भारत-पाकिस्तान समेत इन 4 देशों में भूकंप के झटके, कांपी धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

Earthquake: बिहार के बाद अब पाकिस्तान में भी भूकंप आया है, जिससे लोगों में दहशत में है। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है।

Earthquake Tremors

Earthquake Tremors

Earthquake: भूकंप आने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। तीन घंटे के अंदर दो देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहले आधी रात को नेपाल में भूकंप आया, जिसके झटके बिहार और उसके कई इलाकों में महसूस किए गए। अब उसके कुछ ही घंटो के बाद भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भूकंप आ गया। जिससे लोगों में दहशत है।

विज्ञापन

नेपाल के बाद पाकिस्तान की हिली धरती

कुछ ही घंटो के अंतराल में दो जगह भूकंप आ गया। पहले 28 फरवरी को ही आधी रात को करीब 2:30 बजे नेपाल में भूकंप आया। इसके झटके बिहार और उसके कई इलाकों में भी महसूस किए गए। इसके बाद पाकिस्तान में सुबह-सुबह आए भूकंप से लोगों की आंख खुली। वहीं अभी भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भूकंप का केंद्र कहां

National Center for Seismology के अनुसार, पड़ोसी राज्य पाकिस्तान में 28 फरवरी 2025 की सुबह 5 बजकर 12 मिनट 52 सेकेंड पर भूकंप आया। इसका केंद्र धरती से 10 किलोंमीटर नीचे पाकिस्तान में था। 4.5 तीव्रता के इस भूकंप से धरती हिलने लगी।

भूंकप के झटकों से खुली लोगो की नींद

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से लोगों की नींद खुल गई। वहीं कुछ लोगों को तो इसका एहसास भी नहीं हुआ। लेकिन जिन लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए उनमें दहशत देखने को मिली। सभी अपने घरों से बाहर निकल आए और सभी के चेहरों पर डर साफ नजर आ रहा था।

विज्ञापन

तिब्बत में भी भूकंप

पहले नेपाल में फिर बिहार और उसके कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद पाकिस्तान में और अब तिब्बत में भी भूकंप आ गया है। तिब्बत में आए भूकंप की तीव्रता 4.1 बताई जा रही है। वहां के लोगों में भी डर का माहौल देखा गया। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है कि बार-बार भूकंप के झटके लोगों को डरा रहे हैं। कहीं ये किसी बड़ी आपदा का संकट तो नहीं है।

नेपाल में भूकंप

सबसे पहले नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आधी रात को करीब 2:30 बजे आए भूकंप से धरती हिल गई जिसका असर बिहार और उसके कई इलाकों पर भी दिखा। 5.5 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र नेपाल में ही 10 किलोमीटर धरती के नीचे रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ