IMD Monsoon 2025 Latest Update : भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। बंगाल की खाड़ी में अंडमान सागर के कुछ इलाकों में 14 मई दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री हो गई और अगले 3-4 दिनों तक आगे बढ़ेगा। केरल में 27 मई को मानसून पहुंचेगा। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तेज हवाओं के साथ भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिनों तक कैसे रहेगा मौसम? मानसून से जुड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक –
एक एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोतर असम और निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर बना हुआ है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर पड़ोस में साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है। एक ट्रफ लाइन उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम से उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक बनी हुई है। उत्तर तटीय तमिलनाडु और पड़ोस में चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव है। इसके प्रभाव से देश के अलग-अलग में तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे।
दिनभर के मौसम से जुड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक – बिहार में 5 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट, पूर्वी और मध्य भारत के मौसम पर पढ़ें IMD का अपडेट
इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक बरसेंगे बादल
पूर्वोतर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान गरज-बिजली के साथ बारिश होगी और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 से 18 मई तक, असम और मेघालय में 16 से 19 मई तक जमकर बादल बरसेंगे। अगर पश्चिम भारत की बात करें तो गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में 16 से 19 मई के बीच तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी स्पीड 50-60 किमी से 70 किमी प्रति घंटे रहने की संभावनाएं हैं। साथ ही कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।
आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
अगर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के मौसम की बात करें तो तटीय आंध प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही केरल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी ने पूर्वी और मध्य भारत को लेकर अलर्ट जारी किया है, जहां मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 से 19 मई के दौरान तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी।
उत्तर पश्चिम भारत में भी बरसेंगे बादल
उत्तर पश्चिम भारत में हाई प्रेशन एरिया बना हुआ है, जिससे कई राज्यों में मौसम बिगड़ेगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 18 से 21 मई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में 16 मई, पंजाब, हरियाणा में 19 से 21 मई तक और पूर्वी राजस्थान में 17-18 मई को गरज, बिजली के साथ बादल बरसेंगे और 30-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी में 16-17 मई को और पश्चिमी राजस्थान में 16 से 18 मई के दौरान तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
जानें कहां-कहां चलेंगी गर्म हवाएं?
पश्चिम राजस्थान के गंगानगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक पारा था। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा और उसके बाद 3 दिनों तक 2-3 डिग्री की क्रमिक गिरावट होगी। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की है। बिहार, यूपी, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश में गर्म हवाएं चलने की संभावना हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, झारखंड, ओडिशा में गर्म हवाएं चलेंगी।
दिल्ली एनसीआर में चलेंगी तेज हवाएं, होगी बारिश
दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 से 42 डिग्री और 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राजधानी और आसपास के जिलों में अगले 3 दिनों तक 16-17 मई तक आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और गरज-बिजली के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 30-40 किमी से लेकर 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। अगर 18 मई की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में बादल छाएंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।
यह भी पढे़ं : सावधान! भयंकर तूफान मचाएगा ‘तबाही’, गिरेंगे ओले, दिल्ली-यूपी समेत इन 8 राज्यों में अगले कुछ घंटे में भीषण बारिश
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 hr ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
4 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
4 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
4 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
6 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
6 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
6 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
7 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines