---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली-NCR में गर्मी ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में अगले 5 दिन भीषण गर्मी पड़ेगी, वहीं पूर्वाेत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का अनुमान लगाया है। तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR समेत देशभर में मौसम कैसा है?

---विज्ञापन---

देश में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। 24 अप्रैल 2025 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 5 दिन के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है। देशभर के राज्यों में तापमान की स्थिति के बारे में भी बताया है।

आने वाले 5 दिनों में पूर्वोत्तर भारत के 8 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 22 से 25 अप्रैल के बीच मध्य भारत में उष्ण लहर चलने की संभावना है। 22 से 26 अप्रैल तक दक्षिणी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा और दक्षिणी पंजाब में उष्ण लहर चलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। 21 अप्रैल दिन सोमवार का दिन अप्रैल महीने में साल 2019 के बाद 6 साल में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा तापमान है। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य तापमान से 3.5 डिग्री ज्यादा है।

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। आज से शुक्रवार तक लोग भीषण गर्मी से परेशान होंगे। तापमान 42 या 43 डिग्री और 27 या 28 डिग्री तक जा सकता है। शनिवार और रविवार को बादल छाए रह सकते हैं, क्योंकि 24 दिन गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

IMD के अनुसार, अगले 7 दिन पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों असम, मेघायल, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदश में गरज, चमक और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 26 अप्रैल तक असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 22 से 26 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश में, 22 और 23 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 7 दिन तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना में बिजली कड़कने की संभावना है। कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल और माहे में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। आज 22 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और हिमाचल प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

 

इन राज्यों में रहेगा गर्म मौसम

IMD के अनुसार, 22 से 26 अप्रैल के बीच पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। 22 से 25 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में मौसम गर्म रहेगा। 22 से 25 अप्रैल के बीच हरियाणा और ओडिशा में गर्म हवाएं चल सकती हैं। 22 से 26 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश में, 23 से 25 ​​अप्रैल के बीच पंजाब में, 23 से 26 अप्रैल के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल, पश्चिमी राजस्थान में, 25 और 26 अप्रैल को बिहार, झारखंड में रात में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

22 से 25 अप्रैल के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में कहीं-कहीं गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। 22 से 24 अप्रैल के बीच मराठवाड़ा, 22 से 24 अप्रैल के बीच बिहार, झारखंड में, 22 और 23 अप्रैल को कोंकण और गोवा में, 24 और 25 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र में, 22 से 24 अप्रैल के बीच गुजरात राज्य में भी लू चलेगी।

First published on: Apr 22, 2025 08:29 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola