संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा। वहीं बजट का दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा। दिल्ली चुनाव वाले दिन यानी 5 फरवरी को संसद की कार्यवाही नहीं चलेगी।
गुजरात के सोमनाथ जिले में ऊना शहर में आज सवेरे गायत्री विद्यालय में शेर घुस आया। यह मामला आज सुबह सात बजे घटित हुआ स्कुल खुलने ही वाला था कि शेर स्कूल के प्रांगण में दीवार कूद कर आ गया। जहां शेर ने एक बछड़े का शिकार किया आस-पास के लोगों ने देखा तो बच्चों को स्कूल जाने से रोक दिया।
घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग के अधिकारियों ने आकर स्कूल से शेर को खदेड़ा गनीमत यह रही की बच्चे स्कूल में नहीं पहुंचे थे।
---विज्ञापन---
उत्तर प्रदेश: कानपुर के रेव 3 मॉल की पहली मंजिल पर स्थित एक स्पा सेंटर में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। कानपुर के सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। मॉल से लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, कोई हताहत नहीं हुआ है।
मथुरा शहर कोतवाली इलाके में शुक्रवार की देर शाम रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत हो गई। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई।
---विज्ञापन---
राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में पछुआ हवाओं के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। इस बीच सीएक्यूएम ने ग्रैप-3 हटाने का फैसला लिया है। इससे पहले गुरुवार रात को ग्रैप-4 की पाबंदियां हटाई गई थीं।
लखनऊ की एक कोर्ट ने दो बच्चों समेत परिवार के 6 लोगों की हत्या करने वाले दंपत्ति को फांसी की सजा सुनाई है। मामला साल 2020 का है।
---विज्ञापन---
यूपी के नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के इंटर काॅलेज के 11वीं कक्षा के चार लापता छात्रों में से एक को पुलिस ने आज दिल्ली से बरामद कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस उससे बाकी तीन के बारे में पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बता दें कि आज नामांकन का आखिरी दिन है। पार्टी ने नई दिल्ली, कालकाजी और करावल नगर जैसी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।
---विज्ञापन---
भाजपा द्वारा आप को ‘आपदा’ कहे जाने पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा साफ है कि हम भाजपा के लिए ‘आपदा’ हैं। भाजपा दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर पा रही है, क्योंकि उनके पास जितने भी नेता हैं, वे सब गाली-गलौज करने वाले हैं, महिलाओं के बारे में अनुचित टिप्पणियां करते हैं, लोगों को गाली देते हैं, पैसे और साड़ियां बांटते हैं। इसलिए भाजपा के सामने ‘आपदा’ है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कौन विश्वसनीय उम्मीदवार हो, कोई नहीं है, वे दिल्ली को क्या देंगे? हरियाणा और यूपी में तो आपकी सरकार है, हमें बताएं कि क्या आपने वहां स्कूलों में सुधार किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, 2024 प्रदान किया।
---विज्ञापन---
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के काफिले की गाड़ी दौसा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा कि हम दिल्ली, कांग्रेस और अपनी गारंटी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। ये (AAP) अभी तक क्या कर रही थी? पिछले 10 सालों में इन्होंने (AAP) क्या किया है? इन्हें छात्र और नौजवान अब याद आए हैं। ये (AAP) जाती हुई सरकार है। आज विधानसभा का चुनाव है। यहां जमीनी सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी अपने दम पर सभी 70 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है।
---विज्ञापन---
दिल्ली के भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की ऑटो इंडस्ट्री पिछले साल में लगभग 12 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ी है। इतनी कई देशों की आबादी नहीं है, जितनी भारत में हर साल गाड़ियां बिक रही हैं। भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आप कल्पना करें को जब भारत विश्व की सबसे बड़ी तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा तब भारत का ऑटो मार्केट कहां होगा। विकसित भारत की यात्रा मोबिलिटी सेक्टर की भी अभूतपूर्व विस्तार की यात्रा होने वाली है।
पंजाब के अमृतसर में कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म की रिलीज को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने पंजाब में इस फिल्म को बैन करने की मांग की। इसे लेकर अमृतसर के एसीपी क्राइम गगनदीप सिंह ने कहा कि फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। हमने मैनेजर से बात की है और उन्होंने भी आकर घोषणा की है कि फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।
---विज्ञापन---
भारतीय जनता पार्टी के दिलीप सैकिया को असम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे भाजपा के साथ कई सालों से काम कर रहे हैं। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।
पूर्व आईपीएस स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जाएगा। इसके लिए बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय को अपनी अनुशंसा भेजी है। इसे लेकर जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बिहार राज्य स्तरीय अनुशंसा समिति ने समाज सेवा के क्षेत्र में स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल के विशिष्ट योगदान को मान्यता देते हुए उनका नाम भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले ‘पद्म विभूषण’ पुरस्कार 2025 के लिए अनुशंसित किया है।
---विज्ञापन---
घने कोहरे के कारण दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली 27 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट के कारण कुछ हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है।
---विज्ञापन---
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में विधायक खेल महाकुंभ 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 3 दिनों में लगभग 6 करोड़ श्रद्धालुओं ने मां गंगा, यमुना, सरस्वती की त्रिवेणी में डुबकी लगाई है। आज हर कोई प्रयागराज आना चाहता है, हर कोई काशी आना चाहता है, हर कोई अयोध्या आना चाहता है। यह प्रधानमंत्री मोदी की विरासत और विकास के विजन का वास्तविक रूप है, जिसे आज दुनिया देख रही है।
यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। 31 आईएएस का तबादला किया गया, जबकि 14 जिलों के डीएम बदले गए। विशाख जी. लखनऊ के जिलाधिकारी बनाए गए। सूर्यपाल गंगवार मुख्यमंत्री सचिव बने।
---विज्ञापन---