देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बीते 2 दिनों से मौसम एक बार फिर गर्म हुआ और गर्मी, तेज धूप से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा. 15 जुलाई के लिए भी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से दिल्ली-एनसीआर के लिए गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं जताई गई है. बुधवार को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है. हालांकि बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 22 राज्यों के लिए आईएमडी की तरफ से तेज आंधी, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है.
कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है. वहीं, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण आने वाले सात दिनों तक पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियां काफी तेज रहने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें: Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
किन राज्यों में बारिश की संभावना?
वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के कई जिलों में आज (15 जुलाई) भारी बारिश हो सकती है, जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भी भारी वर्षा की संभावना है. इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है.
दिल्ली-एनसीआर में सताएगी गर्मी
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि भारत के कई अन्य हिस्सों में आने वाले 7 दिनों तक मानसून कमजोर पड़ सकता है. दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
वहीं, उत्तर प्रदेश में लखनऊ, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, कानपुर, आगरा, फतेहपुर, रायबरेली और प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें: भारत के विकास में जान फूंक देंगे ये 5 एक्सप्रेसवे, ‘बुलेट की रफ्तार’ से दौड़ा सकेंगे कार!
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 hr agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
4 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
5 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
9 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
10 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
11 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
12 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
13 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines