Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: डायरेक्टोरेट ऑफ एनफोर्समेंट (ED) कोच्चि जोनल ऑफिस ने मंगलवार को सबरीमाला गोल्ड चोरी मामले के सिलसिले में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 21 जगहों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. ED ने मुख्य आरोपी की लगभग 1.3 करोड़ रुपये की आठ अचल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है. इसके अलावा, चेन्नई में स्मार्ट क्रिएशंस से 100 ग्राम सोने की ईंट जब्त की गई: ED
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: हापुड़, उत्तर प्रदेश: नोएडा के टेक कर्मचारी की मौत के मामले पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘यह एक दुखद घटना थी. सरकार ने इसका संज्ञान लिया है और एक SIT बनाई है, और जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह लापरवाही हो या जानबूझकर की गई लापरवाही, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी. मिली जानकारी के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल दास ने पिछले 36 घंटे से कुछ भी नहीं खाया है. लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के ICU में उन्हें भर्ती किया गया है. बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम : वोस, स्विट्जरलैंड: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘यह सच है कि मध्य प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी के लिए एक पावर हब के तौर पर उभरा है… हम अब ओंकारेश्वर बांध पर प्लेट लगाकर बिजली भी बना रहे हैं. करीब 32 लाख किसानों को सोलर पंप दिए गए हैं और इस सेक्टर में काम किया जा रहा है. इसलिए, MP में रिन्यूएबल एनर्जी से भारत में सबसे सस्ती बिजली मिलती है. लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं. हम इस सेक्टर में अच्छा ग्रो कर रहे हैं.’
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: कर्नाटक: राज्य के कानून मंत्री एचके पाटिल बेंगलुरु में लोक भवन पहुंचे.
कल राज्यपाल के संयुक्त विशेष सत्र को संबोधित करने से इनकार करने के बाद, कानून मंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख पहुंचे.
WEF की सालाना मीटिंग 19 से 23 जनवरी तक दावोस में “ए स्पिरिट ऑफ डायलॉग” थीम पर हो रही है, जिसमें दुनिया भर के नेता, पॉलिसी बनाने वाले और कॉर्पोरेट जगत के लोग शामिल होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिल्ली: SIR पर, उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिनवा ने कहा, ‘यूपी में SIR का गिनती का चरण 6 जनवरी को खत्म हो गया है. दो प्रक्रियाएं एक साथ चल रही हैं, और वे हैं दावे और आपत्तियां. यह अवधि 6 फरवरी तक चलेगी… अगर कोई वोटर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से छूट गया है, तो वे फॉर्म 6A के ज़रिए दावा कर सकते हैं. लिस्ट में जोड़े गए किसी भी गलत नाम के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए, फॉर्म 7 भरना होगा… किसी भी वोटर की जानकारी एडिट करने के लिए, फॉर्म 8 भरना होगा… पिछले SIR, जो 2002-2006 में हुआ था, की मैपिंग की गलतियों और लॉजिकल कमियों को ठीक कर दिया गया है.’
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पटियाला के संगरूर-पटियाला बाइपास पर पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है. इस एनकाउंटर में जैपाल भुल्लर गैंग से जुड़े हरजिंदर सिंह उर्फ लाडी के पैर में गोली लगी है. घायल गैंगस्टर को पुलिस ने पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: लखनऊ, यूपी: 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी कार्यक्रम में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “…अलग-अलग राज्यों से स्पीकर और डिप्टी स्पीकर 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं, और यह उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का पल है…”
एसपी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, “…समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और कांग्रेस के राहुल गांधी को 2047 तक सत्ता में लौटने का सपना नहीं देखना चाहिए…”
कल्याण डोंबिवली महानगपालिका में बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के शिवसेना शिंदे गुट ने महाराष्ट्र नव निर्माण सेना से हाथ मिलाया है. शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं की एमएनएस के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक हुई. मनसे नेता राजू पाटिल ने कहा हम शिवसेना शिंदे गुट को समर्थन देते हैं. हम विकास के लिए साथ आ रहे हैं. राज ठाकरे ने कहा है कि स्थानीय स्तर पर हम निर्णय ले सकते हैं. कल्याण डोंबिवली में शिवसेना के 53 और एमएनएस के 5 पार्षद हैं. यहां कुल पार्षदों की 122 सीट हैं.
ASP अनुज चौधरी पर FIR का आदेश देने वाले जज के ट्रांसफर के विरोध में वकील विरोध-प्रदर्शन पर उतर आए हैं. संभल हिंसा मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) विभांशु सुधीर ने एएसपी अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर समेत करीब 20 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था. अब मंगलवार को उन जज का अचानक ट्रांसफर कर दिया गया.
अरावली मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले आदेश तक यथास्थिति बनी रहेगी. कोर्ट ने कहा कि हम एक एक्सपर्ट कमेटी बनाएंगे जो अरावली को लेकर रिपोर्ट देंगे. कोर्ट ने सभी पक्षकारों से कहा कि आप ऐसे पर्यावरणविद, साइंटिस्ट, माइनिंग एक्सपर्ट्स के नाम सुझा सकते हैं. कमेटी कोर्ट के निर्देश और गाइडेंस में काम करेगी. कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अरावली में कोई अवैध खनन गतिविधि नहीं होगी. चार हफ्ते के बाद होगी सुनवाई.
पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में Small Industries Development Bank of India (SIDBI) को ₹5,000 करोड़ की इक्विटी सहायता को मंजूरी दी गई है. यह इक्विटी पूंजी वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के जरिए SIDBI में डाली जाएगी.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटल पेंशन योजना को वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है. अटल पेंशन योजना का मकसद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है.
अमेरिका के वाणिज्य मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दावोस के मंच से बोलते हुए फिर दावा किया कि भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया. ये बयान तब आया है जब आज ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट, टैरिफ की वैधता और राष्ट्रपति ट्रंप के की देशों पर टैरिफ लगाने की शक्तियों पर अपना फैसला सुनाएगा.
स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस ने बुधवार को विदेश मंत्री जयशंकर से दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि आज की जटिलताओं से भरी दुनिया में भारत जैसे भरोसेमंद देश के साथ द्वीपक्षीय संबंध हमारे लिए बहुत अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश है जो अंतरराष्ट्रीय कानून और UN के चार्टर में विश्वास करता है.
भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बैठक करने जा रहे हैं. बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी ,सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रभारी होंगे शामिल. इसके अलावा निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में पहुंचेंगे. बैठक में संगठन के मुद्दों को लेकर चर्चा होगी. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी होगी चर्चा.
स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस मंगलवार को भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. अपनी यात्रा के दौरान, अल्बेरेस बुधवार को हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर से मिलेंगे. इसके बाद, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.
कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर मीडिया को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इमैनुएल मैक्रों ज्यादा दिनों तक फ्रांस के राष्ट्रपति की कुर्सी पर नहीं रहने वाले. साथ ही उन्होंने कहा कि जब G7 की बैठक बुलाने वाले का ही स्थायित्व नहीं तो ऐसी बैठक में मैं क्यों जाऊं.
इससे पहले मंगलवार को इमैनुएल मैक्रों ने वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के मंच पर ट्रंप की टैरिफ नीति का खुलकर विरोध किया था.
डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को दावोस के मंच से दुनिया को सम्बोधित करेंगे. आशंका लगाई जा रही है कि ग्रीनलैंड के मामले पर जो देश पश्चिमी देश उसका विरोध कर रहे हैं. उन्हें कड़ा संदेश दे सकते हैं. ट्रंप ने ग्रीनलैंड के सवाल पर उनका विरोध कर रहे नाटो देशों को लेकर कहा कि नाटो के लिए उन्होंने जितना किया है उतना और किसी ने नहीं. वह नहीं होते तो आज नाटो नहीं होता.
अरावली मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले आदेश तक यथास्थिति बनी रहेगी. कोर्ट ने कहा कि हम एक एक्सपर्ट कमेटी बनाएंगे जो अरावली को लेकर रिपोर्ट देंगे. कोर्ट ने सभी पक्षकारों से कहा कि आप ऐसे पर्यावरणविद, साइंटिस्ट, माइनिंग एक्सपर्ट्स के नाम सुझा सकते हैं. कमेटी कोर्ट के निर्देश और गाइडेंस में काम करेगी. कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अरावली में कोई अवैध खनन गतिविधि नहीं होगी. चार हफ्ते के बाद होगी सुनवाई.
दिनभर की बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---