया है. यह मामला 20 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप का है. रफीकमिया अहमदमिया मलिक बनाम गुजरात सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया. जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर की बेंच ने राजस्व अधिकारी और उनके चपरासी की सजा को रद्द कर दिया है.

---विज्ञापन---

11:38 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते मकान गिरा

उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते मकान गिरने से बुजुर्ग दंपति समेत 3 लोगों की मौत हो गई है. हादसा मिर्जापुर के मड़िहान में हुआ है. सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया.

11:18 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के वडोदरा में बच्चे की दर्दनाक मौत

गुजरात के वडोदरा में दर्दनाक हादसा हुआ है. लग्जरी बस के दरवाजे में गर्दन फंसने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई है. हादसा वर्कशॉप में खड़ी बस का ऑटोमेटिक दरवाजा अचाकन बंद होने के कारण हुआ.

---विज्ञापन---

10:56 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर हादसा

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हुए हैं. हाईवे पर बनी हणोगी सुरंग में 2 ट्रकों में टक्कर होने से हादसा हुआ है.

10:41 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति ट्रंप ने की किम जोंग की तारीफ

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि किम जोंग मेरे दोस्त हैं और उनके पास 57 परमाणु बम हैं. अगर मैं राष्ट्रपति होता तो उन्हें बम बनाने न देता. किम जोंग उन से इस साल के आखिर में मिल सकते हैं. उनका और किम का बेहतर रिश्ता दुनिया में शांति के लिए फायदेमंद हो सकता है. किम के पास 57 परमाणु हथियार हैं और अगर वह पहले राष्ट्रपति होते तो इसे बढ़ने नहीं देते. कोरिया की स्थिति को स्मार्ट अमेरिकी नेतृत्व से ही संभाली जा सकती है.

---विज्ञापन---

09:43 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूक्रेन पड़ा ढीला लेकिन रूस के हमले हुए तेज

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. रूस ने यूक्रेन की कमजोर होती रक्षा प्रणाली का फायदा उठाया है. कीव पर रात भर हुए हमले सबसे भयावह था, क्योंकि इन हमलों में रूस ने बैलिस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों की कई लहरें दागीं. हमले के शुरुआती 20 मिनटों के भीतर ही कीव की ओर कम से कम 15 से 16 मिसाइलें दागी गईं. रूस ने अलग-अलग क्षेत्रों से एक साथ Iskander-M, उत्तर कोरियाई KN-23 बैलिस्टिक मिसाइलें और लगभग 5 से 8 Zircon हाइपरसोनिक मिसाइलें दागीं. यह हमला यूक्रेन की घटती पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों के भंडार और रक्षा प्रणाली की सीमा का फायदा उठाने के इरादे से किया गया था.

09:10 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान यूरोपीय देशों पर कर सकता है हमला

ईरान ने कहा है कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप संघर्ष तेज करते हैं तो वह बुल्गारिया समेत दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय देशों में तैनात अमेरिकी रक्षा संयंत्रों पर जवाबी हमले पर विचार कर रहा है. बुल्गारिया ने पिछले महीने बेजमेर एयर बेस से अमेरिकी ईंधन भरने वाली विमान सेवाओं को मंजूरी दी थी, इसलिए वह संभवित लक्ष्य बन सकता है. तेहरान ने यह भी कहा है कि ग्रीक साइप्रस में अमेरिकी उपयोग में आने वाली जगहों को भी वह ध्यान में रखना है. IRGC इस्लामी क्रांतिकारी गार्ड ने चेतावनी दी है कि जो यूरोपीय बेस ईरान पर हमला करने के लिए इस्तेमाल होंगे, उन्हें वैध लक्ष्य माना जाएगा.

---विज्ञापन---

08:48 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत-सिंगापुर गोलमेज सम्मेलन का चौथा संस्करण आज

भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन का चौथा संस्करण आज सिंगापुर में आयोजित होगा. यह सम्मेलन दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय समन्वय और आर्थिक, व्यापारिक तथा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से हो रहा है. भारत के प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री जयशंकर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शामिल होंगे. सम्मेलन में आर्थिक सहयोग, व्यापार वृद्धि, निवेश आकर्षण, डिजिटल और तकनीकी साझेदारियां, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

08:26 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस में यूक्रेन के ड्रोन हमले में भारतीय छात्र घायल

रूस के उफा स्थित बशकीर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला एक भारतीय छात्र 19 अगस्त को हुए ड्रोन हमले में मामूली रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है. भारतीय दूतावास ने बताया कि वह छात्र और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है. छात्र को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

---विज्ञापन---

08:12 (IST) 20 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ आज औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के तहत ‘इंडस्ट्री’ (उद्योग) शब्द को परिभाषित करने के विवादास्पद मुद्दे पर अपना फैसला सुनाएगी. यह फैसला कानून के तहत लंबित और मौजूदा विवादों पर लागू होगा. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस दीपांकर दत्ता, जस्टिस उज्जल भुइयां, जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, जस्टिस जोयमाल्या बागची, जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने इस मामले में 19 मार्च को सुनवाई पूरी कर ली थी.

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज सुप्रीम कोर्ट में औद्योगिक विवाद अधिनियम मामले में सुनवाई होगा और आज 9 जजों की बेंच 'इंडस्ट्री' शब्द की परिभाषा क्लीयर करेगी. आज यूनाइटेड नेशन्स (UN) की डेप्युटी सेक्रेटरी जनरल अमीना मोहम्मद भारत के दौरे पर आएंगी. दूसरी ओर, आज बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव हैं और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के आज भारत दौरे पर आने की संभावना भी है. इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम (ममल्लापुरम) में 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

आज भारत-जापान रक्षा मंत्रियों की अहम बैठक

राजस्थान की 16वीं विधानसभा का छठा सत्र यानी मानसून सत्र आज शुरू हो रहा है, जिसमें समान नागरिक संहिता (UCC) बिल 2026 पेश किया जा सकता है. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ के तहत आगरा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के दौरे पर रहेंगे. वहीं दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय के वकील की रिक्वेस्ट पर कोर्ट उदित प्रकाश राय की जमानत याचिका पर आज दोपहर 12 बजे सुनवाई करेगा.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---