Live Updates
21:59 (IST) 12 Jan 2025
प्रयागराज जा रही ट्रेन पर जलगांव में पथराव

सूरत से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर महाराष्ट्र के जलगांव में पथराव की खबर है। उसी समय ट्रेन के शीशों पर पत्थर फेंके गए। पथराव के कारण एसी कोच का शीशा टूट गया। घटना करीब दोपहर 3 बजकर 20 मिनट की है।

21:24 (IST) 12 Jan 2025
CM आतिशी कल नामांकन दाखिल करेंगी

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार के रूप में कल नामांकन दाखिल करेंगी CM आतिशी।

---विज्ञापन---

20:23 (IST) 12 Jan 2025
महाकुंभ में फ्री सर्विस देगी यूपी रोडवेज की बसें

महाकुंभ के 6 शाही स्नान में श्रद्धालुओं को परिवहन निगम की 350 शटल बस फ्री सुविधा देगी। ये शाही स्नान 13 ,14, 29 जनवरी, 3 ,12 और 26 फरवरी को होगा।

20:15 (IST) 12 Jan 2025
AAP अपने सीएम चेहरे की चिंता करे- BJP

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा आप को अपने सीएम चेहरे की चिंता करनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल कह रहे थे कि वह सीएम हैं। क्या वह सीएम हैं या आतिशी? उन्हें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि दूसरी पार्टी में सीएम का चेहरा कौन है?

---विज्ञापन---

20:13 (IST) 12 Jan 2025
बीजापुर में IED ब्लास्ट में दो जवान घायल

बीजापुर में माओवादियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट में कुटरू पुलिस स्टेशन के दो जवान घायल हो गए। बीजापुर पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि यह घटना उस समय हुई जब जवान आज एरिया डोमिनेशन ड्यूटी कर रहे थे। घायलों का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल जवानों की हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।

19:59 (IST) 12 Jan 2025
सांसद पप्पू यादव समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज

पटना में बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों द्वारा मचाए गए उत्पात के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। पटना जिला प्रशासन ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव समेत उनके 15 समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

---विज्ञापन---

19:58 (IST) 12 Jan 2025
किसान नेता जगजीत डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी

आज 48वें दिन खनौरी किसान मोर्चे पर जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी रहा, डॉक्टरों ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की हड्डियां (विशेषकर आंख के साइड) सिकुड़नी शुरू हो गई हैं जो बेहद चिंताजनक है। किसान नेताओं ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवम किसान मजदूर मोर्चा के विनम्र निवेदन को स्वीकार करते हुए आपसी तालमेल हेतु मीटिंग 13 फरवरी को पातड़ा में आयोजित करने का फैंसला लिया है, ये स्वागत योग्य कदम है और हमारे दोनों मोर्चों का प्रतिनधिमण्डल कल पातड़ा में आयोजित मीटिंग में शामिल होगा। आज हरियाणा के हिसार से किसानों का एक जत्था जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के समर्थन में खनौरी किसान मोर्चे पर आया, उन्होंने कहा कि हम जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के संघर्ष के साथ खड़े हैं और परमात्मा न करे, यदि जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के साथ कुछ अनहोनी हो गयी तो केंद्र सरकार स्थिति संभाल नहीं पाएगी।

19:25 (IST) 12 Jan 2025
पटना में आठवीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे

देशभर में बारिश के कारण मैदानी इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। इस बीच पटना में आठवीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। इससे पहले गाजियाबाद में भी आठवीं तक के स्कूलों में भी ठंड के कारण छुट्टियां बढ़ाई गई है।

---विज्ञापन---

18:35 (IST) 12 Jan 2025
गलती से मुख्यमंत्री बन गए मनोहर लाल खट्टर- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, जो व्यक्ति (केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर) गलती से मुख्यमंत्री बन गया, वह इस तरह के बयान ही देगा।

18:32 (IST) 12 Jan 2025
दिल्ली-एनसीआर से ग्रैप-3 हटा

दिल्ली में शनिवार रात से हो रही बारिश के कारण प्रदूषण का स्तर सुधरा है। ऐसे में प्रदूषण की निगरानी के लिए बनी कमेटी ने दिल्ली-एनसीआर से ग्रैप-3 हटाने का फैसला किया है।

---विज्ञापन---

18:02 (IST) 12 Jan 2025
मंत्रियों के कामकाज का ब्यौरा लेंगे अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद भाजपा के नए मंत्रियों के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक में सीएम समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस दौरान शाह मंत्रियों के कामकाज का ब्यौरा भी लेंगे।

17:59 (IST) 12 Jan 2025
स्मृति ईरानी ने AAP पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा दिल्ली में घुसपैठियों को बसाने के लिए फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड पर फर्जी वोटर कार्ड बनाए गए। ईरानी ने खुलासा करते हुए कहा की दिसंबर 2024 में संगम विहार पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया उसकी जांच पड़ताल में यह तथ्य सामने आए हैं जिसमें फोरेंसिक रिपोर्ट भी शामिल है। फर्जी दस्तावेजों पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर कार्ड बनाए गए। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ऐसा किया है या करवाया है उनको जांच पड़ताल में शामिल होना चाहिए यह देश की सुरक्षा का मामला है। ईरानी ने आरोप लगाया कि आप विधायक मोहिंदर और जय भगवान के लेटर हेड की मदद से फर्जी दस्तावेज बनाए गए।

---विज्ञापन---

17:11 (IST) 12 Jan 2025
दुर्व्यवहार का बदला लेंगे बिहारी- BJP

पटना में अरविंद केजरीवाल के पूर्वांचल मतदाताओं पर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा अरविंद केजरीवाल ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों का बहुत अपमान किया है। यह बहुत आपत्तिजनक है। इस बार बिहार के लोग दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल को बताएंगे कि गाली और दुर्व्यवहार का बदला बिहारी लोग कैसे लेते हैं? इस बार दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल को बहुत नुकसान होगा और पूर्वांचल के लोग दिल्ली में भाजपा को बड़ी जीत दिलाएंगे और वहां भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे।

17:07 (IST) 12 Jan 2025
अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

महाराष्ट्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आज हम सभी महाराष्ट्र में मिली भव्य विजय के बाद पहली बार एकत्रित हुए हैं। आप सभी को पता नहीं है कि आपने कितना बड़ा काम किया है। उद्धव ठाकरे ने हमारे साथ विश्वासघात किया था, 2019 में अपनी विचारधारा को छोड़ दिया और बालासाहेब ठाकरे के विचारों को छोड़ दिया। झूठ और छल से वो मुख्यमंत्री बने थे, आपने उसी उद्धव ठाकरे को उसकी जगह बताने का काम किया है। आपने अस्थिरता की राजनीति को खत्म करके एक मजबूत देवेंद्र फडणवीस सरकार देने का काम किया है। हमारे सारे विरोधी हाथ पर हाथ धरे बैठे थे ये सोचकर कि लोकसभा चुनाव के बाद हम महाराष्ट्र में जीतेंगे। आप सभी ने उनके सपनों को चकनाचूर करने का काम किया है।

---विज्ञापन---

16:17 (IST) 12 Jan 2025
लॉरेन पॉवेल जॉब्स प्रयागराज पहुंचीं

यूपी के प्रयागराज में एप्पल के दिवंगत सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के आश्रम पहुंचीं।

16:13 (IST) 12 Jan 2025
श्रीलंका ने 8 भारतीय मछुआरों को अरेस्ट किया

श्रीलंका की नौसेना ने अवैध मछली पकड़ने के आरोप में 8 भारतीय मछुआरों को अरेस्ट किया है।

---विज्ञापन---

16:12 (IST) 12 Jan 2025
कुंभ के आयोजन को लेकर मुस्लिमों ने सीएम योगी की तारीफ

महाकुंभ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर दुनिया और पाकिस्तान के लोगों ने सीएम योगी की तारीफ की है। इसके अलावा आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने कुंभ के विशेष आयोजन के लिए सीएम की तारीफ की है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की दुरदर्शी योजना से भारतीय ही नहीं हिंदुओं के कोने-कोने के लोगों का दिल जीता है।

15:36 (IST) 12 Jan 2025
युवा भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे- पीएम मोदी

दिल्ली में विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि भारत की युवा शक्ति भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएगी। डेटा की गणना करने वाले लोग सोच सकते हैं कि यह असंभव है, मैं जानता हूं कि यह एक बड़ा लक्ष्य है लेकिन असंभव नहीं है।

---विज्ञापन---

14:30 (IST) 12 Jan 2025
शामली में सरेआम 2 गुटों में फायरिंग

उत्तर प्रदेश के शामली में सरेआम 2 गुटों में फायरिंग हो गई। खूनी संघर्ष में 4 लोग घायल हुए हैं। दोनों गुटों में लाठी-डंडे भी चले। कैराना के मंडावर में रेत खनन के पट्टे को लेकर 2 गुटों में जमकर संघर्ष हुआ है। इस खूनी संघर्ष में 4 लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संघर्ष में 3 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद CHC से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

13:55 (IST) 12 Jan 2025
जम्मू में LOC के पास दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन

जम्मू के अखनूर सेक्टर में LOC के पास लगातार दूसरे दिन सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने शनिवार को भट्टल क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। दरअसल ग्रामीणों ने जोगीवान वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी है। संदेह है कि घुसपैठ करने वाले आतंकवादी थे। सेना और पुलिस के साथ स्नाइपर डॉग्स को भी सर्चिंग में लगाया गया है।

---विज्ञापन---

Breaking News Today 12 January: नमस्कार, आज रविवार छुट्टी के दिन खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देररात लखनऊ के पारा इलाके में पुलिस ने 2 बदमाशों का एनकाउंटर किया। बिहार के फतेहपुर-बबरगंज से 2 बच्चे किडनैप हुआ हैं। आरोपियों ने 20 लाख की फिरौती मांगी है। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने फैसला लिया है कि अब डिग्री और दस्तावेजों में 'इंडिया' नहीं, 'भारत' लिखा जाएगा। PM मोदी 13 जनवरी को कश्मीर जाएंगे और वहां सोनमर्ग टनल का उद्घाटन करें। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स जानने के लिए बने रहें News24 के साथ...