---विज्ञापन---

देश angle-right

55 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, इन 11 राज्यों में मचेगी तबाही, फिर आ रहा चक्रवाती तूफान!

Aaj Ka Mausam : देश में फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है, जिससे कई राज्यों में जमकर तबाही मचेगी। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी होने के आसार हैं। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

Cyclone Forecast Latest Update : देश में एक और चक्रवाती तूफान आने वाला है, जिससे कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी, जिससे आसपास के इलाकों में जमकर तबाही मच सकती है। इस चक्रवात का नाम फेंगल रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना है, जिससे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 23 नवंबर के आसपास लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में डिप्रेशन में तेजी आने के आसार हैं, जिसका असर तमिलनाडु और श्रीलंका में देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढे़ं : भयंकर ठंड से गिरा तापमान, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में 5 दिनों में कितना बदलेगा मौसम?

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

---खबर नीचे जारी है---

तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में 25 नवंबर को मध्यम से भारी बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 नवंबर को बादल बरसेंगे। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 25-27 नवंबर को भारी बारिश होने के आसार हैं। निकोबार द्वीप समूह में 22 से 24 नवंबर और केरल में 26 से 27 नवंबर को भी बरसात हो सकती है।

यह भी पढे़ं : धुंध के साथ आ रही भयंकर ठंड, इन 8 राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

---खबर नीचे जारी है---

मछुआरों के लिए अलर्ट जारी

आईएमडी ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। दक्षिण केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में 35 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। दक्षिण अंडमान सागर में 22-24 नवंबर, कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी 25 नवंबर को, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 22-25 नवंबर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 24-25 नवंबर को तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 21, 2024 08:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola