Live Updates
06:52 (IST) 15 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किसाऊ परियोजना को लेकर आज दिल्ली में MOU होगा साइन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किसाऊ परियोजना को लेकर आज दिल्ली में MOU साइन होगा. इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी मौजूद रहेंगे.

06:51 (IST) 15 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 2,000 रुपए तक के UPI ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 (2007 का 51) की धारा 10A के अनुसार, केंद्र सरकार ने बैंकों और सिस्टम प्रोवाइडर्स को RuPay-पावर्ड डेबिट कार्ड और 2,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल करके पेमेंट करने या लेने वाले व्यक्ति पर सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से कोई भी चार्ज लगाने से रोक दिया है: वित्त मंत्रालय

---विज्ञापन---

06:39 (IST) 15 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लालबागचा राजा के दर्शन करके बहुत खुशी हुई: US राजदूत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट किया, “मुंबई चा राजा और लालबागचा राजा के दर्शन करके बहुत खुशी हुई. यह आस्था और समुदाय का एक जीवंत रूप है जो लोगों को एक साथ लाता है. गणेश चतुर्थी मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं.”

06:38 (IST) 15 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अलीगढ़ : AMU के बाब-ए-सैयद गेट पर छात्रों ने खाने की क्वालिटी और छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने मेस इंचार्ज, प्रोवोस्ट और खाना बनाने वाली टीम के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की. छात्रों ने छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 20-25 सदस्यों वाली महिला प्रॉक्टोरियल टीम बनाने की भी मांग की.

---विज्ञापन---

06:38 (IST) 15 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM योगी आदित्यनाथ गृह मंत्री अमित शाह के साथ करेंगे बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में UCC लागू करने की संभावनाओं पर बातचीत होने की संभावना है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई में साल 2025-26 के लिए राजभाषा गौरव और राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे. इन पुरस्कारों के जरिए राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और उपयोग को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले संस्थानों और लोगों को सम्मानित किया जाएगा.

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली में DRDO की ओर से आयोजित ‘विमर्श 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान रक्षा अनुसंधान और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. बैठक में प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की संभावनाओं पर भी विचार किए जाने की चर्चा है.

इसके अलावा किसाऊ परियोजना को लेकर आज दिल्ली में महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहेंगे.

---विज्ञापन---

लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के कर्मचारी भी आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे. कर्मचारी अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर प्रशासन के सामने आवाज उठाएंगे.

मध्य प्रदेश में UCC के मुद्दे पर सियासी हलचल के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज भोपाल में जनसभा को संबोधित करेंगे. वह शाम 7:30 बजे सेंट्रल लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में समान नागरिक संहिता के विरोध में अपनी बात रखेंगे.

---विज्ञापन---

उधर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार का दौरा करेंगे. वह राज्य में बाढ़ से पैदा हुए हालात का जायजा लेने के साथ प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे.

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट आज चंडीगढ़ में कांग्रेस के रोष प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे, चन्नी और वड़िंग समेत सभी नेता एकजुट होंगे.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---