Aaj ka Musam 12 June: देश में इन दिनों लू और गर्मी के कारण लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। तो वहीं कई राज्यों में प्री मानसून बारिश और मानसून के कारण लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। राजधानी दिल्ली में 6 दिनों का हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव अलर्ट का कल पहला दिन था। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में कल का तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। रिज में सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। लोधी रोड में 44 डिग्री, आयानगर में 44.8, सफदरजंग में 43.8 और पालम में 44.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में गर्मी को लेकर हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरे उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। हरियाणा के अंबाला, रोहतक, हिसार समेत अधिकांश शहरों में तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। यूपी में राजधानी लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, अलीगढ़, हरदोई सुल्तानपुर, बस्ती समेत अधिकांश शहरों में पारा 45 डिग्री के आसपास रहा। वहीं राजस्थान के भी अधिकांश शहरों में पारा 42 से 45 डिग्री के बीच रहा। वहीं उत्तर पूर्वी राज्य बिहार में पारे में उछाल देखने को मिला। यहां भी अधिकांश शहरों में पारा 45 डिग्री के आसपास बना रहा। वहीं एमपी और छत्तीसगढ़ में प्री मानसून बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग ने 13 जून तक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में भयंकर लू चलने तथा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, पूर्वी एमपी और ओडिशा के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-बिहार में 4 दिन चलेंगी गर्म हवाएं, यूपी में 46 डिग्री पहुंचा तापमान, कैसा रहेगा देश का मौसम?
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
6 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
11 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
11 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
11 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
13 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
13 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines