Aaj Ka Mausam Latest IMD Update: फरवरी के महीने में ही ठंड ने अलविदा कह दिया है। अभी से ही दिन के समय तेज गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही है, लेकिन हाड़ कंपाने वाली सर्दी खत्म हो गई है। उत्तर भारत में दिन-प्रतिदिन मौसम की चाल बदलने लगी है। कई राज्यों में गर्मी बढ़ गई है तो कई राज्यों में बर्फबारी की वजह से ठंड पैर पसार रही है। वहीं फरवरी के लास्ट में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में बादलों की गरजन के साथ कड़कती बिजली की चाल के बीच तेज बारिश होने की संभावना है। चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कि आईएमडी ने क्या अलर्ट जारी किया है?
किन राज्यों में बढ़ा पारा
सर्दी आखिरी पड़ाव पर है और गर्मी का आगमन शुरू हो गया है। देश के कई मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। सबसे अधिक तापमान कन्नूर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गोवा, पूर्वी राजस्थान, और चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं तटीय कर्नाटक, पंजाब, और पश्चिमी राजस्थान, में सामान्य से काफी अधिक 3 से 5 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र,केरल में सामान्य से अधिक 1 से 3 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई हल्की बारिश से मौसम कुछ खुशनुमा सा रहा।
यह भी पढ़ें:भारत-पाकिस्तान समेत इन 4 देशों में भूकंप के झटके, कांपी धरती, जानें कितनी रही तीव्रता
होगी बर्फबारी, चलेंगी तेज हवाएं
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा में आद्रता ज्यादा रहेगी, जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 28 फरवरी को बिजली चमकने और गरजन के साथ बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। लद्दाख, जम्मू कश्मीर, और हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी को 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं और आने 28 फरवरी को उत्तराखंड और पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम
अब बात कर लेते हैं देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की। संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर 3 दिनों का येलो अलर्ट भी किया है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली, एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है जिससे ठंड का एहसास होगा। ये इलाके हैं लोनी, फरीदाबाद, मानेसर, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, छपरौला, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, बल्लभगढ़, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा। वहीं दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर के मौसम की बात करें तो 28 फरवरी को भारी वर्षा या बर्फबारी होने के आसार हैं। पहलगाम, सोनमर्ग, गुलमर्ग, और कश्मीर में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और सर्दी में बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: आधी रात को फिर कांपी धरती, नेपाल में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, बिहार में भी महसूस हुए झटके
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
2 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
5 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
5 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
10 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
10 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
11 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
13 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
13 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines