Aaj Ka Mausam: जैसे-जैसे अक्टूबर का महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हल्की सर्द हवाएं भी आने लगी हैं। दिन में मौसम भले ही थोड़ा गर्म हो, लेकिन रात में थोड़ी ठंड महसूस होने लगी है। इस साल ला नीना के असर से सर्दी बढ़ने के आसार भी ज्यादा हो गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ला नीना 20 अक्टूबर के बाद सक्रिय हो जाएगा। जिसके बाद मौसम बदलने जा रहा है।
इस बार जल्द सक्रिय होगा ला नीना
माना जा रहा है कि ला नीना इस बार समय से पहले ही सक्रिय हो जाएगा। जिससे सर्दी लंबी रह सकती हैं। ला नीना प्राकृतिक जलवायु घटना को कहा जाता है। इस दौरान उत्तर में सामान्य से ज्यादा ठंड और दक्षिण में सामान्य से ज्यादा गर्मी रहती है।
इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, वेस्ट मध्य प्रदेश, विदर्भ, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और अंडमान निकोबार में शनिवार को बारिश हो सकती है। दूसरी ओर 14 से 18 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 तक रह सकता है। एनसीआर क्षेत्र नोएडा, गाजियाबाद या गुरुग्राम में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। यहां न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में AQI 176.0 है। पर्यावरण प्रदूषण के कारण स्वांस संबंधी रोगियों को बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें: Chennai Train Accident: क्या होती है ‘लूप लाइन’ जिसकी वजह से टकरा गईं 2 ट्रेन?
यूपी में पछुआ ने पकड़ा जोर
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पछुआ (पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा) ने जोर पकड़ लिया है। इससे रात के समय तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाती है। हालांकि दिन में धूप बरकरार रहेगी।
राजस्थान में बारिश
राजस्थान में 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, टोंक, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। राजस्थान में पूर्वी हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। इससे अगले तीन-चार दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बिहार की बात करें तो यहां कुछ हिस्सों में 12 और 13 अक्टूबर को बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें: दशहरा के दिन यहां होती है रियल फाइट, सिर से खून निकलने पर विजेता घोषित, क्या है वज्रमुष्टि कलगा?
संबंधित खबरें
रामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
43 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
4 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
4 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
5 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
6 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines