Live Updates
पीएम मोदी ने कुवैत हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की मदद का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर कुवैत में आग त्रासदी पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। हादसे में 40 भारतीयों की मौत हो गई। झुलसे कई लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। पीएम ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने निर्देश जारी किए हैं कि भारतीयों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए। विदेश राज्य मंत्री को राहत उपायों की निगरानी करने और पार्थिव शरीरों को शीघ्र वापस लाने के लिए तुरंत कुवैत जाने के आदेश पीएम ने दिए हैं। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, पीएम के प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
डोडा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एसओजी कर्मी घायल
जम्मू क्षेत्र के डोडा जिले के तंत्रा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक कर्मी घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संदिग्धों की सूचना पर पुलिस और सेना की 4RR की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। संयुक्त टीम पर छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। शुरुआती गोलीबारी के दौरान एक एसओजी कर्मी चपेट में आ गया। जिसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
जल संकट को लेकर आतिशी ने LG को लिखा पत्र, वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाया आरोप
दिल्ली के उपराज्यपाल को मंत्री आतिशी ने पत्र लिखा है। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार पानी की कमी के बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अब टैंकर माफिया और वरिष्ठ अधिकारियों को घेरा है। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर चिंता जताई है।
कुवैत में आग की घटना पर PM मोदी ने ली समीक्षा बैठक
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद लौटते हुए प्रधानमंत्री ने कुवैत में आग की घटना से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में भारतीयों की हरसंभव मदद के लिए भी निर्देश जारी किए।
जम्मू में एक और आतंकी हमला, एसओजी कैंप पर फायरिंग
जम्मू क्षेत्र में एक और आतंकी हमला होने का मामला सामने आया है। डोडा जिले के टेंटना गांडो में एसओजी कैंप पर आतंकियों ने गोलीबारी की है। सूत्रों के अनुसार गोलीबारी में एक जवान घायल हुआ है। जम्मू क्षेत्र में कल शाम से तीसरा और रविवार से चौथा हमला आतंकियों ने किया है। सेना आतंकियों की तलाश में जुटी है।
इंदौर के मेंटल अस्पताल को ईमेल भेजकर दी उड़ाने की धमकी
मध्य प्रदेश में इंदौर के मानसिक अस्पताल को फर्जी ईमेल मिला है। जिसमें बम की धमकी दी गई है। इसके बाद धमकी की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीम शहर के बाणगंगा इलाके में स्थित अस्पताल पहुंची। टीम ने परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। मामले की जांच हो रही है।
चंद्रबाबू नायडू ने शपथ ग्रहण समारोह में आए सितारों का जताया धन्यवाद
चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले राज्य के दिग्गज सितारों के प्रति चंद्रबाबू नायडू ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिनेमा के दिग्गजों की मौजूदगी से शपथ समारोह और भी शानदार हो गया।
मणिपुर में भूकंप के झटके, 3.4 दर्ज की गई तीव्रता
मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने जानकारी दी है कि कामजोंग में रिएक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र अक्षांश 24.72 एन और देशांतर 94.25 ई रहा है, जो सतह से 40 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। 2 जून को मणिपुर के चंदेल में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने ओडिशा के CM मोहन को बधाई दी
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने ओडिशा के नए सीएम मोहन माझी को शुभकामनाएं दी हैं। एक्स पर उन्होंने कहा कि मोहन चरण माझी को हार्दिक बधाई। केवी सिंह देव और पार्वती परिदा को ओडिशा में उप मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं देता हूं।
18 जून को वाराणसी के दौरे पर PM मोदी, किसान सम्मान निधि की किस्तें करेंगे जारी
केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को पहली बार वाराणसी आएंगे। अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान पीएम किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। किसान सम्मान निधि की किस्तें भी पीएम जारी करेंगे।
पेमा खांडू होंगे अरुणाचल प्रदेश के नए CM, सर्वसम्मति से चुने गए विधायक दल के नेता
भारतीय जनता पार्टी के पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के नेतृत्व में अरुणाचल के सभी विधानसभा सदस्यों की बैठक हुई है। जिसमें सर्वसम्मति से पेमा खांडू को एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना गया है। वही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
केवी सिंह देव और प्रवती परिदा बने ओडिशा के डिप्टी CM, मंत्रियों ने भी ली शपथ
ओडिशा में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री ने शपथ ले ली है। डिप्टी सीएम के तौर पर केवी सिंह देव, प्रवती परिदा ने भी शपथ ली है। पीएम मोदी की मौजूदगी में ओडिशा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने भी शपथ ली है। रबीनारायण नाइक, सुरेश पुजारी, नित्यानंद गोंड और कृष्ण चंद्र पात्रा ने मंत्री के तौर पर शपथ ली है।
मोहन चरण माझी बने ओडिशा के CM, पीएम मोदी की मौजूदगी में ली शपथ
मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। मोहन चरण माझी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शपथ ली।
आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन, बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग
कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज अहमदाबाद में कलेक्टर कार्यालय के बाहर बजरंग दल के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आतंकवाद का पुतला फूंका गया। नारेबाजी कर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। राज्य में 100 से अधिक जगहों पर बजरंग दल, विहिप और अन्य संगठनों ने प्रदर्शन किया।
महाराष्ट्र के डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग
महाराष्ट्र के डोंबिवली में भी केमिकल फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार पूरे इलाके को खाली करवा लिया गया है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। राहत की बात ये रही कि फैक्ट्री के अंदर कोई मौजूद नहीं था। आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पानीपत की कंबल फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं
हरियाणा के पानीपत शहर में कंबल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। कई किलोमीटर दूर तक आसमान में काला धुआं देखा जा सकता है। फैक्ट्री के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने या झलसने की जानकारी नहीं है।
watch | Haryana: A massive fire broke out at a blanket factory in Panipat. Fire tenders present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/csOKRXoNGz
— ANI (@ANI) June 12, 2024
NEET मामले में 8 जुलाई को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
NEET मामले में अब जो कुछ भी होगा, सुप्रीम कोर्ट से ही होगा। आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई थी। सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि अलग अलग हाई कोर्ट्स में अलग-अलग याचिकाएं दायर हुई हैं। NTA ट्रांसफर पिटीशन दायर कर सभी मामलों को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग करेगा। हाई कोर्ट में सुनवाई टल गई है। सुप्रीम कोर्ट में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। 8 जुलाई को जब कोर्ट खुलेगा, तब सुनवाई होगी।
काशी में 3 दिन चलेगा कबीर प्राकट्य महोत्सव, पाकिस्तान से भी आएंगे 20 कबीरपंथी
उत्तर प्रदेश के काशी में तीन दिवसीय कबीर प्राकट्य महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार हजारों लोग इस महोत्सव में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से आए 20 कबीरपंथी भी महोत्सव में शामिल होंगे। महोत्सव में कई राज्यों से अनुयायी शामिल होंगे।
राजोरी के नौशेरा में भी दिखे संदिग्ध, सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी
कश्मीर के राजोरी इलाके में भी संदिग्ध दिखे हैं। नौशेरा के कलाल क्षेत्र में लोगों ने संदिग्धों के बारे में सूचना सुरक्षा बलों को दी है। सीआरपीएफ, पुलिस और सेना की टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
मनोज पाण्डेय की नेमप्लेट पर लगाई गई काली पट्टी
लखनऊ (मनोज पाण्डेय) : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और अयोध्या के अवधेश प्रसाद ने विधायकी छोड़ दी। सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष लखनऊ से बाहर हैं। विधानसभा में सपा के पूर्व मुख्य सचेतक की नेमप्लेट पर काली पट्टी लगाई गई। मनोज पाण्डेय के नाम के आगे मुख्य सचेतक की नेमप्लेट लगी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान मनोज पाण्डेय बीजेपी में शामिल हुए थे।
हिमाचल प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत हुई सफल : अनुराग ठाकुर
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल हुई। चारों सीटें जीताकर हिमाचल प्रदेश ने 100% रिजल्ट दिया है। जहां एक तरफ जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे, वहीं दूसरी तरफ हम चारों लोकसभा के सासंद और तीनों राज्यसभा के सासंद अपनी बड़ी भूमिका राज्यसभा और लोकसभा में भी निभाएंगे। मैं भाजपा का कार्यकर्ता था, हूं और आगे भी रहूंगा।
अखिलेश यादव ने छोड़ी विधायकी, मैनपुरी की करहल सीट से थे विधायक
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे मैनपुरी की करहल सीट से एमएलए थे। इस बार उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीता।
शपथ ग्रहण के बाद क्यों बोले सीएम शिंदे?
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। यहां जनता काफी खुश है। उनकी (चंद्रबाबू नायडू) ऐतिहासिक जीत है। हम सब NDA के सदस्य हैं। मैं चंद्रबाबू नायडू का अभिनंदन करता हूं और उनको शुभकामनाएं देता हूं।
चीन के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को दी बधाई
चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए कार्यकाल के लिए बधाई दी। चीन के सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, ली ने एक संदेश में कहा कि चीन-भारत संबंधों का मजबूत और स्थिर प्रगाढ़ता जरूरी है। ये दोनों देशों के लोगों के कल्याण के साथ ही दुनिया में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। हालांकि, अभी तक चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping द्वारा कोई भी बधाई संदेश नहीं भेजा गया है।
वाराणसी में हारते-हारते बचे पीएम मोदी : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि मानवता से अहंकार हार गया। प्यार से नफरत की हार हुई। वाराणसी में पीएम मोदी हारते-हारते बच गए। लोगों को हिंसा और नफरत पसंद नहीं है। विपक्ष ने भाजपा को झटका दिया। भारत के गरीब ही मेरे भगवान हैं।
केरल में क्या बोले राहुल गांधी?
वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केरल के मलप्पुरम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में अनेक भाषाएं, नृत्य, इतिहास हैं और इस देश का हर इतिहास और परंपरा भारत के संविधान द्वारा संरक्षित है।
छत्तीसगढ़ के जनहितकारी फैसलों का असर ओडिशा चुनाव में भी पड़ा : CM विष्णुदेव
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ओडिशा में पहली बार भाजपा स्पष्ट बहुमत में सरकार बना रही है। ओडिशा में जो चुनावी घोषणा पत्र है वह छत्तीसगढ़ की भांति है और जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में 100 दिन में काम किया इसका असर ओडिशा में भी पड़ा है।
पीएम मोदी से गले मिले चंद्रबाबू नायडू
चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद पीएम मोदी से चंद्रबाबू नायडू गले मिले।
चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह समेत ये नेता हुए शामिल
चंद्रबाबू के शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर 36 हस्तियां मौजूद हैं। राज्यपाल अब्दुल नजीर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नारा चंद्रबाबू, पवन, अमित शाह, जेपी नड्डा, जितिन राम माझी, चिराग पासवान, नितिन गडकरी, जी किशन रेड्डी, के राममोहन नायडू, वेंकैया नायडू, पूर्व सीजेआई जस्टिस एनवी रमना, पूर्व तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई, चिरंजीवी, रजनीकांत, नारा लोकेश, नादेंडला मनोहर आदि मौजूद रहेंगे।
watch | Union Ministers Amit Shah, JP Nadda, Nitin Gadkari, Ramdas Athawale, Anupriya Patel and Chirag Paswan; Maharashtra CM Eknath Shinde, NCP leader Praful Patel and former vice-president M Venkaiah Naidu attend the swearing-in ceremony of TDP chief & Andhra Pradesh… pic.twitter.com/tj1QkgO8GY— ANI (@ANI) June 12, 2024
लोगों की समस्याओं का करेंगे समाधान
ओडिशा के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि नई सरकार आज शपथ लेगी। शपथ लेने के बाद पहला काम ओडिशा की अस्मिता की रक्षा करना होगा। जो नई सरकार आ रही है, मोदी की जो गारंटी है उसे सरकार में रहते हुए लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।
एमपी से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं पूर्व सांसद केपी यादव
गुना के पूर्व सांसद केपी यादव राज्यसभा जा सकते हैं। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट खाली है। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीट रिक्त घोषित हुई। राज्यसभा चुनाव के लिए जल्द ही तारीखों का एलान होगा।
ग्वालियर में चला प्रशासन का बुलडोजर
एमपी के ग्वालियर में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। सिकंदर कंपू कोडेरा कोठी के नजदीक 3 करोड़ कीमत की शासकीय जमीन मुक्त कराई गई। 7400 वर्ग फीट सरकारी भूमि से कब्जा हटाया गया।
मोदी 3.0 ने बुलाया लोकसभा का पहला सत्र, 24 जून से चलेगी संसद
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से लेकर 3 जुलाई तक नव निर्वाचित सदस्यों के शपथ/प्रतिज्ञान, अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए बुलाया जा रहा है। राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून को शुरू होगा और 3 जुलाई को समाप्त होगा।
नितिन गडकरी ने संभाला मंत्रालय का कार्यभार
दिल्ली में नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभाला। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा ने राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
एमपी के विदिशा में भीषण आग, मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश के विदिशा में पीतल मिल चौराहे पर स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। यह फैक्ट्री विधायक शशांक भार्गव है। आग इतनी भयंकर थी कि धुआं 8 से 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है।
watch मध्य प्रदेश: विदिशा में पीतल मिल चौराहे पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/EMtrLk6Hge— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2024
एमपी के विदिशा में भीषण आग, मचा हड़कंप, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
मध्य प्रदेश के विदिशा में पीतल मिल चौराहे पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
मंदिर के दानपात्र से मिले 17 करोड़ कैश
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में सांवलिया सेठ मंदिर के दानपात्र से एक माह में 17 करोड़ से अधिक कीमत की नकदी, सोना और आभूषण प्राप्त हुए हैं।
दिल्ली में टैंकरों से की जा रही पानी की सप्लाई
दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच गीता कॉलोनी इलाके में टैंकरों के जरिए लोगों को पानी की आपूर्ति की जा रही है।
जनता के मुद्दों को पूरा करेंगे : कनक वर्धन सिंह
ओडिशा के मनोनीत उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने कहा कि सफर मुश्किल था, हमें 25 साल लग गए ये सफर तय करने में। अब हमको चैन से बैठना नहीं है, हम जिन मुद्दों को लेकर जनता के बीच गए थे, उनको पूरा करना है। PM मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं और यही कारण है कि ओडिशा की जनता ने डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए वोट दिया।
डोडा में एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर, घाटी में तीन दिन में तीसरा आतंकी हमला
जम्मू कश्मीर में तीन दिन में तीसरा आतंकी ऐटाक हुआ। रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हमले के बाद कठुआ में आतंकी हमला हुआ। अब डोडा जिले के चत्तरगल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक आम नागरिक जख्मी हो गया।
ड्रोन से ढूंढे जा रहे आतंकी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में स्थित हीरानगर इलाके में तलाशी अभियान के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। दो आतंकवादियों में से एक को कल रात मुठभेड़ में मार गिराया गया। दूसरे आतंकी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।
Aaj Ki Taaza Khabar : देश की सरकार के बाद अब आंध्र प्रदेश में भी एनडीए की सरकार बन गई। टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने केरल के मलप्पुरम में रैली को संबोधित किया। सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली जल संकट की याचिका पर सुनवाई हुई। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और अमेरिका के बीच मुकाबला होगा। देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहने के लिए News24 देखते रहिए।
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
5 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
6 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
6 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
7 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
8 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
9 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines