Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज का दौरा करेंगे. सीएम दोपहर 2.50 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे. यहां वह नवनिर्मित महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे. वोट क्लब में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 4.10 बजे से मेला ऑफिस सभागार में बैठक करेंगे. शाम 5.50 बजे प्रयागराज से रवाना होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारी बारिश की वजह से ठाणे शहर में भी जन जीवन प्रभावित हुआ है. रातभर मूसलाधार बारिश से शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया है. ठाणे के तलावपाली इलाके में तालाब का पानी सड़क पर आने से यातायात पर असर पड़ा है. आज ठाणे जिले के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आज दोपहर 3 बजे मंदिर परिसर के गेस्ट हाउस में बैठक होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक बंद कर दिया गया है जिससे पुणे से मुंबई जाने वाला यातायात पूरी तरह ठप हो गया. मिसिंग लिंक के दूसरे टनल से पहले भूस्खलन होने के कारण यातायात बंद करना पड़ा है. राहत यह रही कि जिस समय चट्टान गिरा, उस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था. एहतियातन मुंबई से पुणे जाने वाली लेन को भी हाईवे पुलिस ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. वहीं कई ट्रेन को भी कैंसल करना पड़ा है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 11 जुलाई, 2026 को तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड) की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. पीएम मोदी सोमवार को इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे.
---विज्ञापन---
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार यानी आज एक अहम बैठक करेगा. यह बैठक अयोध्या राम मंदिर में दान में हेराफेरी की जांच के बीच हो रही है. ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ 'मणि राम छावनी' में यह पहली बैठक होगी. सूत्रों के अनुसार, बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर फैसला मुख्य मुद्दा होगा.
---विज्ञापन---
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---