शराब घोटाले के कथित मामले में अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए ईडी को गृह मंत्रालय द्वारा अधिकृत किए जाने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, हां, अनुमति दी जानी चाहिए। जब किसी के खिलाफ इतने सबूत हों कि सुप्रीम कोर्ट भी उसे सीएम पद के लिए अयोग्य घोषित कर दे, जिसके लिए मनीष सिसोदिया को इतने लंबे समय तक जेल में रहना पड़े, तो यह निश्चित रूप से स्पष्ट किया जाना चाहिए। हमें अनुमति दिए जाने पर आश्चर्य नहीं है। उन्होंने पाप किया है, मुझे नहीं लगता कि वे सजा से बच पाएंगे। उन्हें निश्चित रूप से सजा मिलेगी।
प्रयागराज में रमेश कुमार मांझी उर्फ कांटे वाले बाबा प्रयागराज में महाकुंभ2025 में कांटों पर लेट गए।
---विज्ञापन---
पंजाब के बटाला में पुलिस ऑपरेशन के दौरान आरोपी रणजीत सिंह का एनकाउंटर हुआ है। आरोपी रणजीत सिंह प्रभ दसवाल और बलविंदर डोनी का करीबी है और कई संगठित अपराधों में शामिल है। भागने के प्रयास में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने घायल आरोपी को बटाला के सिविल हाॅस्पिटल में भर्ती कराया है। ऑपरेशन के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 जनवरी है। इस बीच आज दिल्ली में 235 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसमें पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, बीजेपी के प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी भी शामिल हैं।
---विज्ञापन---
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, मुझे खुशी है कि विदिशा वो जगह है जहां से भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी समेत हमारी कई शख्सियतों ने चुनाव लड़ा है। शिवराज सिंह चौहान भी उनमें से एक हैं। आज विदिशा को फिर एक नई सौगात मिली है। विकास के मामले में प्रदेश हमेशा विदिशा की ओर देखता है, यहां नगर निगम बनाया जाएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
---विज्ञापन---
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच एक बार फिर ग्रैप-4 लगा दिया गया है। प्रदूषण की निगरानी करने वाली कमेटी ने प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप-4 लागू किया है।
गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कलोल में विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास में भाग लिया।
---विज्ञापन---
चुनाव आयोग ने नई दिल्ली विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार परवेश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज के लिए पत्र लिखा है। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर परवेश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जो लोग दुनिया को केवल भौतिक नजरिए से देखते हैं, वे भारत को भी विभिन्न भाषाओं और प्रांतों के समूह के रूप में देखते हैं। लेकिन जब आप अपनी आत्मा को इस सांस्कृतिक चेतना से जोड़ते हैं, तो आपको भारत का विशाल रूप दिखाई देता है।
---विज्ञापन---
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, अरविंद केजरीवाल को ऑस्कर के लिए नामांकित किया जाना चाहिए, आप एक अनोखे जादूगर हैं। 2015 और 2020 में आपने कहा था कि अगर आप यमुना नदी को साफ नहीं करवाते, तो आप वोट नहीं मांगेंगे। लेकिन आप यहां हैं, 2012 में आपने कहा था कि अगर CAG नहीं होता, तो कांग्रेस देश को बेच देती। 2014 से विभिन्न शासन खंडों पर 14 CAG रिपोर्ट आ चुकी हैं। आपने इसे विधानसभा अध्यक्ष या एलजी को क्यों नहीं भेजा? आप सार्वजनिक रूप से झूठ बोल रहे हैं।
पूरे देश में इन दिनों कड़ाके की ठंड जारी है। इस बीच बिहार की राजधानी पटना में जिलाधिकारी ने ठंड को देखते हुए स्कूल बंद करने का निर्देश जारी किया है। जिलाधिकारी ने आठवीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।
---विज्ञापन---
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज आप और बीजेपी के नेता नामांकन कर रहे हैं। इस बीच मालवीय नगर सीट से आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने आज नामांकन दाखिल किया था।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल कहा यह कैसा गठबंधन है? एक तरफ वे एक साथ लड़ते हैं, वहीं दूसरी तरफ वे पूरे देश में आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलते हैं, इस गठबंधन की असलियत लोगों के सामने आ गई है।
---विज्ञापन---
केंद्र सरकार द्वारा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए ईडी को अधिकृत करने पर कांग्रेस नेता और कालकाजी सीट से उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा, शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पूरी आप बुरी तरह फंस गई है। भ्रष्टाचार के लिए उन्हें जेल जाना पड़ा, उन्हें जमानत मिल गई लेकिन उनके हाथ बंधे रहे और उनकी कुर्सियां चली गईं, वो बंदिशें अभी भी हैं। अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता और शर्म होती तो वे दिल्ली की जनता से माफी मांगते। वे पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, कानून को अपना काम करना चाहिए।
भारत और बांग्लादेश के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी बांग्लादेश में रिलीज नहीं होगी। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा घोषित आपातकाल के उथल-पुथल के दौर को दर्शाती है।
---विज्ञापन---
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ भारतमाला सड़क पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। कोहरे के चलते यहां बुधवार सुबह एक दर्जन से अधिक वाहन आपस मे टकरा गए। इस हादसे में दो ट्रकों में आग लग गई है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक बाधित रहा। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है।
पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा पड़ रहा है। कोहरे के चलते बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी काफी कम रही। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने X पर एडवाइजरी जारी कर कहा है कि एयरपोर्ट पर घना कोहरा है। जिसके चलते कई उड़ानें प्रभावित हैं। यात्रियों से आग्रह है कि वह अपनी फ्लाइट के समय के बारे में लाइव अपडेट लेकर घर से निकलें। यात्री अपनी उड़ानों को लेकर एयरलाइन कर्मयों से संपर्क में रहें।
---विज्ञापन---
दिल्ली पीएम आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर कल सुबह 10.30 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दिल्ली के विधानसभा चुनाव समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बता दें दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान हैं।
दिल्ली के LNJP अस्पताल के बाथरूम में छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने अस्पताल के ही एक टेक्नीशियन पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने इस मामलें में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
---विज्ञापन---