IMD Weather Forecast Till 8 August: देश के कई राज्यों में मानसून एक्टिव है और जमकर बारिश हो रही है, जिसके कारण बाढ़, फ्लैश फ्लड, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में गांव और शहर बाढ़ के पानी में डूबे हैं। वहीं दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान में जलभराव देखने को मिला। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून 2025 सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हो रही हैं।
मानसून सीजन में इस बार मूसलाधार बारिश हो रही है और शहर-शहर तबाही मची हुई है। नदियां उफान पर बह रही हैं। गांव और शहर बाढ़ में डूबे हैं। किसानों की फसलें तक तबाह हो गई हैं। हिमाचल, उत्तराखंड में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड के बाद आए सैलाब ने मौत का मंजर तक दिखाया। IMD ने 8 अगस्त तक मानसून की भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। आइए जानते हैं कि IMD की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR समेत देशभर में अगले 6 दिन मौसम कैसा रहने वाला है?
दिल्ली-NCR में कैसा है मौसम?
राजधानी दिल्ली में आज अच्छी धूप खिली हुई है। हालांकि सुबह के समय हल्के बादल थे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई, लेकिन दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को गरमी का अहसास हुआ। आज दिल्ली का अधिकतम तापान 33.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। IMD ने 8 अगस्त तक दिल्ली में बादल छाए रहने, तूफानी हवाएं चलने, बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है।
किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
मन्नार की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण तमिलनाडु के मध्य में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। पूर्वी बिहार और उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम पर और पंजाब के साथ आस-पास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इन मौसमी परिस्थितियों के असर से अगले 6 दिन पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और उत्तरी बिहार में कल बहुत भारी बारिश हो सकती है। अगले 6-7 दिन के दौरान तमिलनाडु और केरल में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 5 अगस्त को केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगले 6 दिन के दौरान मध्य भारत में हल्की बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बाढ़-बारिश से 271 लोगों की मौत, अभी भी नहीं टला खतरा, PMD ने दी चेतावनी
पूर्वी और मध्य भारत में ऐसा रहेगा मौसम
पूर्वोत्तर भारत में कल 3 अगस्त को मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। 3 से 8 अगस्त के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने सकती है। कल 3 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। दोनों राज्यों में 8 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। 7 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल में, 3 अगस्त को झारखंड में, 4-7 और 8 अगस्त को बिहार में, 3 और 4 अगस्त को मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें दिल्ली में एयरलाइन्स ने जारी की एडवाइजरी, बारिश से यात्रा होगी प्रभावित, IMD ने जारी किया अलर्ट
उत्तर पश्चिम और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर-पश्चिम भारत में 4 से 6 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 3 से 6 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 3-8 अगस्त के बीच उत्तराखंड में, 4 से 6 अगस्त के बीच पंजाब में, 3 से 5 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 3-5 और 8 अगस्त के दौरान पूर्वोत्तर राजस्थान में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 5 अगस्त को केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। 3 से 8 अगस्त के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। 5 से 8 अगस्त के दौरान तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, 4 और 5 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश में, 3 से 6 अगस्त के दौरान रायलसीमा में बहुत ज्यादा भारी बारिश होने का अनुमान है। अगले 5 दिन के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
28 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
7 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines