देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बेहद खराब है. इस हफ्ते मौसम और खराब होने वाला है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. आज UP-बिहार से दिल्ली-NCR तक 16 राज्यों में अगले 24 घंटे बेहद अहम रहेंगे, क्योंकि मौसम करवट बदलेगा. तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. पहाड़ी इलाकों में जहां लैंडस्लाइड और बादल फटने की संभावना है, वहीं मैदानी इलाकों में जलभराव होने और नदियों-नालों के उफान पर बहने से खतरा पैदा हो सकता है.
इस हफ्ते मौसम का मिजाज ऐसा रहेगा
IMD के अनुसार, एक हफ्ते की बारिश ने दिल्ली में मानसून का कोटा पूरा कर दिया. दिल्ली में 8 दिन में एक महीने की बारिश हो चुकी है. वहीं अगर एक हफ्ता और बारिश हो जाए तो देशभर में मानसून की बारिश का कोटा पूरा हो सकता है. इस हफ्ते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 2 दिन में पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 13 अगस्त तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल- बांग्लादेश तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके इसके असर से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में भारी बारिश हो सकती है.
आज इन राज्यों में बरस सकते हैं बादल
गंगा, यमुना, शारदा और सरयू समेत देश की 10 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं, आज इनमें उफान आ सकता है. क्योंकि अगले 24 घंटे के अंदर बादल फिर बरसेंगे. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली- NCR, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में झमाझम बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर नदी-नालों में उफान आने और लैंडस्लाइड होने का खतरा है. आज राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, इसलिए 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में भी आज बारिश हो सकती है.
अगस्त के दूसरे हफ्ते में इन राज्यों में बारिश
IMD के अनुसार, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश होने की चेतावनी है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त तक बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, गुजरात, महाराष्ट्र में भी 12 अगस्त तक बारिश होने का अलर्ट रहेगा. कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु में भी 12 अगस्त तक मानसून एक्टिव रह सकता है. कुल मिलाकर देश के सभी राज्यों में 13 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहने और अच्छी बारिश होने की संभावना रहेगी.
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
2 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
2 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
3 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
3 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
4 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines