हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, निशाकाल में की महानिशा पूजा

दिल्ली में आज प्रदेश BJP के नए ऑफिस और पटना में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन है. वहीं आज डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू की मुलाकात है. जो गाजा और हमास का मुद्दा सुलझा सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24GFX

Live Updates

22:21 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले इजरायल के पीएम

अमेरिकी राष्ट्रपति Trump और इजरायली प्रधानमंत्री Netanyahu ने आज व्हाइट हाउस में मुलाकात की। ये इस साल दोनों की चौथी मुलाक़ात है और बैठक का मुख्य मुद्दा गाजा संघर्ष विराम और शांति स्थापना था। ट्रंप ने नेतन्याहू को 21 पॉइंट शांति योजना पर चर्चा के लिए बुलाया है जिसमें बंधकों की रिहाई और इजरायली सेना की क्रमिक वापसी शामिल है। ट्रंप ने Qatar के अमीर से बात कर शांति का फार्मूला निकाला है। नेतन्याहू बैठक में West Bank को इजरायल में मिलाने का मुद्दा लेकर पहुंचे है।

21:40 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बीजेपी नेता पर धमकी का आरोप

केरल के तिरुवनंतपुरम में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि एक चैनल पर चर्चा के दौरान केरल में भाजपा के एक प्रवक्ता ने राहुल गांधी को धमकी दी। कहा कि वह उनकी छाती पर गोलियां दाग देंगे। सतीसन ने कहा कि दुर्भाग्य से, उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वह भाजपा में वरिष्ठ नेता हैं। हम इस नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

20:43 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष बने राव नरेंद्र

हरियाणा विधानसभा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विपक्ष का नेता बनाया गया। ऐसे में अब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदार राव नरेंद्र सिंह को बनाया गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: https://hindi.news24online.com/state/haryana/who-is-rao-narendra-singh-haryana-congress-president-bhupinder-singh-hooda/1337986/

20:06 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: UP PGT परीक्षा स्थगित

यूपी के प्रयागराज में होने वाली पीजीटी परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को होनी थी। बताया जा रहा है कि जल्द यह परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

19:25 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम आवास पर बैठक शुरू

सोमवार देर शाम पीएम आवास पर बैठक शुरू हुई। इसमें शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गए हैं। अभी तक बैठक का एजेंडा सामने नहीं आया है।

18:42 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update:उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक सड़क दुर्घटना में 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक सड़क दुर्घटना में 5 की मौत हो गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार एक पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे एक मालवाहक वाहन से टकरा गए। सभी पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मालवाहक वाहन बरामद कर लिया गया है, जबकि चालक फरार है। वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के परिवार को प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

17:54 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बरेली हिंसा में एक और आरोपी गिरफ्तार

यूपी के बरेली हिंसा में 26 सितंबर की हिंसा के मुख्य साजिशकर्ताओं और मास्टरमाइंडों में से एक नदीम खान उन 55 लोगों में शामिल है जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

17:28 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी ने नए बीजेपी ऑफिस का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य नेता भी मौजूद रहे। अभी तक यह ऑफिस 14 पंत मार्ग पर था। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 जून 2023 को इसकी आधार शिला रखी थी। बताया जा रहा है कि नया ऑफिस 30 हजार वर्ग फीट पर बना है। इसकी लागत 2.23 करोड़ रुपये की आई है। इसमें बेसमेंट पार्किंग, कॉन्फ्रेंस हॉल और मीटिंग हॉल जैसी सुविधाएं भी हैं।

17:13 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'पीएम मोदी को यह सीखना चाहिए...'

भारतीय टीम की जीत के बाद पीएम के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी, पहली बात तो एक क्रिकेट मैच की तुलना युद्ध के मैदान से करना ठीक नहीं है। दूसरी बात, अगर आपने तुलना कर ही दी तो आपको भारतीय टीम से यह सीखने की जरूरत है कि जब जीत के करीब हों, तो किसी थर्ड अंपायर के कहने पर अच्छे कप्तान सीजफायर नहीं करते।

17:11 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सिंगर जुबीन गर्ग की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

गायक जुबीन गर्ग की मौत की एसआईटी और सीआईडी ​​जांच पर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की भूमिका बेहद संदिग्ध है। मामले की शुरुआत से ही हमें नहीं पता कि उनका मैनेजर कहां था। उनके मुख्य कार्यक्रम आयोजक कहा थे? इन दोनों लोगों के पास जुबीन गर्ग की मौत से पहले के आखिरी कुछ घंटों की विस्तृत जानकारी है। असम पुलिस अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

17:03 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रेप आरोपी रेवन्ना के हाईकोर्ट में की अपील

कर्नाटक में जेडीएस से निष्कासित नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर बनशंकरी के होलेनरसीपुर स्थित एक घर में घरेलू सहायिका से बलात्कार के मामले में निचली अदालत के आजीवन कारावास के फैसले को रद्द करने की मांग की है। 2 अगस्त को निचली अदालत ने प्रज्वल को आजीवन कारावास और 11.60 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी।

16:14 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बाढ़ पीड़ितों के लिए सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने की मदद

महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट की सबसे बड़ी मदद की है। सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 लाख रुपये सीएम रिलीफ फंड में जमा करेगा।

14:47 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बरेली हिंसा में एक और एक्शन

बरेली नगर निगम ने बरेली हिंसा के आरोपी मौलाना तौकीर रजा की संस्था इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के दफ्तर को सील कर दिया है. ऑफिस एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स के अंदर बनाया गया था और शॉपिंग कॉम्पलेक्स अवैध तरीके से बनाया गया था. बता दें कि मौलाना बरेली हिंसा का मुख्य आरोपी है और इस समय जेल में बंद है.

14:31 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: केरल विधानसभा में SIR के खिलाफ प्रस्ताव

केरल विधानसभा ने भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सदन में यह प्रस्ताव पेश किया. विपक्ष ने इसका समर्थन किया और उनके सुझावों को शामिल करते हुए प्रस्ताव पारित कर दिया गया.

14:03 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पप्पू यादव का ओवैसी को चैलेंज

निर्दलीय कांग्रेस समर्थित सांसद पप्पू यादव ने ओवैसी को चैलेंज कर दिया है. उन्होंने ओवैसी को चैलेंज करके हुए कहा कि बता दीजिए अपने सीमांचल में 1 रुपया भी खर्च किया हो. कभी भी सीमांचल जाकर लोगों के साथ आपने अपनी दुख और पीड़ा बांटी हो. उन्होंने कहा कि हम प्रशांत किशोर को भी चैलेंज करते हैं कि बताइए आपके बगल में इतना बड़ा गांव डूब गया, क्या अपने किसी को भी 1 रुपये की हेल्प की.

13:03 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राहुल गांधी को धमकी देने का आरोप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को BJP प्रवक्ता द्वारा धमकी दिए जाने के आरोप लगे हैं. कल वेणुगोपाल ने अमित शाह को पत्र लिखकर आरोप लगाया था, आज पवन ने कहा कि जब भी आरएसएस भारत की विचारधारा को हराने में विफल होता है, उसके कार्यकर्ता शारीरिक हिंसा का सहारा लेते हैं। एक गोडसे गांधी की हत्या कर देता है। अब, जब भाजपा वैचारिक लड़ाई हार रही है तो उसके प्रवक्ता और नेता राहुल गांधी को मारने की धमकी दे रहे हैं। लाखों गरीबों, हाशिए पर पड़े और कमजोर वर्गों की आवाज दबाने की साजिश चल रही है। राहुल गांधी को चुप कराने की साजिश चल रही है।

12:26 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बहराइच में आदमखोर भेड़िये का अंत

बहराइच जिले में आतंक फैला रहे आदमखोर भेड़िया वन विभाग ने मार गिराया. वहीं सीतापुर में दहशत फैला रहा तेंदुआ भी पिंजरे में कैद हो गया है. बहराइच जिले में भेड़िए के हमले में 4 बच्चों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हुए थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को खुद बहराइच का दौरा किया था. उन्होंने हवाई सर्वेक्षण करने के बाद ग्रामीणों से संवाद किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी. वहीं सीतापुर के गांव वैशैली में एक महीने से दहशत फैला रहे तेंदुए को भी देर रात वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया.

12:00 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम धन धान्य कृषि योजना का विस्तार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट करके बताया कि पीएम मोदी की पीएम धन धान्य कृषि योजना (पीएमडीडीकेवाई) के अंतर्गत देशभर के 100 जिलों को आकांक्षी कृषि जिलों के रूप में जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले को आकांक्षी कृषि जिला के रूप में नामित करने के लिए चुना गया है। कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को इसे सुगम बनाने के लिए धन्यवाद।

मुझे विश्वास है कि इससे कृषि को बढ़ावा मिलेगा और इस दूरवर्ती क्षेत्र में कृषकों, उद्यमियों, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन मिलेगा, जिस पर पिछली सरकारों द्वारा कई दशकों तक उचित ध्यान नहीं दिया गया। भद्रवाह की व्यापक रूप से प्रशंसित बैंगनी क्रांति के तुरंत बाद, यह पहल पूर्ववर्ती डोडा जिला क्षेत्र से एक और प्रमुख कृषि शुभारंभ होने का वादा करती है।

11:25 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: तौकीर रजा का करीबी नदीम गिरफ्तार

बरेली हिंसा के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी नदीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर भी बरेली में लोगों को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप है। बता दें कि तौकीर रजा इस समय जेल में है और उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कई केस दर्ज किए गए हैं.

10:39 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली BJP के नए दफ्तर की खासियतें

दिल्ली BJP ने 1980 में दिल्ली में 2 कमरों के कार्यालय से शुरुआत की थी और अब दिल्ली में BJP का 17वां कार्यालय खुलने जा रहा है. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यालय का उद्धाटन करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

अभी भाजपा का प्रदेश कार्यालय 14 पंडित पंत मार्ग पर था जो बतौर सांसद मदन लाल खुराना को आवास के तौर पर मिला था, लेकिन उन्होंने 1990 में इसे आवास न बनाकर पार्टी का कार्यालय बना दिया 35 सालों के बाद अब दिल्ली बीजेपी को मिला नया पता 5 DDU MARG नई बिल्डिंग एडवांस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम, मीटिंग हॉल और पार्टी कार्यक्रमों के कॉर्डिनेशन के लिए समर्पित स्थानों से सुसज्जित है।

09:48 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर मनसे का हंगामा

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) कार्यकर्ताओं ने अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर लगे हिंदी विज्ञापन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर लगे बोर्ड पर कालिख पोत दी और बिलबोर्ड तोड़ दिया. मनसे पदाधिकारियों का कहना है कि मेट्रो स्टेशनों पर हिंदी में विज्ञापन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. उनका स्पष्ट मत है कि महाराष्ट्र की भाषा मराठी है और यहां विज्ञापन भी केवल मराठी में ही होने चाहिए.

मनसे नेताओं ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी मेट्रो स्टेशन पर हिंदी में विज्ञापन लगाए गए तो ऐसे ही आक्रामक विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे. एक पदाधिकारी ने कहा कि मैं हिंदी बोर्ड लगाने का विरोध करता हूं. मराठी महाराष्ट्र की भाषा है, यहां मराठी ही रहेगी. इसके अलावा कुछ स्वीकार्य नहीं होगा. मेट्रो स्टेशनों पर विज्ञापन केवल मराठी में ही होने चाहिए. मनसे कार्यकर्ताओं ने जो किया, उसके लिए हम उनके आभारी हैं.

09:18 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अहमदाबाद में मजदूर हादसे का शिकार

गुजरात के अहमदाबाद में होर्डिंग लगाते समय मजदूर हादसे का शिकार हो गए. बैलेंस बिगड़ने से 10 मजदूर 7वीं मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे 2 मजदूरों की सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई और 8 घायल हुए, जिनमें से एक की मजदूर की हालात नाजुक है. मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राज और महेश के रूप में हुई है.

09:15 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कच्छ में 'जय श्री राम' पोस्टर से फैला तनाव

गुजरात के कच्छ स्थित अंजार शहर में तब तनाव फैल गया, जब शहर के देवलिया नाका इलाके में एक होर्डिंग पर लगे 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर को शुक्रवार को 'जय श्री राम' लिखे A4 साइज के कागज से छिपा दिया गया. कुछ दिन पहले लगाए गए पोस्टर को लेकर फैली अफवाहों के चलते अंजार पुलिस को लगातार 2 दिन तक आक्रोशित भीड़ का सामना करना पड़ा। शुक्रवार रात, समुदाय के नेताओं ने शांति के लिए स्वेच्छा से पोस्टर हटा दिया, जिससे पुलिस को बड़ी राहत मिली, लेकिन अब नए पोस्टर से तनाव फैल गया.

08:39 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: चीन ने खोला दुनिया का सबसे ऊंचा पुल

चीन के Guizhou प्रांत में बना Huajiang Grand Canyon Bridge रविवार को खोला दिया गया. 625 मीटर ऊंचा यह दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बेइपन नदी पर बना है. 2890 मीटर लंबा यह स्टील ट्रस सस्पेंशन ब्रिज सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज से 9 गुना ज्यादा ऊंचा है. 3 साल में तैयार किए गए इस पुल में लिफ्ट लगी है और बंजी जंपिंग के साथ कैफे की सुविधा भी है. चीन के द्वारा इंफ्रा के क्षेत्र में किए गए बड़े प्रयोग का यह नायाब उदाहरण है.

07:48 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PoK में आज लोगों का विरोध प्रदर्शन

आज से PoK में आवामी एक्शन कमेटी (AAC) के नेतृत्व में हजारों नागरिक द्वारा बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसमें PoK में पाकिस्तानी सरकार की नीतियों को चुनौती देने के साथ-साथ इस्लामाबाद के हस्तक्षेप और मौलिक अधिकारों की अस्वीकृति के खिलाफ लोग गोलबंद होंगे. PoK में मौजूदा तनाव हालिया हिंसक झड़पों के बाद बढ़ा, जिसमें पाक रेंजर्स ने नागरिकों पर गोलियां चलाई जिससे कई मौतें हुईं और लोग घायल हुए. वहीं यह आंदोलन इसलिए भी खास है, क्योंकि AAC के 38-बिंदुओं वाले चार्टर ने सभी जाति क्षेत्रीय और आर्थिक समूहों को जोड़ दिया है, जवाब में पाक सरकार ने पंजाब से हजारों सैनिक PoK में तैनात कर दिए हैं और इंटरनेट बंद कर दिया.

06:58 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पटना रेल मेट्रो प्रोजेक्ट का उद्घाटन आज

प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. वे आज पटना में 7 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें से 3 ट्रेंने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हैं.

06:14 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली BJP के नए ऑफिस का उद्घाटन आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली BJP के नए ऑफिस का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कई केंद्रीय मंत्री, दिल्ली सरकार के मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी और दिल्ली के सभी सांसद, विधायक तथा पार्षद मौजूद रहेंगे. बता दें कि अब तक पार्टी का प्रदेश कार्यालय 14, पंत मार्ग पर था, लेकिन सोमवार को ऑफिस हेडक्वार्टर के पास दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर शिफ्ट हो जाएगा. इसकी नींव पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 जून 2023 को रखी थी.

नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है. आज 29 सितंबर 2025 दिन सोमवार है और आज देश टीम इंडिया की जीत के जश्न में डूबा है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार एशिया कप 2025 जीत लिया है. PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए टीम इंडिया को जीत की बधाई दी.

वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली BJP के नए ऑफिस का उद्घाटन करेंगे. साथ ही पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का भी वे आज उद्घाटन कर सकते हैं. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे.

इसके अलावा आज देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola