Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस के दलित आदिवासी सांसदों ने मल्लिकार्जुन खरगे शुद्धिकरण मुद्दे पर FIR दर्ज नहीं होने को लेकर आज दोपहर 2 बजे तक राष्ट्रपति से मिलने का वक़्त मांगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में रिक्टर पैमाने पर 2.9 तीव्रता का भूकंप आया.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने आज सुबह पेट्रोल का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल करने वालों के लिए कीमतें बढ़ा दीं. महीनों से चल रही लड़ाई की वजह से देश को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, और यह उसी का एक और असर है. दिसंबर के बाद से कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है.पेट्रोल की कीमतों में इस तरह की बढ़ोतरी संवेदनशील मामला हो सकता है और इससे महंगाई बढ़ सकती है. 2019 में हुई ऐसी ही बढ़ोतरी के बाद देश भर में विरोध-प्रदर्शन हुए थे और सरकार की कार्रवाई में कथित तौर पर 300 से ज़्यादा लोग मारे गए थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे के दौरान 35,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन करेंगे.एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएम मोदी सबसे पहले वडोदरा जाएंगे, जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. वह इस अवसर पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. अपने गुजरात दौरे के दौरान वे दोपहर करीब 12 बजे वडोदरा पहुंचेंगे, जहां 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित भी करेंगे. इस दौरान उनकी जनसभा भी प्रस्तावित है.
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. यात्रा के दौरान उनकी श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात होगी. दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग समेत आपसी हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.
---विज्ञापन---
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी आज रायबरेली दौरा करेंगे है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर 3 बजे बाराबंकी के हैदरगढ़ चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद राहुल गांधी के अन्य कार्यक्रम भी निर्धारित हैं.
इधर, कांग्रेस के दलित और आदिवासी सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है. सांसदों ने मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए आज दोपहर 2 बजे तक राष्ट्रपति से मिलने का समय देने का अनुरोध किया है.
---विज्ञापन---
पंजाब में आज सरकारी कामकाज प्रभावित होने की संभावना है. राज्य के मिनिस्टीरियल क्लेरिकल स्टाफ के सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण सरकारी कार्यालयों में क्लेरिकल स्तर के कामकाज पर व्यापक असर पड़ सकता है. कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश से कई विभागों का रोजमर्रा का कामकाज ठप रहने की आशंका जताई जा रही है.
उधर, हरियाणा में युवा कांग्रेस ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है. संगठन की ओर से दोपहर 12 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा. इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी अहम रहेगी.
---विज्ञापन---
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---