देशभर में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 22 जुलाई को देश के 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, दिल्ली-एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. आईएमडी ने 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई है.
जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर
मानसून से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं, जहां लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. जम्मू-कश्मीर में अब तक बारिश और बादल फटने की घटनाओं में करीब 25 लोगों के मौत की खबर है. वहीं, मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए तीसरे दिन भी अमरनाथ और वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और तवी, चिनाब समेत कई नदियां उफान पर बह रही हैं.
यह भी पढ़ें: कैंसर और टिटनेस के इलाज पर बढ़ा खर्च, कई दवाओं की कीमतों में 50% तक इजाफा
दिल्ली-यूपी और बिहार में कैसे रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी बुधवार की सुबह बारिश ने दस्तक दी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार 22 जुलाई को दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तर प्रदेश में मेरठ, आगरा, प्रयागराज और कौशांबी सहित अधिकांश जिलों में 27 जुलाई तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. बिहार के पटना, रोहतास और नवादा समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
इन राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा समेत कई जिलों में 22 से 27 जुलाई तक लगातार बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का असर देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक का हाल जानने मेदांता पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
1 hr agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
2 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
7 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
7 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
7 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
8 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
8 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines