कोल्ड वेव और घने कोहरे के साथ फिर बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। भीषण ठंड और कोहरे के साथ अब बारिश का अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

Delhi Rain | Monsoon 2025 | Weather Forecast

अगले 7 दिन कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है।

Aaj Ka Mausam : नए साल 2025 की शुरुआत हो गई और मौसम फिर अपना मिजाज बदलने के लिए तैयार है। ठंड और कोहरे से पहले ही लोग बेहाल हैं और फिर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमालयी क्षेत्र के साथ मैदानी इलाकों में जमकर बादल बरसेंगे, जिससे तापमान और गिरेगा और गलन के साथ ठिठुरन बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) का क्या है लेटेस्ट अपटेड?

विज्ञापन

जानें पश्चिमी विक्षोभ का कहां दिखेगा असर?

विज्ञापन

पूर्वी अफगानिस्तान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जबकि इराक और पड़ोस पर एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में स्थित है। इससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 जनवरी से लेकर 6 जनवरी तक भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 5 जनवरी को बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की से लेकर छिटपुट बरसात होने के आसार हैं। उत्तर पश्चिम भारत में दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान राज्य आते हैं। हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे तमिलनाडु में गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

इन राज्यों में छाया घना कोहरा

पिछले 24 घंटे में हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड वेव की स्थित रही, जबकि हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच रही।

विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट

देश के मैदानी इलाकों में हरियाणा के हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान माइनस में है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

कोल्ड वेव का अलर्ट

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा में 2 जनवरी तक और हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 3 जनवरी तक शीतलहर चलेगी, जबकि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 6 जनवरी तक कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। साथ ही इन राज्यों में देर रात और सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

विज्ञापन

आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 15 से 18 डिग्री सेल्सियस और 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच है। अधिकांश स्थानों पर कोहरा छाया रहा। पालम एयरपोर्ट पर घना कोहरा छाया रहा। एक जनवरी को आसमान साफ रहा, लेकिन शाम और रात में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 2 से लेकर 4 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में ठंडी हवाएं चलेंगी और अधिकांश इलाकों में धुंध छाने के आसार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ