सावधान! भयंकर तूफान मचाएगा 'तबाही', गिरेंगे ओले, दिल्ली-यूपी समेत इन 8 राज्यों में अगले कुछ घंटे में भीषण बारिश

Aaj Ka Mausam : लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में अगले कुछ घंटे में जमकर बादल बरसेंगे। भयंकर तूफान तबाही भी मचा सकता है। इसे लेकर आईएमडी ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

Rain alert

तूफान और बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। दिल्ली एनसीआर और बिहार समेत कई राज्यों में भयंकर तूफान आएगा और जमकर बादल बरसेंगे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी राहत मिलेगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को बेमौसम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, पूर्वी राजस्थान से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार तक बादल से बिजली गिरने की गतिविधि के साथ भयंकर तूफान आ रहा है और यह सिस्टम गंगीय पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। पूरे बेल्ट में ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। दिल्ली एनसीआर में भी अगले कुछ घंटे में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम भारत में 7 मई तक होगी बेमौसम बारिश

उत्तर पश्चिम भारत में 7 मई तक गरज के साथ जमकर बादल बरसेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। मध्य, पूर्व और प्राय‌द्वीपीय भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान गरज के साथ बारिश, बिजली, ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में 5 से 8 मई के दौरान गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।

विज्ञापन

इन राज्यों में पिछले 24 घंटे में बरसे बादल

तेलंगाना में कुछ स्थानों पर 70-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तूफान आया। तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, ल‌द्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 40-70 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना में ओले गिरे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ