30 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का यलो अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों का मौसम बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-तूफान आया और बादल बरसे, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन का अपडेट जारी किया हुआ है, जिसके अनुसार कहीं बारिश होगी, कहीं तूफान आएग तो कहीं हीटवेव चलेगी।

IMD Weather Forecast

देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसका असर देखने को मिल रहा है। बीते दिन दिल्ली-NCR समेत कई मैदानी राज्यों में बादल छाए, धूल भरी आंधी चली और बादल बरसे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई और निचले इलाकों में बादल बरसे। वहीं आंधी-बारिश और बिजली गिरने से बिहार में करीब 60 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 25 लोगों की, झारखंड में 4 और हरियाणा-उत्तराखंड में 2-2 लोगों की मौत होने की खबर है। दूसरी ओर खेतों में बारिश का पानी भरने से गेहूं की फसल के सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। महाराष्ट्र में भी बेमौसम बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 अप्रैल तक के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है तो आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन देशभर में मौसम कैसा रहेगा? कहां-कहां बादल बरसेंगे और कहां-कहां हीटवेव का अलर्ट रहेगा?

विज्ञापन

मुंबई और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD का अनुमान है कि मुंबई में 10 अप्रैल को बेमौसम बारिश हुई। ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में आज 11 अप्रैल को भी बारिश होने का यलो अलर्ट रहेगा, लेकिन अगले 3 दिन में लू का प्रकोप बढ़ेगा और उमस परेशान करेगी। आज 11 अप्रैल को भी राज्य के कुछ शहरों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।

विज्ञापन

वहीं दिल्ली की बात करें तो बीते दिन 10 अप्रैल को आए तूफान और बारिश से तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई। बीते दिन अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। आज और कल भी दिल्ली-NCR में बदल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। तापमान बढ़ने और लू चलने से गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 5 दिन 16 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान आने, बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 11-12 अप्रैल को गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन 16 अप्रैल तक केरल, माहे, लक्षद्वीप में आंधी, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

इन राज्यों में चलेंगी गर्म हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। 14 से 16 अप्रैल तक पश्चिमी राजस्थान में, 16 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गर्म हवाएं चल सकती हैं। गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र मौसम रह सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ