Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वडनगर, गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को लेकर बनी अस्पष्टता को दूर किया; उन्होंने सुशासन स्थापित करके और एक स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करके अनियमितताओं, घोटालों और भ्रष्टाचार के मुद्दों का समाधान किया. पहली बार, लाल किले की प्राचीर से बोलते हुए एक प्रधानमंत्री ने खुद को ‘प्रधान सेवक’ कहा, और इस तरह संविधान की सच्ची भावना को बनाए रखा.’
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने ब्रिक्स समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे बधाई संदेश में कहा, ‘आपको अपने देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक स्तर पर बड़ा रुतबा हासिल है. भारत और रूस दोनों के बीच खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को जितना भी सराहा जाए, कम है.” उन्होंने आगे कहा, “पिछले हफ्ते नई दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को जो गर्मजोशी भरा और स्नेहपूर्ण स्वागत और मेहमाननवाजी मिली, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूं. हमारी बातचीत निस्संदेह ठोस, खुलकर और सार्थक रही. हमेशा की तरह, आपसे बात करके बहुत खुशी हुई, और हमारी चर्चाओं ने एक बार फिर आपकी असाधारण राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता को साबित किया.’
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई, महाराष्ट्र: नए MDR नियमों पर SEBI के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसमें कुछ अहम मुद्दे हैं. हम निश्चित रूप से इस पर गौर करेंगे और देखेंगे कि इन्हें कैसे आसान बनाया जा सकता है.’
F&O में रिटेल निवेशकों की भागीदारी पर वे कहते हैं, ‘हमने ट्रेडिंग के तौर-तरीकों पर रिसर्च के नतीजे भी जारी किए हैं. 3-4 साल की ट्रेडिंग के बाद भी, कई लोग लगातार नुकसान उठा रहे हैं. अगर वे उस मार्केट के लिए तैयार नहीं हैं, तो क्या उन्हें उस मार्केट में जाना चाहिए या नहीं?… साथ ही, आंकड़ों में गिरावट को देखते हुए हमने F&O को लेकर कुछ रेगुलेटरी कदम उठाए हैं.’
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वडनगर, गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य के सीएम भूपेन्द्र पटेल, डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आरती की।
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, कुछ बातें या अंदाज बहुत खास होते हैं. ashirwadkadiya प्यार का एक ऐसा ही इजहार है जिसने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है. हर आशीर्वाद हमारे प्यारे भारत की और भी ज्यादा निष्ठा के साथ सेवा करने के मेरे संकल्प को मजबूत करता है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वडनगर, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ शर्मिष्ठा झील पर महा-आरती करने पहुंचे। मोदी के पैतृक गांव में ‘सेवा संकल्प’ अभियान की भी शुरुआत की जा रही है और यह कार्यक्रम डमरू की थाप और शंख की ध्वनि के बीच हो रहा है।
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूँ। आप भारत को एक शानदार भविष्य की ओर ले जाते रहें।”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को 76वें जन्मदिन की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के मजालता इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए हैं. एनकाउंटर साइट पर सूत्रों के मुताबिक ड्रोन के जरिए 2 शव देखे जाने की सूचना है, लेकिन अभी तक किसी आतंकी का शव बरामद नहीं किया जा सका है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “PM नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. पिछले 25 सालों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है. सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं. मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के तहत नशा मुक्त नमो मैराथन में शामिल हुए. उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाई.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर कहा, “145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘नए भारत के शिल्पी’ और हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई.” उन्होंने आगे कहा, “Nation First के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पित जीवन ‘विकसित भारत’ के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है. आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: J&K के रामबन जिले में सुबह-सुबह भारी बारिश हुई. यहां आंधी-तूफान और बिजली भी काफी तेज कड़की.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर देशभर में कई सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तौर पर मनाने की तैयारी है. इसके तहत रक्तदान शिविर, दीप प्रज्वलन समेत विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों और भारत में इस उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा होगी.
---विज्ञापन---
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज से देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेंगे. अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस से जुड़े दोनों गुटों को आज बैठक के लिए बुलाया है. आयोग ने रितब्रत गुट के प्रतिनिधियों को दोपहर 3 बजे का समय दिया है. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शाम 4 बजे चुनाव आयोग के सामने पेश होगा.
---विज्ञापन---
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान वह मौजूदा राजनीतिक और अन्य मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रख सकते हैं.
पंजाब में किसान संगठनों ने आज पांच अलग-अलग स्थानों पर रेल रोको आंदोलन करने का ऐलान किया है. किसानों के इस कार्यक्रम को देखते हुए रेलवे और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं.
---विज्ञापन---
इंडियन कोस्ट गार्ड के कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के 43वें संस्करण की शुरुआत भी आज नई दिल्ली में होगी. यह सम्मेलन 19 सितंबर 2026 तक कोस्ट गार्ड मुख्यालय में चलेगा. उद्घाटन के अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करेंगे.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---