Aaj Ka Mausam : देश में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 7 दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बारिश होने का अनुमान जताया है। इस बीच एक नहीं दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है और मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आइए जानते हैं कि किन-किन राज्यों में बारिश का अलर्ट है?
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर स्थित डीप डिप्रेशन एरिया सागर द्वीप और खेपुपारा (बांग्लादेश) के बीच पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों को पार करने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ और ओडिशा, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और पूरे सिक्किम में आगे बढ़ गया है। पश्चिम बंगाल-बिहार के कुछ और हिस्सों में अगले 1-2 दिनों के दौरान मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
यह भी पढ़ें : चलीं तेज हवाएं, चमकी बिजली, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश
एक नहीं दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव
जम्मू-कश्मीर के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जबकि दूसरा पश्चिम विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और निचले एवं मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर स्थित है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पंजाब और पड़ोस के ऊपर बना हुआ है, जबकि दूसरा चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान औरमध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों के ऊपर एक्टिव है।
अगले 7 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत की बात करें तो 30 मई से 1 जून तक केरल, कर्नाटक में गरज-बिजली के साथ जमकर बादल बरसेंगे। तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 30-31 मई को हल्की से मध्यम बारिश होगी। इन राज्यों में 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। आईएमडी ने पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30 मई से 1 जून के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों के दौरान भीषण बरसात होगी।
70 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं
पूर्व और मध्य भारत के तहत छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार में 30 मई से 01 जून के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापाक बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 30 मई को 50-60 किमी से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अगर उत्तर पश्चिम भारत के वेदर की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बादल भी बरसेंगे। यूपी, राजस्थान में 30 मई से 2 जून के दौरान तेज हवाओं के साथ बरसात की चेतावनी जारी है।
जानें कहां कितना रहेगा तापमान?
पश्चिम राजस्थान के बाड़मेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पूरे देश में सबसे अधिक पारा रहा। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा, उसके बाद अगले 3 दिनों तक 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होगी। मध्य भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में 30-31 मई को हीट वेव की स्थिति संभावित है।
यह भी पढ़ें : 70 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, चमकेगी बिजली, दिल्ली NCR समेत इन राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
9 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines