Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा और जमकर बारिश होगी। पिछले 24 घंटे में भी कई राज्यों में जमकर बादल बरसे। दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे गर्मी महसूस होने लगी है। इस बीच आईएमडी ने कुछ राज्यों में हीट वेव और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि क्या है भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का लेटेस्ट अपडेट?
आईएमडी के अनुसार, एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 26-28 फरवरी के दौरान, उत्तराखंड में 27-28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी 26 से 28 फरवरी तक हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बारिश और बर्फबारी हुई। इस दौरान जम्मू कश्मीर में तेज गरज के साथ बिजली भी गिरी। पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में जमकर बादल बरसे।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल, चक्रवातीय हलचल तेज, इन राज्यों में होगी भीषण बारिश, देखें IMD का लेटेस्ट अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित
IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक डिप्रेशन के रूप में स्थित है। उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे भारतीय हिमालय पर डिप्रेशन से आगे विक्षोभ की स्पीड बढ़ जाएगी और 28 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हाई ह्यूमिडिटी बनी रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 26-28 फरवरी के दौरान हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान आने के आसार है।
चलेंगी तेज हवाएं, गिरेंगे ओले
मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 26-28 फरवरी के दौरान बर्फबारी के साथ भीषण बारिश होगी। उत्तराखंड में 27-28 फरवरी को जमकर बादल बरसेंगे। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 26 फरवरी से लेकर 1 मार्च के बीच तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है, जहां 27-28 फरवरी को 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी और ओले भी गिरेंगे। उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 27 फरवरी से 1 मार्च के दौरान वर्षा होगी।
फिर 2 मार्च से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 27 फरवरी से 2 मार्च तक गरज और बिजली के साथ छिटपुट से लेकर भारी बरसात होने के आसार हैं। लक्षद्वीप में 1-2 मार्च को जमकर बादल बरसेंगे। उत्तर पश्चिमी भारत में 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2 से 4 मार्च तक बर्फबारी और भीषण बारिश का अलर्ट जारी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 3 मार्च को बरसात हो सकती है।
हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी
आईएमडी ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। गुजरात में 27 फरवरी, गोवा और तटीय कर्नाटक में 27-28 फरवरी को हेट वेव की स्थिति रहेगी। इस दौरान लू भी चलने की संभावना है। गोवा में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को लू चली और गुजरात में गर्मी एवं उमस देखी गई। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री की वृद्धि और फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटे में पारा में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं और फिर 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।
3 दिनों तक भिगेगी दिल्ली
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उछाल आया है। दिल्ली में आज 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ 19 वर्षों में सबसे गर्म फरवरी का दिन दर्ज किया गया। राजधानी और उसके आसपास के जिलों में आज रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 2 घंटे में दिल्ली के अलग-अलग स्थानों जैसे पीतमपुरा, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, बूढ़ा जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट और एनसीआर के बहादुरगढ़ में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। दिल्ली एनसीआर में 27-28 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज एवं बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। एक मार्च को बादल रहेगा, लेकिन बारिश नहीं होगी।
यह भी पढ़ें : 40 KM की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, गिरेंगे ओले, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी भीषण बारिश, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
51 mins agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
3 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
3 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
3 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
4 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
11 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
11 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
11 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines