Aaj Ka Mausam : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने कई राज्यों में दस्तक दे दी, जिससे गरज-बिजली के साथ तेज बारिश का सिलसिला जारी है। आंधी-बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के साथ अगले 4-5 दिनों तक गरज और तेज हवा के साथ बादल बरसेंगे। आइए जानते हैं कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने क्या अलर्ट जारी किया है?
बांग्लादेश पर डिप्रेशन एरिया नॉर्थ-नॉर्थ ईस्ट की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटे में लो प्रेशर एरिया कमजोर पड़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में एक गर्त के रूप में देखा जा रहा है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य पाकिस्तान और दूसरा पंजाब के ऊपर बना हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान और दूसरा उत्तर-पश्चिम यूपी के ऊपर स्थित है। दक्षिण पश्चिम मानसून का असर कश्मीर से कन्याकुमारी तक देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : तेज हवा और भीषण बारिश का अलर्ट, एक नहीं दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, मानसून पर IMD का ताजा अपडेट
पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बरसेंगे बादल
पूर्वोत्तर भारत के तहत असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 31 मई-1 जून को लेकर जमकर बादल बरसेंगे। अगर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के वेदर की बात करें तो केरल, कर्नाटक में 31 मई से 2 जून तक गरज, बिजली के साथ बरसात होगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 31 मई को बरसात होने के आसार हैं। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, 70 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं
आईएमडी ने उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। यूपी और राजस्थान में 31 मई से 3 जून के दौरान छिटपुट बरसात होगी और धूल भरी आंधी भी आएगी। इन राज्यों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिम भारत के तहत गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में जमकर बादल बरसेंगे। पूर्वी और मध्य भारत के तहत छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार में 31 मई से 1 जून के दौरान गरज, बिजली के साथ तेज बारिश होगी और 2-3 जून को 50-60 किमी से 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलेंगी।
उत्तर पश्चिम भारत में गिरेगा तापमान
जहां उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी तो वहीं पूर्वी भारत में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। अगर मध्य भारत की बात करें तो अगले 2 दिनों में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।
दिल्ली एनसीआर में होगी बूंदाबांदी
दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 डिग्री और 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दिल्ली और आसपास के जिलों में 31 मई को गरज के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है और 30-40 किमी से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलेंगी। राजधानी में 1-2 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें : चलीं तेज हवाएं, चमकी बिजली, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
3 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
3 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
4 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
5 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
6 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
6 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
7 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines