Live Updates
'पंजाब में अब आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी' मनोज तिवारी का AAP पर पाप का आरोप
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता द्वारा पंजाब पुलिस को नोटिस जारी किए जाने पर कहा, "पंजाब में अब आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी. AAP ने राजनीति में जो भी पाप किए हैं, भ्रष्टाचार, चोरी या अवैध कार्यों का उसके बाद वे पंजाब चुनाव के बाद कहीं खड़े नहीं हो पाएंगे. AAP अपनी बौखलाहट में कुछ भी कर सकती है. विधानसभा के अपने अधिकार हैं. निश्चित रूप से संज्ञान लिया जाएगा."
ममता बनर्जी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से कल की जा सकती है सुनवाई की मांग
IPAC में रेड के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दखलंदाजी के खिलाफ ED की याचिका कर सुप्रीम कोर्ट से कल सुनवाई की मांग की जा सकती है. ED ने इससे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था लेकिन कोर्टरूम में हुई अव्यवस्था और हंगामे के चलते वहां सुनवाई संभव नहीं हो पाई थी. कलकत्ता हाई कोर्ट ने सुनवाई 14 जनवरी के लिए टाल दी थी.
'50 करोड़ गरीबों पर भाजपा सरकार का डाका', कांग्रेस ने लगाया BJP पर बड़ा आरोप
कैथल, हरियाणा: कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान पर कहा, "...हमारे सभी साथी आज आपके बीच आठ बड़े हमले जो मनरेगा कानून पर भाजपा सरकार ने बोले हैं, उनकी व्याख्या करने उपस्थित हैं. विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार तथा आजीविका मिशन कानून, एक तरह से मनरेगा की दिन-दहाड़े हत्या है. यह कानून देश के लगभग 50 करोड़ लोगों के ऊपर डाका है... पहला हमला रोजगार देने की जिम्मेदारी से भाजपा और मोदी सरकार ने पल्ला झाड़ लिया है. मनरेगा के तहत सारा बजट केंद्र सरकार देती थी और अब 60% बजट केंद्र सरकार देगी और 40% प्रांतीय सरकार देगी... राज्य सरकार कभी ये हिस्सा नहीं दे पाएंगी और केंद्र सरकारों को अपना हिस्सा देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी... दूसरा हमला कि अब केंद्र सरकार तय करेगी कि किस प्रांत में कितना, कितने दिन का और किस हिस्से में काम देना है यानी सब अधिकार अब केंद्र के पास हैं... तीसरा, केंद्र सरकार की धौंस के आधार पर बजट मिलेगा... चौथा हमला मनरेगा गारंटी थी लेकिन ये अब केंद्रीय प्रायोजित योजना है... पांचवां कि ये किसान और मजदूरों को लड़वाने का एक मिशन है... छठा पंचायत के अधिकार छीन लिए गए... सातवां
उत्तराखंड में किसान ने की आत्महत्या, CM ने मजिस्ट्रियल जांच का दिया निर्देश
उत्तराखंड CMO ने कहा- 'ऊधम सिंह नगर ज़िले के काशीपुर के एक किसान की हल्द्वानी में आत्महत्या से हुई दुखद घटना का गंभीर संज्ञान लेते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को मामले की मजिस्ट्रियल जांच करने का निर्देश दिया है.'
पीएम मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो के बचे हुए हिस्से का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो के फेज 2 के बचे हुए हिस्से का उद्घाटन किया, जो सेक्टर 10A से महात्मा मंदिर तक है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद थे.
सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, सर गंगा राम अस्पताल में थीं भर्ती
कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्हें 5 जनवरी 2026 को सीने में इन्फेक्शन की वजह से ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दी और वे ठीक हो गई हैं. उन्हें आज शाम 5 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. डॉ. अजय स्वरूप, चेयरमैन, सर गंगा राम अस्पताल के मुताबिक, घर पर आगे का इलाज जारी रखने की सलाह दी गई है.
योगेन्द्र चंदोलिया ने आतिशी पर बोला हमला- 'सिख उन्हें इसके लिए कभी माफ नहीं करेंगे'
Iran में चल रहे सरकार-विरोधी प्रदर्शनों में अमेरिका के सीधे हस्तक्षेप की संभावना, Israel हाई अलर्ट पर
Iran में चल रहे सरकार-विरोधी प्रदर्शनों में अमेरिका के सीधे हस्तक्षेप की संभावना को लेकर Israel हाई अलर्ट पर है. इजरायली प्रधानमंत्री Netanyahu और अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने फोन पर ईरान के खिलाफ संभावित कार्रवाई पर चर्चा की. Reuters के मुताबिक, Rubio से बातचीत के बाद Netanyahu ने ईरान में प्रदर्शनकारियों को सीधा संदेश देते हुए आज एक वीडियो जारी किया.
Aaj Ki Taaza Khabar: पीएम मोदी ने गुजरात में स्मार्ट इंडस्ट्रियल एस्टेट का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 13 नए स्मार्ट इंडस्ट्रियल एस्टेट का उद्घाटन किया.
BMC चुनाव के लिए महायुति ने जारी किया घोषणा पत्र
AAP ने वाल्मीकि नाइक को पार्टी का गोवा स्टेट प्रेसिडेंट बनाया
दिल्ली के तुर्कमान गेट हिंसा मामले में 2 और गिरफ्तार, अब तक 18 को दबोचा
दिल्ली के तुर्कमान गेट हिंसा और उपद्रव मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब तक हिंसा , पत्थरबाजी और बलवा फैलाने के मामले में 18 की गिरफ्तारी हो चुकी है. अब दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने पत्थरबाजी में शामिल फहीम उर्फ सोनू एंव मोहम्मद शहजाद को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.
PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
गुजरात पर दौरे पर गए पीएम मोदी ने 'शौर्य यात्रा' खत्म करने के बाद सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की.
डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने ईरान आंदोलन को दी हवा
ईरान के आंदोलन पर सीधी नजर रख रहे डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के बाद आंदोलन को और ताकत मिल गई. ट्रंप ने लिखा कि ईरान आजादी चाहता है, और अमेरिका मदद करने के लिए तैयार है.
एक्स ने हटाए 3,500 आपत्तिजनक कंटेंट, 600 से ज्यादा अकाउंट किए डिलीट
सरकारी सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर अपनी गलती स्वीकार कर ली है. सरकार को भरोसा दिया है कि वह आगे से भारत के कानूनों के मुताबिक ही काम करेगा, अब तक करीब 3,500 आपत्तिजनक कंटेंट हटाए गए हैं और 600 से ज्यादा अकाउंट डिलीट किए गए हैं. सरकार को यह भी बताया गया है कि आगे से एक्स पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को अनुमति नहीं दी जाएगी.
दिल्ली में शीतलहर का कहर
ये वीडियो दिल्ली के अक्षरधाम का है.
दिल्ली में शीत लहर का कहर जारी
देश की राजधानी दिल्ली में शीत लहर का कहर जारी है. ताजा वीडियो कर्तव्य पथ का है.
सीरिया में ISIS के ठिकानों पर US ने किया हमला
अमेरिका ने तीन अमेरिकियों की मौत का बदला लेने के लिए सीरिया में ISIS के ठिकानों पर किया हमला किया है. बता दें, पिछले महीने सीरिया में हुए हमले में दो US सैनिक और एक अमेरिकी सिविलियन इंटरप्रेटर मारे गए थे. अमेरिका के ताजा हमले में पूरे सीरिया में इस्लामिक स्टेट के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar Latest : महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के लिए एक साथ आए ठाकरे ब्रदर्स उद्धव और राज ठाकरे आज मुंबई के शिवाजी पार्क में एक साथ रैली करेंगे. इसके अलावा भारत की क्रिकेट टीम साल 2026 का पहला वनडे मैच खेलेगी. भारत और न्यूजीलैंड में 3 वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से होगी. एक अन्य खबर के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला ने राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी.
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
14 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
49 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines