Aaj Ka Mausam : एक तरफ भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है तो दूसरी तरफ जमकर बादल भी बरस रहे हैं। तेज हवा चलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इराक में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ भारत को भी प्रभावित करेगा, जिससे कई राज्यों में आंधी के साथ भीषण बारिश होगी और बर्फ भी पड़ेगी। गुजरात में अगले 2-3 दिनों में पारा 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा तो वहीं दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।
भारत को भी प्रभावित करेगा नया पश्चिमी विक्षोभ
इराक के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जो धीरे धीरे पूर्व की ओर बढ़ने और अगले 10-12 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के राज्यों को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 से 15 मार्च तक तेज गरज और बिजली गिरने के साथ भीषण बारिश होगी और जमकर बर्फबारी होने के भी आसार हैं। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12-13 मार्च को जमकर बादल बरसेंगे। पश्चिमी राजस्थान में 13 से 15 मार्च तक और पूर्वी राजस्थान में 15 मार्च को आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी।
यह भी पढे़ं : 30 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा, इन राज्यों में अगले 6 दिनों तक होगी भीषण बारिश, देखें IMD का अलर्ट
इन राज्यों में गरजेंगे बादल, गिरेगी बिजली
पूर्वोतर बांग्लादेश पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है, जिसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11-15 मार्च के दौरान बर्फबारी-बरसात होने की संभावना है। साथ ही बादल गरजेंगे और बिजली भी गिरेगी। अरुणाचल प्रदेश में 11-13 मार्च के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होगी और सिक्किम में अगले 7 दिनों तक बरसात होती रहेगी। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में जमकर बादल बरसे।
अगले 7 दिनों तक होगी बारिश
तमिलनाडु, पडुचेरी में 10-11 मार्च को, लक्षद्वीप में 11-12 मार्च को हल्की से मध्यम बरसात होगी। केरल, कर्नाटक में 11-13 मार्च के दौरान जमकर बादल बरसेंगे। दक्षिण तमिलनाडु में 11 मार्च को भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अगले 7 दिनों के दौरान बारिश का अलर्ट जारी है।
भीषण गर्मी का भी अलर्ट जारी
आईएमडी ने भीषण गर्मी को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। मध्य भारत और महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। गुजरात में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आएगा, जहां पारा 40-42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।
यहां चलेंगी तेज हवाएं
आईएमडी के मुताबिक, पूर्वोत्तर भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 10 मार्च को 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी, जबकि दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में हवाओं की स्पीड 35-45 से बढ़कर 56 किमी प्रति घंटे पहुंच सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने 10-11 मार्च को मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
दिल्ली में छाएंगे बादल
दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सिय की बढ़ोतरी हुई। राजधानी में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 15°C के बीच रहा। दिल्ली में 10 से लेकर 11 मार्च तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में 20-30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी और साथ ही पारा भी बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं।
यह भी पढे़ं : होली से पहले भीषण गर्मी की दस्तक, 40 डिग्री पहुंचा तापमान, इन राज्यों में बरसेंगे बादल, कब एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ?
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 hr ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
4 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
4 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
4 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
6 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
6 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
6 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
7 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines