चलीं तेज हवाएं, चमकी बिजली, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

IMD Rain Alert : दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर मौसम बिगड़ा और तेज हवाएं चलीं। आंधी के साथ जमकर बादल बरसें, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आइए जानते हैं कि क्या है IMD का लेटेस्ट अपडेट?

Monsoon, Delhi-NCR, Rain, Today Weather Update, IMD alert

दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट।

Aaj Ka Mausam : राष्ट्रीय में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया। दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को तेज गरज और बिजली के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलीं। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 से 39 डिग्री और और 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। 40-50 किमी से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलीं और आंधी-बिजली के साथ जमकर बादल बरसे।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली NCR में 30-31 मई को भी बारिश का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में 30 मई को भी आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 50-60 किमी से 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अगर 31 मई की बात करें तो आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-बिजली के साथ जमकर बादल बरसेंगे।

विज्ञापन

जानें एक जून को कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और आसपास के जिलों में 1 जून को बूंदाबांदी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ