हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुड न्यूज! 50 की स्पीड से तूफानी हवाएं चलेंगी, दिल्ली-NCR को लू के टॉर्चर से राहत मिलेगी; जानें कहां-कहां बरसेगा मानसून

Monsoon 2024 Latest Update: मानसून को लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। दिल्ली-NCR में आज मानसून की बारिश होने की संभावना है। वहीं देशभर को लू के टॉर्चर से राहत मिलगी, क्योंकि कई राज्यों में प्री-मानसून अपना असर दिखाने लगा है।

विज्ञापन
मानसून की गतिविधियां पूरे देश में अपना असर दिखाने लगी हैं।

Delhi NCR Monsoon Forecast: जेठ के महीने में दिल्ली-NCR समेत पूरे देश का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि उमस से लोग परेशान हैं, लेकिन हवाएं चल रही हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। 50 की स्पीड से तूफानी हवाएं चल सकती हैं और बारिश के कारण मौसम ठंडा रहने के आसार हैं।

हालांकि 21 दिन राजधानी का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया। शुक्रवार को बारिश हुई, लेकिन तापमान 40.4 डिग्री बना रहा। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अब आज सुबह का मौसम देखने में काफी सुहाना है। प्री-मानसून की गतिविधियां राजधानी दिल्ली में अपना असर दिखा रही हैं।

 

यह भी पढ़ें:एक तालाब, 2 जानी दुश्मन, दोनों पानी पीते दिखे साथ-साथ; अजब दोस्ती का गजब वीडियो

विज्ञापन

दिल्ली में कैसा है मौसम और मानसून का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में प्री-मानसून का असर चल रहा है। 30 जून तक मानसून पूरी तरह दिल्ली में फैल जाएगा। ऐसे में 30 जून तक रुक-रुक कर बारिश होते रहने की संभावना है। आंधी तूफान चलने आने की भी चेतावनी है, जिसके चलते आज राजधानी का अधिकतम 40 से नीचे रह सकता है।

14 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि राजधानी का तापमान लगातार 40 दिन 40 डिग्री से अधिक रहा। इसमें से भी 12 दिन 45 डिग्री के आस-पास तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं इस बार दिल्ली में हीट स्ट्रोक से मौत होने के मामले भी आए। 22 दिन में करीब 30 लोगों की मौत हीट स्ट्रोक के कारण हो चुकी है। सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया और लोक नायक अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीज भर्ती हैं। सभी खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:पुल से लटक 500 से ज्यादा जानें बचाई; रेलवे कर्मचारी का वीडियो देख कहेंगे- बहादुर बेटे को सलाम

अन्य राज्यों में मानसून और मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून उत्तर भारत के राज्यों में अपना असर दिखा रहा है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, गुजरात में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। नॉर्थ ईस्ट और साउथ इंडिया के राज्यों में मानसून की खूब बारिश देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

आज उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मानसून की बारिश हो सकती है। अगले 3-4 दिन में मानसून गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। इसके बाद मानसून उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली में आएगा और दिल्ली होते हुए हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें:Paper Leak Law: जेल पहुंचाएंगी ये 15 गलतियां; एंटी पेपर लीक के प्रावधान पढ़ें, जानें कितनी सजा और जुर्माना?

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर यलो-ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, छतीसगढ़ में मानसून की स्थति में बदलाव हुआ। झमाझम बारिश का दौर जारी है। 11 जिलों के लिए ऑरेंज और 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। बीजापुर में सबसे अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और पेंड्रारोड में न्यूनतम 23.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। बलरामपर में 36.5, कोरबा में 36.3, बालोद में 36.2, रायपुर में 34.9, बिलासपुर में 35, जगदलपुर में 30.3, दुर्ग में 34.2, राजनांदगांव में 36 डिग्री तापमान हैं। राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:सेक्स करने से इनकार किया, पति पहुंचा थाने और कराई FIR, 11 साल बाद हाईकोर्ट का अहम फैसला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola